Moonsoon

फोटो: Today

बरसात के मौसम में इन तरीकों से रखें अपनी सेहत का ख्याल

बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया के मच्छर बढ़ने से तबियत खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में घर के आस-पास कहीं भी पानी नहीं जमा होने दें। इसके अलावा सोने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें। साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखें। बारिश में मौसम में भूलकर भी रोड साइड फ़ूड का सेवन ना करें। इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए कॉफी, हर्बल टी और सूप, फल और हरी सब्जियों का सेवन करें। 

मंगल, 11 जुलाई 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: monsoon Season, Health Tips, herbal tea

Courtesy: Nari Punjab Kesari

Fennel Water

फोटो: Amezone

स्वस्थ रहने के लिए रोज़ करें सौंफ के पानी का सेवन

नियमित रूप से सौफ का पानी पीने से बदहजमी, एसिडिटी और पेट में गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है। जी मिचलाने और उल्टी जैसा लगने पर सौंफ का पानी पीना चाहिए। अगर आप पेट संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोज़ाना सौंफ के पानी का सेवन करें। वजन कम करने के लिए सुबह उठकर खाली पेट सौंफ का पानी पियें। इसे पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जोकि फैट को जल्दी बर्न करने में मदद करता है।

शुक्र, 26 मई 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: drinking fennel water, stomach peoblem, Weight Loss

Courtesy: Nari Punjab Kesari

Kiwi

फोटो: Wikimedia

कैंसर की बीमारी से बचाव करती है कीवी

कीवी में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते है जो ब्लड क्लॉटिंग यानि नस में खून को जमने से रोकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी बचा जा सकता है। रोज़ाना कीवी का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। रोज़ाना कीवी का सेवन करने से त्वचा और टिशूज को स्वस्थ रहते हैं। कीवी खाने से आंखों की कई बीमारियां दूर हो जाती है।

बुध, 24 मई 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: kiwi fruit, Cancer, eye sight

Courtesy: Nari Punjab Kesari

Cholestrol

फोटो: Nai Dunia

कॉलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखते हैं ये फल

केले में भरपूर मात्रा में सॉल्यूबर फाइबर मौजूद होता है को बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है। साथ ही केला खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनती है। अनानास में मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और  ब्रोमेलैन धमनियों में मौजूद जमा हुआ कोलेस्ट्रॉल तोड़कर बाहर निकालता है। जिससे रक्त के बहाव में सुधार आता है। कॉलेस्ट्रॉल को कण्ट्रोल में रखने के लिए रोज़ाना दो सेब का सेवन करें।

बुध, 24 मई 2023 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: cholestrol levelapple, Banana

Courtesy: Punjab Kesari

Pomegranate

फोटो: Wikimedia

दिमाग तेज करने और शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए करें अनार का सेवन

अनार में फाइबर और पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा मौजूद होती है जो पाचन शक्ति को मज़बूत बनाने में सहायक होती है। इसका सेवन करने से कब्ज या जलन की समस्या से छुटकारा मिलता है। डायबीटीज की समस्या में अनार का सेवन फायदेमन्द होता है। इसमें मौजूद एंटीडायबिटिक गुण ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार रोज़ाना अनार का जूस पीने से याददाश्त तेज हो सकती है।

सोम, 22 मई 2023 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: pomegranate, SUGAR LEVEL, memory

Courtesy: Nari Punjab Kesari

Makhana

फोटो: Amezon

ब्लड शुगर को कण्ट्रोल में रखता है मखाना

रोज़ सुबह खाली पेट मखाने का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी मखाना बहुत फायदेमंद होता है। मखाने के सेवन से गर्भवती महिलाओं को हर तरह के जरूरी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। नितमित रूप से इसका सेवं करने से शारीरिक कमजोरी और थकान दूर होती है। एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण से भरपूर होने के कारण इसे हार्ट के लिए फायदेमंद माना जाता है।

रवि, 21 मई 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Makhana, heart, blood sugar, pregnency

Courtesy: Nari Punjab Kesari

Musk Melon

फोटो: Google

शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है खरबूजा

खरबूजे में भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर मौजूद होते है। रोज़ाना इसका सेवन करने से पाचनक्रिया अच्छी रहती है कब्‍ज की समस्‍या से छुटकारा मिलता है। नियमित रूप से खरबूजे का सेवन करने से दिल से जुडी बीमारियों का खतरा दूर हो जाता है। इसमें एडिनोसिन नामक तत्व मौजूद होता है जो शरीर में खून को पतला करने का काम करता है, जिससे रक्त गाढ़ा होने से बचा रहता है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है।

शनि, 20 मई 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: musk melon, CONSTIPATION, blood

Courtesy: Nari Punjab Kesari

Raisins

फोटो: Mensxp

स्वस्थ रहने के लिए रोज़ सुबह खाली पेट करें किशमिश का सेवन

किशमिश आयरन से भरपूर होती हैं। रोज़ाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से महिलाओं में खून की कमी और एनीमिया जैसी बीमारियां दूर हो जाती है। कैल्शियम से भरपूर होने के कारण इसका सेवन करने से ये हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करती हैं। इसका सेवन करने से महिलाओं की कमर और पीठ दर्द की परेशानी दूर हो जाती है। रोज़ सुबह खाली पेट किशमिश के पानी को पीने से लिवर स्वस्थ रहता है।

शनि, 20 मई 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: body strong, raisins, BACK PAIN

Courtesy: Nari Punjab Kesari

Sattu

फोटो: Her Zindagi

गर्मियों में सेहत के लिए फायदेमंद होता है सत्तू

गर्मियों में सत्तू का सेवन करने से लू और डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव होता है। नियमित रूप से खाली पेट सत्तू का शरबत पीने से पेट और शरीर ठंडा रहता है। अगर आप शरीर में इंस्टेंट एनर्जी चाहते हैं तो रोज़ाना सत्तू का शर्बत पिएं। तीखी धूप और पसीने से बचाव के लिए सत्तू का शरबत पीना चाहिए। लू से बचाव के लिए सत्‍तू का  सेवन करें। इससे आपका शरीर ठंडा रहेगा।

रवि, 14 मई 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: sattu, summer, Health

Courtesy: Nari Punjab Kesari

Calcium Dificiency

फोटो: India TV

कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए करें इन आहारों का सेवन

कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए रोज़ाना अपने खाने में दूध, दही और पनीर को शामिल करें। सोयाबीन में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो कैल्शियम की कमी को दूर करने में सहायक होते हैं। सोयाबीन का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। रोज़ाना तिल का सेवन करने से भी कैल्शियम की कमी दूर हो जाती है। 1 चम्मच तिल में 88 मिलीग्राम कैल्शियम मौजूद होता है।

शनि, 13 मई 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: calcium deficiency, Diet, Milk

Courtesy: Nari Punjab Kesari