फ़ोटो: los Angels Times
'अपने पति को कैसे मारें' किताब की लेखिका ने किया अपने पति का क़त्ल
अमेरिका की एक लेखिका एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें खुद लेखिका ने अपने पति को मार डाला और यह बात किसी को पता नहीं चल पाई। हद तब हो गई जब उस महिला ने एक किताब लिख दी जिसका शीर्षक है कि ‘अपने पति को कैसे मारें’। इस लेखिका का नाम नैंसी क्रैंप्टन ब्रोफी है, इस महिला के ऊपर खुद अपने पति को जान से मारने का केस चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू की तो धीरे-धीरे मामले का खुलासा हुआ।
Tags: America, Writer, murder, Police
Courtesy: Hindustan
फोटो: Outdoor Life
पिता के साथ 11 वर्ष के बच्चे ने पकड़ी 43 किलो की मछली
ब्रिटेन के केंट के रहने वाले 11 वर्षीय कैलम पैटिट ने अपने पिता के साथ मिलकर फ्रांस में 43 किलो की कार्प मछली को पड़ने में सफलता हासिल की। अनजाने में ही उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। ये सबसे बड़ी मछली कपडऩे का रिकॉर्ड है। ये मछली इतनी भारी और बड़ी थी कि इसे कांटे में फंसने के बाद बाहर निकालने में पूरे 20 मिनट का समय लगा।
Tags: Bizzare, bizzare news, World Record, Fish
Courtesy: News18 Hindi
फोटो: The Sun
इस लड़की को है अजीब बीमारी, 19 की उम्र में दिखती है 6 वर्ष की बच्ची
गुजरात के नाजापुर की रहने वाले अबोली जारित की उम्र 19 वर्ष है मगर वो दिखने में मात्र 6 वर्ष की बच्ची की तरह है। उनकी हाइट सिर्फ 3 फीट 4 इंच की है। अबोली को रीनल रिकेट्स है जिसमें बच्चे की हड्डी की ग्रोथ ठीक से नहीं होती है। अबोली बिना ब्लैडर के पैदा हुई थी, जिससे उन्हें डायपर में ही रहना पड़ता है। उन्हें चलने में परेशानी होती है, मगर वो अपनी जिंदगी सकारात्मकता के साथ जी रही है।
Tags: health care, Health Condition, renal rickets
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Newsnpr
अचानक टूट गई वाटर पार्क की स्लाइड, ऊपर से नीचे गिरे लोग
इंडोनेशिया के केनपार्क वॉटर पार्क में एक वॉटर स्लाइड अचानक टूट गई, जिससे राइड पर सवार लोग नीचे गिर गए। इस हादसे में 16 लोगों को गंभीर रूप से चोट आई है। हादसे का शिकार हुए लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। माना जा रहा है कि स्लाइड के किनारे पर दरार आई थी, जिसके बाद ओवरलोड होने पर हादसा हुआ। लोग पार्क मैनेजमेंट पर मेंटेनेंस ना करने और लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
Tags: ride, water park, accident
Courtesy: Zee News
फोटो: Jagran TV
शादी से पहले दुल्हन पुलिस अफसर ने मंगेतर को पहुंचाया जेल
पुलिस अफसर के उद्देश्यों का निर्वहन करते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मिसाल असम पुलिस की महिला अधिकारी जुनमोनी राभा ने पेश की है। जुनमोनी ने अपने मंगेतर को राणा ऑयल इंडिया लिमिटेड में पीआर बनने के झूठ और ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 11 फर्जी मुहरें और फर्जी पहचान पत्र भी मिले हैं। जुनमोनी की आरोपी से मुलाकात वर्ष 2021 में हुई थी, अक्टूबर में दोनों ने सगाई की थी।
Tags: Assam, Assam Police, Police
Courtesy: Zee News
फ़ोटो: Chai Biskit
तेलंगाना के कानून मंत्री की बहू ने देसी गायों की घट रही आबादी पर खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
तेलंगाना के कानून मंत्री की बहू दिव्या रेड्डी ने देसी गायों की स्थिति को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दिव्या रेड्डी ने याचिका में कहा है कि भारत में देसी गायों की संख्या लगातार घट रही है। याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और सभी राज्यों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। 2012 से 2019 के बीच देसी गाय की तादाद में 6 फीसदी की कमी आई है, जबकि विदेशी नस्ल या क्रॉस हुई गायों की तादाद 29 फीसदी तक बढ़ गई हैं।
Tags: Telangana, Desi Cow, Cross Breed
Courtesy: News18
फ़ोटो: Valley News Live
अमेरिका के अरकंसास के क्रेटर ऑफ़ डायमंड्स स्टेट पार्क में मिला 2.38 कैरेट का ब्राउन डायमंड
डायमंड हंटर एडम हार्डिन को अरकंसास के क्रेटर ऑफ़ डायमंड्स स्टेट पार्क में 2.38 कैरेट का ब्राउन डायमंड मिले हैं। इस साल पार्क में मिलने वाला अब तक का सबसे बड़ा हीरा है। इस पार्क में अब तक सबसे बड़ा हीरा अंकल सैम के नाम से जाना जाता है जो 40.23 कैरेट का था, जिसे 1924 में खोजा गया था। इस पार्क में 1906 से हीरे मिलते रहे हैं।
Tags: diomond, Creator Of Diamond, Brown Diomond
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: Business Today
महिला ने जीती शानदार लॉटरी, हर महीने मिलेंगे 10 लाख रूपये
यूके के नाटिंघम की महिला ने नेशनल लॉटरी का टिकट मजाक में खरीदा, जिसके बाद उसकी जिंदगी हमेशा केलिए पलट गई। दरअसल महिला की अनोखी लॉटरी लगी है जिसमें उसे 30 साल तक हर महीने 10 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। ये राशि उसके अकाउंट में सीधा आएगी। लॉटरी जीतने के बाद महिला ने नौकरी छोड़ दी है। अब वो पति के साथ मिलकरे घोस्ट हंटिग करने घूमने जाती हैं।
Tags: Lottery, lottery ticket, United Kingdom
Courtesy: Zee News
फोटो: MetroSaga
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बनाई गई 108 फीट ऊंची केम्पे गौड़ा की मूर्ति
बेंगलुरू अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे में 108 फीट ऊंची कैम्पे गौड़ा की मूर्ति की स्थापना के साथ 4000 किलो की तलवार भी लगाई गई है। कैम्पे गौड़ा बेंगलुरु शहर के संस्थापक थे। ये प्रतिमा इस हवाईअड्डे का मुख्य आकर्षण होगी। वहीं इस प्रतिमा में लगाई गई तलवार कुल 35 फुट लंबी है। एक खास ट्रक में ये तलवार नई दिल्ली से बेंगलुरु तक पहुंची है। बता दें कि प्रतिमा के निर्माण में 85 करोड़ रुपये की लागत आई है।
Tags: bengaluru, Kempe Gowda, Airport
Courtesy: Zee News
फोटो: Amazing Science
चांद पर मौजूद है पानी, 6 लाख करोड़ किलो जमा पानी मिला
चांद की सतह पर पानी होने की जानकारी सामने आई है। नासा के वैज्ञानिक मार्क रॉबिन्सन ने कहा कि चांद पर वायुमंडल नहीं है और पर्यावरण बहुत एक्सट्रीम है। यहां पानी बनना या टिकना काफी मुश्किल है। 25 वर्षों पूर्व हाइड्रोजन मिलने पर संभावना जताई गई थी कि चांद पर बर्फ हो सकती है। जांच के बाद सामने आया कि चांद पर छह लाख करोड़ किलो पानी मौजूद है। अधिकतर पानी दोनों ध्रुवों पर है जो अंधकार में रहते हैं।
Tags: moon, moon landing, NASA
Courtesy: AajTak News