
Trendsmap
युवक से बदसलूकी करने पर कलेक्टर पद से हटाए गए रणबीर शर्मा
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा को एक युवक से बदसलूकी करने के आरोप में उनके पद से हटा दिया गया है। इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करके दी। उन्होंने कलेक्टर द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की और कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसा कोई भी कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल रूप से हटाने का निर्देश भी दिया। इसके बाद गौरव कुमार सिंह को जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।