फोटो: NDTV
भारत लॉन्च हुई Oppo Reno 7 सीरीज, इस दिन खरीद सकते हैं आप
Oppo ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Oppo Reno7 भारत मे लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Oppo Reno7 और Reno7 Pro स्मार्टफोन दिए गए हैं। Reno7 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 और Reno7 Pro मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1200 मैक्स प्रोसेसर पर चलता है। Reno7 में 64MP और Reno7 Pro 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Reno7 की शुरुआती कीमत 28,999 और Reno7 Pro की 38,999 रुपए रखी गई है। जिसे फरवरी 17 से खरीदा जा सकेगा।
Tags: Oppo, oppo reno 7 series, 50 MP Camera, 64mp camera
Courtesy: Zee News
फोटो: My Smart Price
भारत मे लॉन्च हुआ Vivo Y33T बजट स्मार्टफोन
Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y33T भारत मे लॉन्च कर दिया है। यह एक बजट स्मार्टफोन है इसकी कीमत 18,990 रुपये रखी गई है। इसे सिर्फ 8GB+128GB वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही फोन में 6.58-इंच का FullHD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 5000mah की बड़ी बैटरी भी दी गई है।
Tags: India, Vivo, vivo y33t, 50 MP Camera
Courtesy: Amar Ujala News
फोटो: NDTV
चीन के बाद भारत मे भी बहुत जल्द लॉन्च होगा Xiaomi 12X
Xiaomi 12X के चीन में लॉन्च होने के बाद इसके भारत मे लॉन्च होने की खबरें भी सामने आने लगी हैं। 91Mobiles ने इसकी जानकारी दी है। दरअसल Xiaomi 12X, Xiaomi 12 सीरीज का मेम्बर है। इसमें 6.28-इंच का FullHD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए Sony IMX766 सेंसर वाला 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। यह 67 वाट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Tags: Xiaomi, xiaomi 12x, India, 50 MP Camera
Courtesy: Amar Ujala
फोटो: NDTV
जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है Infinix Note 11 स्मार्टफोन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix भारत मे बहुत तेजी से अपने कदम जमा रही है। Infinix अब एक और नया स्मार्टफोन Infinix Note 11 लॉन्च करने की तैयारी में है। इसकी कुछ जानकारी सामने आई है। इसमें 6.7 इंच का FullHD+ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इसमें मीडियाटेक G88 प्रोसेसर भी मिलेगा। फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। हालांकि कंपनी की ओर से इसकी पुष्टि होने अभी बाकी है। इसकी कीमत 12,999 रुपये हो सकती है।
Tags: infinix smartphone, India, infinix Note 11, 50 MP Camera
Courtesy: Zee News
फोटो: NDTV
जल्द लॉन्च हो सकता है Motorola का Moto G Power स्मार्टफोन
Motorola इन दिनों भारतीय बाजार में बहुत सारे स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। अब Motorola के एक और स्मार्टफोन Moto G Power की लीक्स सामने आई हैं। इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच का एक HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें 50MP का डुअल कैमरा सेटअप होगा। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के हेलियो G37 प्रोसेसर पर चलेगा। इसके साथ ही फोन में 5000mah की बड़ी बैटरी भी मिलेगी।
Tags: Motorola, Smartphones, moto g power, 50 MP Camera
Courtesy: Zee News