यूपी के गोंडा को मिला एशिया का सबसे बड़ा एथेनॉल प्लांट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवंबर 27 को यूपी के गोंडा में 450 करोड़ रुपये की लागत में एशिया के सबसे बड़े एथेनॉल प्लांट का लोकार्पण किया। इसमें गन्ने का जूस, चीनी के घोल और जौ मक्का से एथेनॉल बनेगा। सीएम योगी ने कहा कि अब किसान गन्ने के साथ पेट्रोल और डीजल भी पैदा करेंगे, जिसके पैसे सीधे किसानों की जेब मे जाएंगे। यह प्लांट मई 2022 तक बना लिया जायेगा।