Aayush Sharma

फ़ोटो: Ndtv.com

2023 में रिलीज़ होगी आयुष शर्मा की तीसरी फिल्म, नाम को लेकर कोई खुलासा नहीं

अभिनेता व सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की तीसरी फिल्म 2023 में रिलीज़ होगी। इस बात की जानकारी आयुष ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी है। अपनी तस्वीर के साथ पोस्ट में उन्होंने लिखा -"इस फिल्म में गिटार भी बजेगा और रबर बैंड भी.. और अगर मैं सारी डिटेल्स अभी बता दूंगा तो मजा भी किरकरा हो जाएगा, बस ये बोलना था, मिलेंगे 2023 में।" बता दें कि आयुष ने लवयात्री और अंतिम… read-more

बुध, 24 अगस्त 2022 - 11:20 AM / by आकाश तिवारी

Tags: aayush sharma, film, Release Date, Instagram

Courtesy: Indiatv

Antim the final truth

फोटो: India Today

सलमान खान की फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रूथ' ने पहले दिन की 4.50 करोड़ रुपये की कमाई

बॉलीवुड मेगास्टार सलमान और आयुष शर्मा स्टारर फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रूथ' को सिनेमाघरों में नवंबर 26 को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म ने पहले दिन करीब 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। जो एक अच्छी ओपनिंग मानी जा रही है। हालांकि यह सिर्फ एक अनुमानित आंकड़ा है। अंतिम को आने वाले दिनों में इससे और बेहतर कमाई मिलने की उम्मीद है। इस फिल्म में सलमान खान एक अलग ही रूप में नज़र आये हैं।

शनि, 27 नवंबर 2021 - 11:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: Antim, Salman Khan, aayush sharma, Box office collection

Courtesy: NDTV

रिलीज़ हुआ सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' का नया गाना 'चिंगारी'

सलमान खान की आगामी फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रूथ' का नया आइटम सॉन्ग 'चिंगारी' रिलीज़ हो गया है। इस गाने में अभिनेत्री वलूश्चा डिसूजा मराठी लोक नृत्य लावणी करती नज़र आ रही हैं। इस गाने को वैभव जोशी ने लिखा है और सुनिधि चौहान ने इसे अपनी आवाज़ दी है। इस गाने को अब तक 15 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। 'अंतिम द फाइनल ट्रूथ' नवंबर 26 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

शनि, 13 नवंबर 2021 - 05:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Antim, Salman Khan, chingari song, aayush sharma

Courtesy: Zee News Hindi

Antim the final truth

फोटो: Times of India

अंतिम द फाइनल ट्रुथ का नया पोस्टर रिलीज, अक्टूबर 25 को जारी होगा ट्रेलर

सलमान खान की आगामी फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। सलमान खान के फैंस को इस फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अक्टूबर 23 को सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म का एक नया मोशन… read-more

रवि, 24 अक्टूबर 2021 - 12:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Salman Khan, Antim, poster, aayush sharma

Courtesy: NDTV NEWS

सलमान खान स्टारर फ़िल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रुथ' का पहला गाना रिलीज़

सलमान खान और आयूष शर्मा स्टारर फ़िल्म "अंतिम: द फाइनल ट्रुथ" का पहला गाना विघ्नहर्ता रिलीज़ हो गया है। इस गाने में सलमान खान, आयुष शर्मा और वरुण धवन दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को अजय गोगावले ने अपनी आवाज दी है। इसका म्यूजिक हितेश मोदक और लिरिक्स वैभव जोशी ने दिया है। सलमान खान ने भी ट्वीट कर इस गाने के।लिए खुशी ज़ाहिर की है। सलमान ने लिखा कि अंतिम की शुरुता बप्पा के आशीर्वाद के साथ।

गुरु, 09 सितंबर 2021 - 05:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Salman Khan, Antim, Varun Dhawan, aayush sharma

Courtesy: NDTV news