Dipika Padukone

फोटो: News 18

दीपिका पादुकोण ने जीता ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड 2021

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली अदाकारा दीपिका पादुकोण को ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है। उन्हें ये अवार्ड बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर दिया गया है।दीपिका पादुकोण यह अवार्ड पाने वाली पहली भारतीय अदाकारा हैं। इससे पहले ये सम्मान आज तक किसी भी भारतीय कलाकार को नही दिया गया। इसके अलावा दीपिका पादुकोण का नाम बीते महीने एशिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया था।

शनि, 02 अक्टूबर 2021 - 11:50 AM / by अजहर फारूक

Tags: dipika padukon, Bollywood Actress, global achiever awards, acting

Courtesy: Amar Ujala

Anita Hassnandai

फोटो: Pinkvilla

अनीता हसनंदानी ने किया अभिनय की दुनिया से सन्यास लेने का एलान

अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने अभिनय की दुनिया से सन्यास लेने का फैसला लिया है। हाल ही में अनीता ने बेटे आरव रेड्डी को जन्म दिया है। एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान अनीता ने बताया, ''मैंने तय किया था कि जब भी मेरा बच्चा होगा तो मैं इंडस्ट्री और अपने काम को छोड़ दूंगी।"  बता दें कई मशहूर शोज़ में काम करने के साथ अनीता एकता कपूर के धारावाहिक नागिन में भी नज़र आ चुकी हैं।

शनि, 12 जून 2021 - 12:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: ANITA hassanandani, telivision, acting

Courtesy: Newstrack Live