high tension wire

फोटो: The Hindu

बहराइच में हादसा, जुलूस के दौरान करंट लगने से पांच की मौत, सीएम ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नानपारा इलाके में अक्टूबर नौ की सुबह जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालने के दौरान करंट लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लाग झुलस गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा जुलूस निकालने के दौरान तब हुआ जब जुलूस के ठेले पर लगा डंडा हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर दुख जताया है।

रवि, 09 अक्टूबर 2022 - 04:40 PM / by रितिका

Tags: Yogi Adityanath, Uttar Pradesh., accident, Death

Courtesy: NDTV News

Vande Bharat Train

फोटो: Hindustan Times

मुंबई-गांधीनगर मार्ग पर भैंसों के झुंड से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई नई लॉन्च हुई वंदे भारत एक्सप्रेस

मुंबई सेंट्रल से गुजरात के गांधीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस आज सुबह करीब 11.15 बजे वटवा स्टेशन से मणिनगर स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर भैंसों के झुंड के आने से दुर्घटना का शिकार हो गई। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना से इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। भैसों के शवों को हटाने के बाद (8 मिनट के भीतर) ट्रेन चली और गांधीनगर में समय पर पहुंच गई। 

गुरु, 06 अक्टूबर 2022 - 06:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: mumbai gandhinagar, Vande Bharat Express, accident, buffaloes

Courtesy: India TV

bus accident

फोटो: The News Mirchi

झारखंड में बस हुई एक्सिडेंट का शिकार, छह लोगों की मौत

झारखंड के हजारीबाग के पास एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से नीचे सेवाने नदी में गिर गई, जिसके बाद छह लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 50 लोग घायल हुए है। हादसे के बाद प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी हादसे पर दुख जताया है। हादसे के घायलों का इलाज हजारीबाग में किया जा रहा है। 

शनि, 17 सितंबर 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: CM Hemant Soren, Hemant Soren, Jharkhand, accident

Courtesy: NDTV News

accident

फोटो: India TV News

जम्मू में बस खाई में गिरी, 11 की हुई मौत

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बस खाई में गिर गई है। हादसे में 11 लोगों की मौत और आठ लोग घायल हुए है। पुलिस और सेना जानकारी मिलने के बाद बचाव अभियान शुरू किया है। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। ये हादसा तब हुआ है जब पुंछ जिले के सौजिंया से बस मंडी की तरफ जा रही थी। बता दें कि हाल ही में जम्मू में कई बस हादसे हुए है।

बुध, 14 सितंबर 2022 - 02:00 PM / by रितिका

Tags: J&K, punch, accident, Jammu and Kashmir

Courtesy: AajTak News

Cyrus Mistry and Devendra Fadnavis

फोटो: Lokmat.com

कारोबारी साइरस मिस्त्री की मौत के मामले में डिप्टी सीएम ने जांच के दिए आदेश

कारोबारी साइरस मिस्त्री के निधन के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फणडवीस ने इस मामले में जांच के आदेश दिए है। फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि, डीजीपी से बात की है। उन्हें विस्तृत जांच के आदेश दिए है। फडणवीस ने परिवारजनों और सहकर्मियों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की है। शुरूआती जांच में सामने आया कि हादसा कार के डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ था। माना जा रहा है कि कार के कंट्रोल खोने के कारण हादसा हुआ।

सोम, 05 सितंबर 2022 - 06:50 PM / by रितिका

Tags: Cyrus Mistry, accident, Death, Devendra Fadnavis

Courtesy: News 18 Hindi

Tanya Pardaji

फोटो: Latestly

स्काई डाइविंग करते वक्त हुई टिकटोक स्टार तान्या परदाजी की मौत

स्काई डाइविंग करते वक्त अचनाक हुए एक हादसे के कारण टिकटोक स्टार तान्या परदाजी की मौत हो गई। बता दें कि कैनेडियन स्टार तान्या की उम्र 21 साल थी उनके टिकटोक पर लगभग 1 लाख फॉलोअर्स थे। अगस्त 27 को स्काई डाइविंग करते समय समय पर पैराशूट ना खुल पाने के कारण उनका एक्सीडेंट हो गया और उन्हें गंभीर चोट आने के चलते उनकी मौत हो गई। तान्या मिस कनाडा के सेमीफाइनल तक भी पहुंच चुकी थीं। 

रवि, 04 सितंबर 2022 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: TikTok star, tanya pardazi, dies, Sky Diving, accident

Courtesy: Times Now Hindi

Itbp bus accident

फ़ोटो: Ibc7

कश्मीर: खाई में गिरी ITBP जवानों से भरी बस, 7 की मौत 38 घायल

जम्मू कश्मीर के पहलगाम के चंदनवाड़ी इलाके में अगस्त 16 को सुबह आईटीबीपी जवानों से भरी बस खाई में गिर गई है। इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक 7 जवानों की मौत हो गई है। हादसे में 38 घायलों में 8 जवानों की हालत गंभीर है। वहीं, हादसे का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। घायलों को आर्मी अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया है।

मंगल, 16 अगस्त 2022 - 07:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: ITBP, Bus, accident, Airlift, Jammu and Kashmir

Courtesy: Live hindustan

Barabanki

फोटो: Tricity Today

सड़क हादसे में पांच की मौत : बाराबंकी

उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में जुलाई 30 को हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यहां बाराबंकी बहराइच हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक को टक्कर मारी जिससे चार बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में एक अन्य घायल हुआ जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सभी मृतक लोधेश्वर महादेव के मंदिर में दर्शन करने के लिए का रहे थे।

रवि, 31 जुलाई 2022 - 04:25 PM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, accident, Barabanki, baharaich

Courtesy: ABP Live

Shivpal

फोटो: Jagran

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के काफिले को रोडवेज ने मारी टक्कर

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के काफिले में शामिल पुलिस वाहन में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में पांच सुरक्षा कर्मी जख्मी हुए हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया है। बता दें मीठापुर सीमा पर शिवपाल सिंह यादव की कार की गति थोड़ी धीमी हुई और किनारे हो गई। इसपर आगे स्कार्ट कर रहे पुलिस वाहन के चालक ने जैसे ब्रेक ली तो पीछे से आ रही औरैया डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।

बुध, 06 जुलाई 2022 - 03:50 PM / by Pranjal Pandey

Tags: PSP, shivpal yadav, accident, Escort

Courtesy: Amar ujala

Helicopter

फ़ोटो: The Economic Times

ओएनजीसी के हेलीकॉप्टर में हुई दुर्घटना में चार लोगों की मौत

ओएनजीसी का एक हेलीकॉप्टर आपातकालीन स्थिति में अरब सागर में कंपनी के एक रिग के पास उतरा इसमें दो पायलट सहित कुल नौ लोग सवार थे। इस हादसे में ओएनजीसी के तीन कर्मचारियों सहित चार लोगों की मौत हो गई। ओएनजीसी के एक अफसर ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी नौ लोगों में पांच को जिंदा बचा लिया गया है। भारतीय नौसेना और तटरक्षक दल ने बचाव मुहिम में हिस्सा लिया।

मंगल, 28 जून 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: ONGC, Helicopter, Navy, accident

Courtesy: Jagran