Lal singh chaddha

फ़ोटो: Aajtak

विदेश में चल गई "लाल सिंह चड्ढा" , 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

आमिर खान की हालिया रिलीज फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" वर्ल्डवाइड कमाई के चलते अब 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। जहां भारतीय बाजार में फिल्म ने 14 दिनों में करीब 60 करोड़ का आंकड़ा छुआ है तो वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म में 116 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। यानी कि फिल्म को लेकर बॉयकॉट ट्रेंड सिर्फ भारत में ही सफल रहा है, जबकि विदेश में फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

शुक्र, 26 अगस्त 2022 - 08:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Aamir Khan, Lal Singh Chadha, 100 Crore, world wide collection

Courtesy: Indiatv

KGF 2

फ़ोटो: the hans india

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई KGF 2, महज़ दो दिन में पार किया आंकड़ा

अभिनेता यश की फिल्म 'केजीएफ 2' बॉक्सऑफिस पर सुनामी की तरह आई है। फिल्म ने दो दिन में 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना ली है। अप्रैल 14 के दिन रिलीज हुई फिल्म ने 54 करोड़ के साथ बंपर ओपनिंग की और दूसरे दिन 46.79 करोड़ की कमाई के साथ ही 100 करोड़ क्लब में जगह बना ली। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की माने तो इस वीकेंड के खत्म होने तक फिल्म 185 करोड़ तक की कमाई कर लेगी।

शनि, 16 अप्रैल 2022 - 05:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Yash, KGF 2, Box office collection, 100 Crore

Courtesy: Aajtak

Rrr

फोटो: The Week

आरआरआर (हिंदी) हुई 100 करोड़ के क्लब में शामिल, महज़ पांच दिन में बनाया रिकॉर्ड

निर्देशक एस राजामौली की फिल्म आरआरआर के हिंदी भाषा संस्करण ने फिल्मी जगत के 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना ली है। यह कीर्तिमान फिल्म ने रिलीज से मात्र पांच दिन के अंदर स्थापित कर लिया है। हालांकि अक्षय कुमार की बच्चन पांडे और विवेक अग्निहोत्री की कश्मीर फाइल्स की वजह फिल्म की रफ्तार दिन ब दिन थोड़ी धीमी पड़ी है पर फिर भी कमाई में सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं।

बुध, 30 मार्च 2022 - 01:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: RRR, SS RAJAMOULI, 100 Crore

Courtesy: Amar ujala