Jail food

फोटो: The Times of India

FSSAI ने यूपी की जेल को दिया 5स्टार रेटिंग, कैदियों के लिए बनता है यहां भोजन

उत्तर प्रदेश की फर्रुखाबाद जेल में कैदियों को मिले वाले भोजन को एफएसएसएआई ने 5 स्टार रेटिंग दी है। ये शानदार उपलब्धि हासिल करने वाली फर्रुखाबाद यूपी की पहली जेल बनी है। इस जेल के किचन को आधुनिक किया गया है, जिससे आधुनिक मशीनों से यहां खाना बनाया जाता है। ऐसे में गुणवत्तापूर्ण खाना कैदियों को मिल रहा है। इस किचन में दोनों शिफ्ट में लगभग 1100 लोगों के लिए खाना तैयार किया जाता है।

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 07:19 PM / by रितिका

Tags: Jail, FSSAI, Rating, Food Quality

Courtesy: News 18 Hindi

Kuwar Amritbir Singh

फोटो: Business Khabar

बिना जिम जाए बनाई फिटनेस, गिनीज बुक में नाम हुआ शामिल

भारत के 19 वर्षीय अमृतबीर सिंह ने जिम गए बिना ही सबसे ज्यादा नकल पुशअप्स और सबसे अधिक सुपरमैन पुशअप्स करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड को बनान से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। बता दें कि अमृतबीर देसी जुगाड़ कर एक्सरसाइज करते हैं। एक्सरसाइज करने के लिए वो जिम नहीं जाते है। वो सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके भी युवाओं को… read-more

सोम, 29 अगस्त 2022 - 08:31 PM / by रितिका

Tags: Guinness Book Of World Record, World Record, pushups, Gym

Courtesy: NDTV News

Diseases

The Sentinel Assam

इटली में मिला दुर्लभ मामला, व्यक्ति को कोविड 19, मंकीपॉक्स और HIV तीनों हुआ एक साथ

इटली में ऐसा मामला सामने आया है जिसने डॉक्टर्स के होश उड़ा दिए है। यहां एक व्यक्ति एक ही समय पर मंकीपॉक्स, कोविड 19 और एचआईवी से संक्रमित पाया गया है। 36 वर्षीय व्यक्ति के संबंध में जर्नल ऑफ इंफेक्शन में प्रकाशित किया गया है। जानकारी के मुताबिक लक्षण नजर आने से पांच दिन पूर्व व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री भी रही है। वहीं पूर्ण लक्षण दिखने में कुल नौ दिनों का समय लगा है।

शनि, 27 अगस्त 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: HIV, Monkeypox, Italy

Courtesy: AajTak

Guinness World Record

फोटो: Hari Bhoomi

चंदीगढ़ में बना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 7500 छात्रों ने बनाया ह्यूमन फ्लैग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत चंडीगढ़ में 7500 छात्रों ने सेक्टर 16 स्टेडियम अगस्त 13 को सबसे बड़ा ह्यूमन फ्लैग का निर्माण किया। छात्रों ने तिरंगा बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। बता दें इससे पहले यूएई के पास सबसे बड़े ह्यूमन फ्लैग का रिकॉर्ड था जिसे भारत ने तोड़ दिया है। सबसे बड़े ह्यूमन फ्लैग को बनाने में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय और एनआईडी फाउंडेशन ने साथ मिलकर काम किया है। 

शनि, 13 अगस्त 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Chandigarh, Human Flag, Tiranga, Guinness World Record

Courtesy: Patrika

Security Forces

फोटो: Edules

भारतीय सेना ने खोया अपना कुत्ता, आतंकवादियों के साथ हुई थी मुठभेड़

भारतीय सेना की आतकंवादियों के साथ जम्मू कश्मीर के वानीगाम गांव में हुई मुठभेड़ में सेना का कुत्ता एक्सेल शहीद हो गया है। मुठभेड़ के दौरान एक्सेल पावर हाउस में मौजूद था। एक्सेल की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक एलेक्स के शरीर पर 10 घाव के निशान मिले है। बता दें कि इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी में मारा गया था। इस दौरान सुरक्षाबलों के तीन जवान भी शहीद हुए थे। 

रवि, 31 जुलाई 2022 - 01:40 PM / by रितिका

Tags: Army, Security Forces, jammu kashmir

Courtesy: ABP Live

HITLER

फोटो: BBC

अमेरिका में नाजी तानाशाह एडोल्फ हिटलर की घड़ी 11 लाख डालर में नीलाम

अमेरिका में नाजी तानाशाह एडोल्फ हिटलर की घड़ी 11 लाख डालर में नीलाम हुई। जर्मन घड़ी फर्म ह्यूबर द्वारा बनाई गई है, जिसमें एक स्वस्तिक बना है। मैरीलैंड में अलेक्जेंडर हिस्टोरिकल ऑक्शन में एक गुमनाम बोली लगाने वाले को बेच दिया गया था। हिटलर को यह घड़ी 20 अप्रैल, 1933 को उनके 44वें जन्मदिन पर दी गई थी, जब वह जर्मनी के चांसलर बने थे। 

शनि, 30 जुलाई 2022 - 09:16 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Germany, Adolf Hitler, Auction, watch

Courtesy: Jagran

Gorgosauras

फोटो: The Newyork Times

गोर्गोसॉरस का कंकाल नीलामी में 47 करोड़ रुपए से अधिक दाम पर बिका

टायरानोसॉरस रेक्स की प्रजाति के एक गोर्गोसॉरस का कंकाल नीलामी में 6 मिलियन डॉलर (47 करोड़ रुपए) से अधिक दाम पर बेचा गया है। नीलामीकर्ता सोथबी ने कहा कि प्राचीन कंकाल को 2018 में अमेरिकी राज्य मोंटाना में खोजा गया था। ऑक्शन हाउस ने विशालकाय कंकाल को खरीदने वाले की पहचान उजागर नहीं की है। गोर्गोसॉरस का मतलब होता है 'भयानक छिपकली', जो करीब 7.7 करोड़ साल पहले उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी क्षेत्र में रहता था।

शुक्र, 29 जुलाई 2022 - 08:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Auction, America, Gorgosauras, Skeleton

Courtesy: News18

Mushroom

फोटो: Daily News Hunt

झीलों के शहर नैनीताल के टिफिन टॉप पर मिला अनोखा मशरूम, भारत में दिखा है पहली बार

झीलों के शहर नैनीताल के टिफिन टॉप नाम के पर्यटन स्थल पर एक अमेरिकी मशरूम मिला है। नैनीताल में रहने वाले नेचर फोटोग्राफर और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. अनूप शाह ने इसे खोजा है। अनूप ट्रैकिंग के दौरान टिफिन टॉप पर गए थे। तभी उन्होंने वहां पर लाल रंग का यह मशरूम देखा। उसकी तस्वीरें लीं थी। यह आमतौर पर पूर्वी अमेरिका के जंगलों में मिलता है। यह पहली बार है जब ये मशरूम भारत में मिला है।

बुध, 20 जुलाई 2022 - 06:53 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Nainital, Tifin Top, DR. Anoop Shah, America

Courtesy: News18

dreamline cruise ship

फोटो: YouTube

दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप बनाने वाली कंपनी हुई दिवालिया

दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप "ड्रीम लाइन-2" बनाने वाली कंपनी ब्रिंकमैन एंड पार्टनर के मालिक क्रिस्टोफ मार्गन को बैंक ने दिवालिया घोषित किया है जिसके बाद इस क्रूज को बेचा जाएगा। मगर सबसे बड़े इस शिप को खरीददार नहीं मिल रहा है। शिप कंपनी इंतजार में है कि इस क्रूज को कोई खरीदे। खरीददार नहीं मिलने पर ये क्रूज अब कबाड़ में बिकने को तैयार है। कंपनी का मालिक इस जहाज को बेचकर अपना कर्ज उतारने चाहता है।

बुध, 22 जून 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: cruise ship, Dreamline 2, Biggest cruise ship, Bankrupt

Courtesy: Zee News

Daniel scali

फोटो: Muscle & Fitness

ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 3182 पुश अप्स

ऑस्ट्रेलिया के एथलीट डेनियल स्कैली ने एक घंटे में 3182 पुश अप्स लगाए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा की गई है। डेनियल स्कैली ने एथलीड जाराड यंग का रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने 128 अधिक पुश अप्स लगाए हैं। ये पहली बार नहीं है जब डेनियल ने कोई रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले डेनियल ने सबसे लंबे समय तक एब्डोमिनल प्लैंक करने का रिकॉर्ड भी बनाया हुआ है।

रवि, 19 जून 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Guinness Book Of World Record, Guinness World Records, World Record

Courtesy: ABP Live