supreme court

फोटो: News18

सुप्रीम कोर्ट ने अविवाहित महिलाओं को दिया अबॉर्शन कराने का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 29 को ऐतिहासिक फैसला देते हुए कहा कि अविवाहित महिलाओं को मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी से बाहर रखना असंवैधानिक है। कोर्ट ने अनुच्छेद 21 के तहत प्रजनन की स्वायत्तता गरिमा और गोपनीयता का अधिकार के आधार पर अविवाहित महिलाओं को भी अबॉर्शन कराने का अधिकार  दिया है। अब अविवाहित महिलाएं भी 24 सप्ताह तक अबॉर्शन करा सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में विवाहित और अविवाहित महिलाओं के बीच अंतर को खत्म कर दिया है। 

गुरु, 29 सितंबर 2022 - 02:00 PM / by रितिका

Tags: Supreme Court, Supreme Court of India, Abortion, Abortion Rights

Courtesy: AajTak News

Supreme Court

फोटो: News18

सुप्रीम कोर्ट ने दी अविवाहित महिला के 24 हफ्ते तक के गर्भ को गिराने की इजाजत

सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में अविवाहित महिला को 24 हफ्ते के गर्भ को गिराने की इजाजत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट फैसले को पलटते हुए कहा कि कोर्ट का काम है अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करना। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विवाहित महिलाओं की तरह कुंआरी लड़कियों को भी गर्भपात का अधिकार है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने कहा कि एक गर्भपात से सिर्फ इसलिए इनकार नहीं किया जा सकता की महिला अविवाहित है।

गुरु, 21 जुलाई 2022 - 05:42 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Supreme Court, Dehli High Court, Abortion, unmarried women

Courtesy: Amar ujala

Sex Strike

फ़ोटो: The Spectator Australia

अमेरिका में महिलाएं कर रही हैं 'सेक्स स्ट्राइक', गर्भपात कानून के विरोध में फैसला

अमेरिका में महिलाएं इन दिनों देशव्यापी सेक्स स्ट्राइक की धमकी दे रही हैं। उनका कहना है कि जब तक वे खुद गर्भवती नहीं होना चाहतीं, तब तक किसी भी पुरुष के साथ यौन संबंध नहीं बनाएंगी। यह पूरा विरोध अमेरिका में गर्भपात कानून के विरोध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर है। जिसके बाद अमेरिका के 50 राज्यों में से 26 ने गर्भपात को कानूनी तौर पर प्रतिबंधित करने की तैयारी शुरू कर दी है।

सोम, 27 जून 2022 - 06:50 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, Sex Strike, Abortion, Anti-abortion law, State

Courtesy: News18

abortion

फोटो: Brookings

अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने खत्म किया गर्भपात का संवैधानिक अधिकार

अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने 50 वर्ष पुराने फैसले को बदल दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात के संवैधानिक अधिकार को खत्म कर दिया है। अबतक अमेरिका में गर्भपात करवाना महिलाओं का संवैधानिक अधिकार हुआ करता था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि गर्भ का क्या करना है ये फैसला महिला का होना चाहिए। अब सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि संविधान गर्भपात का अधिकार नहीं देता है मगर इसे लेकर राज्य अपने नियम कानून बना सकते हैं। 

शनि, 25 जून 2022 - 09:20 AM / by रितिका

Tags: Americans, United States Of America, Supreme Court, Abortion

Courtesy: AajTak News