यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में फिर से निर्वाचित हुआ भारत
भारत 2021-25 की अवधि के लिए यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में 164 वोटों से जीतकर पुनः निर्वाचित हुआ है। ग्रुप चार में एशियाई और प्रशांत देशों, जापान ,फिलीपींस ,वियतनाम, कुक आइलैंड और चीन को भी चुना गया है। कार्यकारी बोर्ड में 58 मेंबर हैं, हर मेंबर का कार्यकाल 4 वर्ष का है। यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के तीन अंगों में से एक हैं। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने ट्वीट कर भारत का समर्थन करने वाले देशों का आभार जताया।