Mumbai Attack

फोटो: WION

26/11 के मास्टरमाइंड को लाहौर कोर्ट ने सुनाई सजा

मुंबई में 26/11 हमले के मास्टरमाइंड और आतंकी साजिद मीर को पाकिस्तान की लाहौर कोर्ट ने 15 साल की सजा सुनाई है। टेरर फाइनेंसिंग के मामले में ये सजा सुनाई गई है। इसके साथ साफ हो गया है कि पाकिस्तान में ही मुंबई हमले का मास्टरमाइंड उपस्थित था। लाहौर एंटी टेररिज्म कोर्ट द्वारा मिली सजा के बाद पाकिस्तान का झूठ खत्म हो गया है। बता दें कि मुंबई हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी।

शनि, 25 जून 2022 - 12:50 PM / by रितिका

Tags: Pakistan, 2008 Mumbai Attack, 26/11 Attacks, Terrorist attack

Courtesy: News 18 Hindi

26/11 Mumbai Attack

फोटो: Pinterest

आज मनाई जा रही है 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 13वीं बरसी

आज 26/11 के मुंबई आतंकी हमले की 13वीं बरसी मनाई जा रही है। इस अवसर पर मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर शहीद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी अर्पित की जाएगी। मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले मे 18 सुरक्षा कर्मियों सहित 166 लोग मारे गए, और कई अन्य घायल हो गए थे। इस मौके पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल समेत अन्य लोग भी हिस्सा लेंगे। 

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 11:45 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: 2008 Mumbai Attack, soldiers, bravery

Courtesy: ABP News

Zakiur Rehman Lakhvi

फोटो: NBC News

गिरफ्तार हुआ मुंबई 26/11 अटैक का मास्टर माइंड आरोपी जकीउर रहमान लखवी

मुंबई में हुए 26/11 हमले के पीछे शामिल मास्टर माइंड जकीउर रहमान लखवी को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है। जकीउर रहमान लखवी को आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है। वर्ष 2008 में मुंबई में हुए 26/11 हमले में कुछ दस आतंकवादी शामिल थे। इस हमले के बारे में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने अपनी किताब में लिखा था कि, 'लश्कर मुंबई आतंकी हमले को 'हिंदू आतंकवाद' के रूप में दिखाना चाहता था।'

शनि, 02 जनवरी 2021 - 03:53 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: 2008 Mumbai Attack, 26/11 Attacks, Zakiur Rehman Lakhvi, Terrorist attack

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Tahawwur Rana

फोटो: Oneindia

अमेरिकी अदालत ने ठुकराई मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की जमानत याचिका

मुंबई में वर्ष 2008 में हुए आतंकी हमले के पीछे शामिल पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा की जमानत को अमेरिका की अदालत ने ठुकरा दिया है। अमेरिका की अदालत ने बयान में कहा है कि, ''जमानत देने से उसके भाग जाने के खतरे से इन्कार नहीं किया जा सकता है।'' मुंबई में हुए आतंकी हमले की साज़िश रचने के पीछे राणा के बचपन का दोस्त डेविड कोलमैन हेडली शामिल था, जो फिलहाल जेल में अपनी सजा काट रहा है।

सोम, 14 दिसम्बर 2020 - 03:10 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: 2008 Mumbai Attack, Mumbai Attacks, Tahawwur Rana, Terrorism

Courtesy: JAGRAN NEWS