फ़ोटो: wikipedia
आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए मिले 597 करोड़ रुपये, सेफ सिटी बनाने की हुई घोषणा
उत्तर प्रदेश के बजट 2022-23 में आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 597 करोड़ रुपये आवंटन किये गए हैं। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट में ताजनगरी को सेफ सिटी बनाने की घोषणा की है। आगरा मेट्रो के लिए पिछले साल 478 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। 384 करोड़ रुपये के काम आगरा मेट्रो में चल रहे हैं। नए बजट से भूमिगत मेट्रो स्टेशन कार्य को रफ्तार मिलेगी। सेफ सिटी योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए आगरा में इसे लागू करने की घोषणा की है।
Tags: Yogi, Budget, 2022, Agra, Metro
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: Ndtv
रॉयल एनफील्ड की क्लासिक, बुलेट और मीटिओर के दामों में बढ़ोतरी
मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपनी मोटरसाइकिल क्लासिक 350, बेलेट 350 और मीटिओर 350 के दाम में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने क्लासिक 350 में 2,846 से लेकर 2,847 रुपये,बुलेट 350 में 3,099 से 3,100 और सबसे बड़ा इजाफा मीटिओर 350 में 4,222 से लेकर 4,225 रुपये तक का किया गया है। बता दें कि वर्ष 2022 में अभी सिर्फ 4 महीने हुए है और रॉयल एनफील्ड ने मोटरसाइकिल के दामों में दूसरी बार बढ़ोतरी की है।
Tags: Royal Enfield, Price Hike, 2022
Courtesy: Zee News
फोटो: QWM
बिना किसी लपारवाही के जमकर मनाएं नए साल का जश्न
पूरी दुनिया जनवरी एक को नए साल के जश्न में सराबोर है। हर तरफ हर्ष और उल्लास का माहौल है लेकिन इस के साथ कोरोना की तीसरी लहर का खतरा भी लगातार बढ़त जा रहा है। ऐसे में आवश्यक है कि इस जश्न में हम सभी कोरोना नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। इस जश्न के माहौल में भी हमें कोरोना को निमंत्रण देने से बचना होगा और इसके लिए आवश्यक है कि हम किसी कोरोना नियमों की अनदेखी ना करें।
Tags: New Year, 2022, Coronavirus, Health
Courtesy: Brifly News
फोटो: The Times of India
जानें Happy New Year के पीछे का इतिहास
ग्रिगोरियन कैलेंडर के अनुसार पूरी दुनिया जनवरी एक को नए साल के रूप में मना रही है। जनवरी एक को नए साल के रूप में मनाने की परंपरा अक्टूबर 15, 1982 से हुई थी, जब अमेरिका के एलॉयसिस लिलिअस ने यह कैलेंडर दुनिया के सामने पेश किया था। इससे पहले पूरी दुनिया में जूलियन कैलेंडर फॉलो किया जाता था जिसमें मात्र दस महीने होते थे। हालांकि भारत में सभी धर्मों के हिसाब से अलग-अलग समय पर नए वर्ष की शुरुआत होती है।
Tags: Happy New Year, 2022, World
Courtesy: Hindi Khabar
फोटो: India Times
2021 के मुकाबले खराब साबित होगा 2022, नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से डरे लोग
दुनिया के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी ने एक बार फिर सभी को चिंता में डाल दिया है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक साल 2022 पिछले साल की तुलना में ज्यादा खराब साबित होगा। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक इस साल अमेरिकी डॉलर में बड़ी गिरावट देखि जाएगी जिससे महंगाई बढ़ेगी। उनकी भविष्यवाणी में प्राकृतिक घटनाओं के कारण दुनिया के कई देशों के युद्ध होने का भी जिक्र है।
Tags: Nostradamus, 2022, New Year, Human Interest stories
Courtesy: Zee News Hindi
फोटो: Investopedia
Barclays ने घटाया जीडीपी ग्रोथ का अनुमान, लॉकडाउन को बताया जिम्मेदार
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म बार्कलेज (Barclays) ने वित्त वर्ष 2022 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ को 11 फीसद से घटाकर 10 फीसद कर दिया है। इसकी वजह स्थानीय लॉकडाउन को बताया है। ब्रोकरेज फर्म ने चेतावनी दी है कि, अगर स्थानीय लॉकडाउन जून तक चलता है, तो इससे देश को 38.4 बिलियन डॉलर तक का आर्थिक नुकसान होगा। यदि शीघ्र ही नियंत्रण नहीं पाया गया और अगस्त तक हालात ऐसे ही रहे तो ग्रोथ रेट 8.8 तक गिर सकती है।
Tags: Growth, INDIS'S GDP, 2022, Lockdown
Courtesy: Jagran News