Gunathilaka

फोटो: Latestly

ऑस्ट्रेलिया में यौन उत्पीड़न मामले में आरोपों से बरी होने के बाद एसएलसी ने हटाता दनुष्का गुनाथिलका से प्रतिबंध

श्रीलंका क्रिकेट ने क्रिकेटर दनुष्का गुनाथिलका पर लगाया गया प्रतिबंध आधिकारिक तौर पर हटा दिया है। उन पर टी20 विश्व कप 2022 के दौरान यौन उत्पीड़न मामले में आरोप लगाया गया था और एसएलसी ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन हाल ही में, उन्हें न्यू साउथ वेल्स के जिला न्यायालय ने सभी आरोपों से बरी कर दिया था और अब बाएं हाथ का बल्लेबाज फिर से चयन के लिए पात्र हो गए है।

मंगल, 17 अक्टूबर 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: SLC, lifts ban, danushka gunathilaka, Sexual Assault Case

Courtesy: Live Hindustan

Wrestlers Sexual Harassment

फोटो: India TV News

दिल्ली की अदालत ने 19 अक्टूबर के लिए स्थगित की पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कई प्रमुख महिला पहलवानों द्वारा दायर शिकायतों के आधार पर दायर यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा सांसद और पूर्व डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह की ओर से आंशिक दलीलें सुनने के बाद 16 अक्टूबर को मामले को स्थगित कर दिया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 19 अक्टूबर दोपहर 2.30 बजे तय की है। इससे पहले सितंबर में महिला मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने निरीक्षण… read-more

मंगल, 17 अक्टूबर 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi Court, adjourns, wrestlers sexual harassment case

Courtesy: Amar Ujala

PM Modi

फोटो: India TV News

आईओसी सत्र 2023: पीएम नरेंद्र मोदी ने की 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत की संभावित दावेदारी की पुष्टि

भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अक्टूबर को आईओसी सत्र 2023 के उद्घाटन समारोह के दौरान 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए देश की संभावित बोली की पुष्टि की। मोदी ने मुंबई में 141वें आईओसी सत्र का उद्घाटन किया और भारत की मेजबानी की दावेदारी के पीछे सरकार के पूर्ण समर्थन का खुलासा किया। भारत 14 से 16 अक्टूबर तक मुंबई में 40 साल के अंतराल के बाद दूसरी बार 141वें आईओसी सत्र… read-more

रवि, 15 अक्टूबर 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: ioc session 2023, PM Modi, confirms, host, 2036 olympics

Courtesy: Aajtak

Eden-Hazard

फोटो: Latestly

32 साल की उम्र में ईडन हैज़र्ड ने लिया पेशेवर फुटबॉल से संन्यास

रियल मैड्रिड और चेल्सी के पूर्व विंगर ईडन हैज़र्ड ने स्पेनिश दिग्गजों को छोड़ने के चार महीने बाद 32 साल की उम्र में फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की। हैज़र्ड ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा,"16 साल और 700 से अधिक मैच खेलने के बाद, मैंने एक पेशेवर फुटबॉलर के रूप में अपना करियर समाप्त करने का फैसला किया है। मैं अपने सपने को साकार करने में सक्षम था, मैंने दुनिया भर की कई पिचों पर… read-more

बुध, 11 अक्टूबर 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Football, eden hazard, retires

Courtesy: News Nation

Pro Kabddi

फोटो: Latestly

प्रो कबड्डी लीग नीलामी: पवन सहरावत ने पीकेएल इतिहास में फिर से हासिल किया सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड

अपना सबसे महंगे खिलाड़ी का सम्मान खोने के कुछ घंटों बाद, भारत के कप्तान पवन सहरावत ने अक्टूबर 9 को प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी का टैग फिर से हासिल कर लिया। सहरावत, जिन्होंने हाल ही में एशियाई खेलों 2023 में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था, सबसे अधिक भुगतान पाने वाले खिलाड़ी बन गए जब उन्हें पीकेएल 10 नीलामी के पहले दिन तेलुगु टाइटंस ने 2.605 करोड़ रुपये में चुना।

मंगल, 10 अक्टूबर 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Pro Kabaddi league, auction 2023, Pawan Sehrawat, reclaims record

Courtesy: Prabhat Khabar

Shubhman Gill

फोटो: Latestly

विश्व कप 2023: अफगानिस्तान मैच नहीं खेल पाएंगे शुभमन गिल, चिकित्सकीय देखरेख में चेन्नई में रहेंगे

स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 11 अक्टूबर को अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले भारत के आगामी विश्व कप मुकाबले के दौरान किनारे पर रहेंगे। गिल डेंगू से उबर रहे हैं और उन्हें ठीक होने और पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए अधिक समय की जरूरत है। बीसीसीआई की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिल "चेन्नई में ही रहेंगे और मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे।" 

मंगल, 10 अक्टूबर 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: world cup 2023, Shubman Gill, mss afghanistan fixture, dengu

Courtesy: Navbharat Times

BCCI

फोटो: News Nation

बीसीसीआई ने भारत-पाकिस्तान विश्व कप 2023 मैच के लिए की 14,000 अतिरिक्त टिकट जारी करने की तैयारी

बीसीसीआई ने घोषणा करते हुए कहा है कि, वह आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के संभवतः सबसे बड़े मैच, भारत बनाम पाकिस्तान के लिए अतिरिक्त 14,000 टिकट जारी करेगा। बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा, "मैच के लिए टिकटों की बिक्री 8 अक्टूबर, 2023 को दोपहर 12 बजे IST से शुरू होगी। प्रशंसक आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं। बीसीसीआई द्वारा मैच के लिए टिकट चरणों में जारी किए… read-more

रवि, 08 अक्टूबर 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: BCCI, release, 14000 extra tickets, India pakistan, world cup 2023

Courtesy: Prabhat Khabar

Satwiksairaj-Rankireddy

फोटो: Latestly

चिराग शेट्टी-सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने एशियाई खेलों के इतिहास में भारत को दिलाया पहला बैडमिंटन गोल्ड

विश्व की दूसरे नंबर की पुरुष युगल जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने भारत के लिए इतिहास रचते हुए इस जोड़ी ने कोरिया के वोन्हो किम और सोलग्यू चोई को 21-18, 21-16 से हराकर एशियाई खेलों के इतिहास में बैडमिंटन में देश का पहला स्वर्ण पदक जीता। हांग्जो में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में 26 स्वर्ण पदकों के साथ भारत की पदकों की संख्या 101 तक पहुंच गई है।

शनि, 07 अक्टूबर 2023 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Chirag Shetty, Satwiksairaj Rankireddy, win, Badminton, gold, Asian games

Courtesy: Jagran News

PM Narendra Modi

फोटो: Latestly

एशियाई खेल 2023: भारत के 'ऐतिहासिक' 100 पदक जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चल रहे एशियाई खेलों में भारत के 100 पदक जीतने की "महत्वपूर्ण उपलब्धि" की सराहना की। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "हर विस्मयकारी प्रदर्शन ने इतिहास रचा है और हमारे दिलों को गर्व से भर दिया है। मैं 10 तारीख को हमारे एशियाई खेलों के दल की मेजबानी करने और हमारे एथलीटों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।" उन्होंने कहा, 100 पदकों का एक… read-more

शनि, 07 अक्टूबर 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: asian games 2023, PM Modi, achievement, 100 asiad medals

Courtesy: Amar Ujala News

Hockey

फोटो: India TV

एशियाई खेल: जीत के बाद हॉकी इंडिया ने की प्रत्येक खिलाड़ी के लिए 5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा

हॉकी इंडिया ने अक्टूबर 6 को 19वें एशियाई खेलों में जापान के खिलाफ स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 5 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की। एचआई ने टीम के प्रत्येक सहयोगी स्टाफ के लिए 2.5 लाख रुपये की भी घोषणा की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को 2018 के स्वर्ण पदक विजेता जापान को हराकर एशियाई खेलों में अपना चौथा हॉकी स्वर्ण जीता, और पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भी क्वालीफाई किया।

शनि, 07 अक्टूबर 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Hockey India, announces, Rs 5 lakh reward, each player

Courtesy: Babu Shahi