फोटो: India TV News
आज जयपुर में 'तिरंगा यात्रा' निकालेगी आप; केजरीवाल, मान करेंगे नेतृत्व
राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पंजाब समकक्ष भगवंत मान के साथ आज जयपुर में 'तिरंगा यात्रा' निकालेंगे। खबरों के मुताबिक, यात्रा शुरू होने से पहले दोनों नेताओं के अजमेरी गेट पर एक जनसभा को संबोधित करने की भी उम्मीद है। राजस्थान के लिए आप के प्रभारी विनय मिश्रा ने घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी 'तिरंगा यात्रा' के माध्यम से… read-more
Tags: Aam Aadmi Party, Tiranga Yatra, Jaipur, Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann
Courtesy: Aajtak News
फोटो: India TV News
MCD मेयर चुनाव 2023: तीन असफल प्रयासों के बाद, आज होंगे दिल्ली के नए मेयर के चुनाव
सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद आज पूर्वाह्न करीब 11 बजे नगर निगम सदन में नए मेयर के चुनाव होंगे। इस दौरान मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों के पदों के लिए चुनाव होगा। शीर्ष अदालत ने फरवरी 17 को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की पहली बैठक बुलाने के लिए 24 घंटे के भीतर नोटिस जारी करने का आदेश दिया, ताकि महापौर, उप महापौर और नगर निगम के सदस्यों के चुनाव की तारीख तय की जा सके।
Tags: delhi mcd mayor election 2023, Civic Polls, Aam Aadmi Party, Candidate
Courtesy: India.Com
फोटो: India TV News
दिल्ली मेयर चुनाव: एमसीडी गतिरोध दूर करने के लिए आप की याचिका पर आज करेगा सुनवाई सुप्रीम कोर्ट
एमसीडी के लिए मेयर का चुनाव कराने की मांग करने वाली आप की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। दिल्ली म्यूनिसिपल हाउस के चुनाव कराए बिना तीसरी बार स्थगित किए जाने के बाद आप की मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय और अन्य ने याचिका दायर की थी। फरवरी 6 को आप नेता आतिशी ने कहा था कि पार्टी शीर्ष अदालत का रुख करेगी और उसकी निगरानी में एक सप्ताह से दस दिनों के भीतर चुनाव कराने की मांग करेगी।
Tags: delhi mayor election, Supreme Court, Aam Aadmi Party, Plea
Courtesy: Live Hindustan
फोटो: oneIndia Hindi
कांग्रेस और भाजपा पर बरसे आप सासंद राघव चड्ढा
गुजरात दौरे पर गए राज्यसभा सांसद और गुजरात के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने भाजपा और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य में बीते 27 वर्षों से एक ही पार्टी की सरकार है, जिसने राज्य में किसी तरह का विकास नहीं किया है। अब समय है कि ईमानदार राजनीति के जरिए राज्य की तस्वीर बदली जाए। आप पार्टी की ईमानदार सरकार राज्य में बिजली, पानी, युवाओं को रोजगार, महिलाओं, किसानों को सुविधाएं देगी।
Tags: Aam Aadmi Party, Gujarat assembly elections, Raghav Chadha
Courtesy: aajtak
फ़ोटो: Truescoop
आप विधायक ने रचाई पार्टी कार्यकर्ता से शादी: पंजाब
पंजाब के संगरूर से आम आदमी पार्टी विधायक नरिंदर कौर भराज ने पार्टी कार्यकर्ता से पटियाला के गांव रोडेवाल स्थित गुरुद्वारा साहिब में अक्टूबर 7 के दिन शादी रचा ली है। 28 वर्षीय विधायक ने खुद से एक साल बड़े पार्टी कार्यकर्ता मनदीप सिंह लक्खेवाल संग फेरे लिए हैं। शादी के बाद नरिंदर कौर ने पत्रकारों से कहा कि, आम आदमी पार्टी ने साधारण परिवारों से उम्मीदवार चुनकर सरकार बनाई है, इसीलिए हमने साधारण तरीके से ही शादी की है।
Tags: Aam Aadmi Party, MLAs, Marriage, Punjab
Courtesy: Aajtak
फ़ोटो: Tv9bharatvarsh
कूड़े से बने रावण का दहन करेगी आम आदमी पार्टी, 3500 जगहों पर होगा रावण दहन
राजधानी दिल्ली में अपनी सरकार चला रही आम आदमी पार्टी ने इस वर्ष अलग तरीके से दशहरा पर रावण दहन का कार्यक्रम मनाने का फैसला किया है। आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि, दिल्ली में स्वच्छता को लेकर भाजपा की विफलता के विरोध में लगभग 3,500 स्थानों पर कूड़े से बने रावण के पुतले जलाए जाएंगे। वहीं, विरोध के दौरान आप दिल्ली में जल्द से जल्द नगर निगम चुनाव करवाने की भी मांग करेगी।
Tags: Aam Aadmi Party, Delhi, Ravan Dahan, BJP
Courtesy: News18hindi
फ़ोटो: Ndtv.com
कांग्रेस: राजस्थान में चल रहे नाटक पर आम आदमी पार्टी ने ली चुटकी
राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के चल रहे सियासी उठापटक के खेल को लेकर आम आदमी पार्टी ने चुटकी ली है। राजस्थान में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा की एक तरफ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा प्रगति पर है जबकि दूसरी तरफ राजस्थान में पार्टी के विधायक,"विधायक तोड़ो" कार्यक्रम चला रहे हैं।अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लेकर उन्होंने कहा की सत्ता के लिये संघर्ष में कांग्रेस के दो नेता जनादेश का मजाक उड़ा रहे हैं।
Tags: CM Ashok Gehlot, Sachin Pilot, Aam Aadmi Party, Rajasthan
Courtesy: Indiatv
फ़ोटो: Indian express
गुजरात: भाजपा पर बरसे राघव चड्ढा, जानिए क्या दिया नया नारा
गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी की तैयारियां जोरों शोरों पर है। राज्य के सह प्रभारी बनने के बाद गुजरात पहुंचे राघव चड्ढा ने सितंबर 24 को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। यहां उन्होंने कहा की राज्य में कई आंदोलनकारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और वो आजकल एक नारा बुलंद कर रहे हैं, "एक कचौड़ी-दो समोसा, भाजपा तेरा जीरो भरोसा।"
Tags: Raghav Chadha, Gujarat, BJP, Aam Aadmi Party
Courtesy: Aajtak
फोटो: India TV News
4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए आप विधायक अमानतुल्लाह खान
आप विधायक अमानतुल्ला खान को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को वक्फ बोर्ड में "अवैध नियुक्तियों" के आरोप सामने आने के बाद शुक्रवार को दिल्ली की भ्रष्टाचार विरोधी शाखा द्वारा छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। छापेमारी के दौरान अमानतुल्लाह खान के पास से एक बिना लाइसेंस वाला हथियार के अलावा 12 लाख रुपये नकद और दो-तीन प्रकार के कारतूस भी… read-more
Tags: Aam Aadmi Party, amanatullah khan, police custody
Courtesy: Times Now Hindi
फोटो: Amrit Vichar
आप सरकार करेगी अग्निपथ योजना का पूरा समर्थन: अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सितंबर 14 को बताया कि, आप सरकार अब पंजाब में अग्निपथ योजना का 'पूरा समर्थन' करेगी। केजरीवाल का यह फैसला उन खबरों के बाद आया है कि पंजाब सरकार भर्ती अभियान का समर्थन नहीं कर रही है। आप पहले अग्निपथ योजना के खिलाफ थी और उसने केंद्र सरकार से यह अपील की थी कि वह रक्षा नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को सिर्फ चार साल नहीं बल्कि जीवन भर देश की सेवा करने का मौका दे।
Tags: Aam Aadmi Party, Arvind Kejriwal, fully support, agneepath scheme
Courtesy: Navbharat Times