5G internet Service

फोटो: Forbes

नए साल पर बढ़ेगी इंटरनेट की रफ्तार, 5G सर्विस होगी लॉन्च

इंटरनेट की दुनिया को और ज्यादा रफ्तार देने के लिए नए साल पर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद, हैदराबाद और लखनऊ जैसे बड़े शहरों में 5G सर्विस शुरू होगी। यह जानकारी दूरसंचार विभाग की ओर से दी गई है। इसके साथ ही 224 करोड़ रुपये की लागत से बने 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी मार्च में हो सकती है। खबरों की मानें तो देश मे 6G सर्विस पर भी काम जारी है।

मंगल, 28 दिसम्बर 2021 - 02:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, 5G internet, 5G spectrum, 6G

Courtesy: Zee News

6G

फोटो: The Motely Fool

दूरसंचार सचिव ने सी-डॉट को 6G प्रौद्योगिकी पर काम शुरू करने के दिए आदेश

दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास संगठन (सी-डॉट) को दूरसंचार सचिव के राजारमन ने 6G प्रौद्योगिकी सहित भविष्य की अन्य प्रौद्योगिकियों के ऊपर काम शुरू करने के आदेश दिए हैं। राजारमन ने वैश्विक बाजार में पकड़ बनाने के लिए भविष्य की प्रौद्योगिकी पर काम करने को आवश्यक बताते हुए उभरती प्रौद्योगिकियों पर निगाह रखने की बात कही है। 6G को 5G की तुलना में 50 गुना तेज बताया जा रहा है, इसके वर्ष 2028 से 2030 के बीच आने की उम्मीद है।

सोम, 11 अक्टूबर 2021 - 12:50 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Department of Telecommunication, 6G, Technology, Digital Development

Courtesy: Navbharat Times

5G to 6G

फोटो: The Motley Fool

LG ने जर्मनी में किया 6G का सफलतापूर्वक परीक्षण

LG ने एक रिसर्च में दावा किया है कि वह टेरा-हर्ट्ज स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करके वह 6G डाटा ट्रांसमिशन करने में सफल रहा है। LG ने 2019 में कोरिया एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी में LG-KAIST 6G रिसर्च सेंटर की स्थापना की थी। LG ने बर्लिन में 100 मीटर दूरी के लिए 6G डेटा सफलतापूर्वक ब्रॉडकास्ट किया। कंपनी के मुताबिक उसने एक एंप्लीफायर भी विकसित किया है जो टेरा-हर्ट्ज स्पेक्ट्रम पर 6G सिगनल को ट्रांसमिट कर सकेगा। 

शुक्र, 20 अगस्त 2021 - 07:10 PM / by देवजीत सिंह

Tags: LG, South Korea, Germany, 6G, Internet Service Providers

Courtesy: Jagran News