यूरोपीय देशों के नेताओं ने कीव का किया दौरा, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूसी बर्बरता को दिया नरसंहार का नाम
यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच यूरोपीय देशों के नेताओं ने कीव का दौरा किया। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि कीव के एक उपनगर में रूसी बलों द्वारा ‘‘नरसंहार’’ युद्ध अपराध है। उन्होंने हमलों की ‘‘बर्बरता’’ की निंदा की जिसने शहर को तबाह कर दिया। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद यह यूक्रेन की राजधानी की सबसे हाईप्रोफ़ाइल यात्रा है। उन्होंने इरपिन और कीव क्षेत्र के अन्य शहरों के निवासियों के साहस की प्रशंसा की।