Redmi Note 11 series

फोटो: Android Central

दुनियाभर में लॉन्च हुई Redmi Note 11 सीरीज, यह होंगे खास फीचर्स

Redmi ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Redmi Note 11 का ग्लोबल लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में Redmi Note 11, Note 11S, Note 11Pro और Note 11Pro 5G शामिल हैं। यह सभी स्मार्टफोन अपने साथ बेहतरीन फीचर्स लाते हैं। Note 11S, Note 11 Pro और Pro5G में 108MP और Note 11 में 50MP का क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ 5G वैरिएंट में स्नैपड्रैगन 695 जबकि Note 11S और Pro में मीडियाटेक हिलियो G96 प्रोसेसर दिया गया है।

गुरु, 27 जनवरी 2022 - 05:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, redmi note 11 Series, Smartphones, 108 MP

Courtesy: Zee News

Redmi Note 11S

फोटो: NDTV

108MP कैमरे के साथ जल्द लांच होगा Redmi Note 11S

Redmi Note 11S बहुत जल्द भारत मे लॉन्च होने के लिए तैयार है। लॉन्च से पहले इसकी कुछ लीक्स सामने आई हैं। यह स्मार्टफोन Redmi Note 10S का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इसकी मेन हाईलाइट इसका 108MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें एम एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जो 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक का प्रोसेसर भी दिया जा सकता है। हालांकि Redmi ने अभी इससे पर्दा नही उठाया है।

रवि, 16 जनवरी 2022 - 03:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, redmi note 11s, 108 MP, Smartphones

Courtesy: NDTV Hindi

Xiaomi 11T

फोटो: Xiaomi

जनवरी के आखिर में लॉन्च हो सकता है Xiaomi 11T और Xiaomi 11T Pro

Xiaomi भारत मे अपना नया स्मार्टफोन Xiaomi 11T और 11T Pro जनवरी के आखिर में लॉन्च कर सकता है। 11T में 6.67-इंच AMOLED FHD+ का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 108MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 1200 प्रोसेसर पर चलता है। वहीं 11T Pro में स्नैपड्रैगन 888 और 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Xiaomi 11T Pro की कीमत 40,000 से कम हो सकती है।

सोम, 10 जनवरी 2022 - 04:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: xiaomi 11T, Xiaomi 11T Pro, Smartphones, 108 MP

Courtesy: Zee News

Redmi K50

फोटो: MI Community

अगले साल लॉन्च होगी Redmi K50 स्मार्टफोन सीरीज

Redmi अपनी आगामी स्मार्टफोन सीरीज़ Redmi K50 बहुत जल्द लॉन्च कर सकता है। इसके कुछ लीक्स सामने आए हैं। इस सीरीज के अंदर Redmi K50, K50 Pro और K50 Pro+ लॉन्च हो सकते हैं। K50 Pro और K50 Pro+ में 108MP का कैमरा सेटअप और 67W की फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। इसके अलावा Redmi K50 में 48MP का कैमरा सेटअप हो सकता है। यह स्मार्टफोन 2022 की शुरुआत में लॉन्च हो सकते हैं।

शनि, 06 नवंबर 2021 - 03:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Xiaomi, Redmi, Redmi K50, 108 MP

Courtesy: NDTV

Moto G200

फोटो: NDTV

जल्द लॉन्च हो सकता है Motorola Moto G200 स्मार्टफोन

Motorola बहुत जल्द Moto G200 स्मार्टफोन भारत मे लॉन्च करने वाला है। उससे पहले ही फोन की कुछ जानकारी सामने आई हैं। Moto G200 में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ FullHD+ डिस्प्ले मिल सकता है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर पर चल सकता है। Moto G200 में 108MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नही की है।

बुध, 27 अक्टूबर 2021 - 06:15 PM / by अजहर फारूक

Tags: Motorola, moto G200, Smartphones, 108 MP

Courtesy: Zee News

Motorola edge 20 pro

फोटो: 91Mobiles

शानदार डिज़ाइन के साथ भारत मे लॉन्च हुआ Motorola edge 20 Pro

Motorola edge 20 Pro स्मार्टफोन सितंबर 1 को भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट का एक FullHD+ पैनल दिया गया है। फोन में 108MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फोन स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर पर चलता है, जो 5G को स्पोर्ट करता है। इसके शुरुआती 8GB+128GB वैरिएंट कीमत 36,999 रुपये रखी गई है। इसकी पहली सेल अक्टूबर 3 से फ्लिपकार्ट पर की जाएगी।

शनि, 02 अक्टूबर 2021 - 01:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Motorola, motorola edge 20 pro, Smartphones, 108 MP

Courtesy: Amar Ujala

Motorola edge 20 will launch August 17

फोटो: Android Central

अगस्त 17 को लॉन्च होगा Motorola Edge 20, मिलेगा खास गेमिंग फ़ीचर

Motorola Edge 20 फोन अगस्त 17 को भारत मे लॉन्च किया जाएगा। ये फोन एंड्रॉयड 11 पर रन करेगा। फोन में 6.7 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले है जो 144HZ के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। गेम खेलते वक़्त इसमें 576Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा। फोन में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, 8GB+128GB की स्टोरेज मिलेगी। इसमें 108 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, वही सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। हालांकि फोन की कीमत अभी सामने नही आई हैं।

मंगल, 10 अगस्त 2021 - 04:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Motorola, 108 MP, 576hz refresh rate, Qualcomm

Courtesy: Amar Ujala News

Realme 8 pro

फोटो: Tech Buddy

108MP कैमरे के साथ लॉन्च होगा Realme 8 pro स्मार्टफोन

Realme ने अपने दो नए स्मार्टफोन Realme8 और Realme8 pro की लॉन्च डेट बता दी है। दोनों फोन भारत में 24 मार्च को लॉन्च किए जाएंगे। Realme 8 pro फोन में 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा, 6.4 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Helio G95 प्रोसेसर, 5,000mAh की बैटरी, 65W फास्ट चार्जिंग जैसे कई दमदार फीचर्स के साथ आएगा। वहीँ Realme8 में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ 30W Dart Charger दिया जाएगा।

रवि, 14 मार्च 2021 - 04:45 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Realme, Smartphone, dare to leap, 108 MP

Courtesy: Live Hindustan