Adhir-Ranjan-Chowdhry

फोटो: Aaj Ki Khabar

अधीर रंजन चौधरी ने लगाया संविधान की प्रति से दो महत्वपूर्ण शब्द गायब होने का आरोप

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आज आरोप लगाया कि संविधान की जो प्रति उन्हें दी गई, उसमें से दो महत्वपूर्ण शब्द 'समाजवादी-धर्मनिरपेक्ष' गायब हैं। अधीर ने कहा कि सभी जानते हैं कि ये दोनों शब्द 1976 में एक संशोधन के बाद संविधान में जोड़े गए थे। लेकिन आज ये शब्द संविधान में नहीं हैं, तो ये चिंता की बात है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह इस बात की जानकारी पहले ही राहुल गांधी को दे चुके हैं। 

बुध, 20 सितंबर 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Adhir Ranjan Chowdhury, Congress, two important words, missing, copy of constitution

Courtesy: Live Hindustan

Adhir Ranjan

फोटो: Getty Images

अधीर रंजन ने विशेषाधिकार समिति के सामने दर्ज कराया बयान, रद्द हुआ लोकसभा से निलंबन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा से अपने निलंबन के संबंध में अगस्त 30 को संसद की विशेषाधिकार समिति के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। 67 वर्षीय नेता ने अपने बयान में कहा कि संसद में उनके इरादे गलत नहीं थे, अगर कुछ भी आपत्तिजनक है तो वह खेद व्यक्त करते हैं। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी का बयान सुनने के बाद समिति ने समिति ने निलंबन रद्द करने का प्रस्ताव पारित किया।

गुरु, 31 अगस्त 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Adhir Ranjan Chowdhury, records statement, privileges committee, Suspension

Courtesy: Jagran News

Adhir Ranjan Chaudhri

फोटो: ETV Bharat

आज लोकसभा पैनल के समक्ष बयान दर्ज कराएंगे निलंबित कांग्रेस नेता

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी निचले सदन से अपने निलंबन के मामले में आज संसद की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी दोपहर 12.30 बजे संसदीय पैनल के सामने अपना बयान दर्ज कराएंगे। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विघटनकारी व्यवहार का हवाला देते हुए श्री चौधरी के निलंबन की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पेश किया था।

बुध, 30 अगस्त 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: suspended congress leader, Adhir Ranjan Chowdhury, record statement

Courtesy: Amar Ujala News

Adhir Ranjan

फोटो: Getty Images

कांग्रेस सांसद अधीर कदाचार के आरोप का जवाब देने के लिए 30 अगस्त को लोकसभा पैनल के सामने पेश होंगे: रिपोर्ट

लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को कदाचार के आरोप पर जवाब देने के लिए समिति के सामने पेश होने को कहा है। सदन में अधीर रंजन को बार-बार कदाचार के आरोप में विशेषाधिकार समिति द्वारा जांच लंबित रहने तक 10 अगस्त को निलंबित कर दिया गया था। लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने चौधरी को अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देने के लिए समिति के सामने पेश होने का मौका देने… read-more

शनि, 19 अगस्त 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Adhir Ranjan Chowdhury, appear, lok sabha, privileges committee

Courtesy: Jansatta News

Adhir Ranjan Chaudhry

फोटो: TOI

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर मांगी माफी

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर माफी मांगी। उन्होंने पत्र में लिखा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ऐसा मेरी जुबान फिसलने के चलते हुआ। मैं माफी मांगता हूं और आपसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं। दरअसल, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बीते बुधवार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मीडिया से बातचीत में 'राष्ट्रपत्नी' कहकर संबोधित किया था।

शुक्र, 29 जुलाई 2022 - 08:38 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Draupdi Murumu, Congress, Adhir Ranjan Chowdhury

Courtesy: Amar ujala

Adhir Ranjan Chaudhary

फोटो: India Times

अधीर रंजन चौधरी की जगह नया लोकसभा पार्टी नेता नियुक्त कर सकती हैं सोनिया गांधी

संसद के मानसून सत्र से दो सप्ताह पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संभवतः अधीर रंजन चौधरी की जगह लोकसभा के पार्टी नेता के रूप में किसी और को नियुक्त कर सकती हैं। चौधरी पश्चिम बंगाल में प्रचार का चेहरा और राज्य पार्टी इकाई के प्रमुख थे। बहरामपुर के सांसद को हटाने का कदम संभवतः टीएमसी के साथ अंतर को पाटने और भाजपा सरकार के खिलाफ एक संयुक्त अभियान आयोजित करने का प्रयास है।

रवि, 04 जुलाई 2021 - 12:55 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Adhir Ranjan Chowdhury, Sonia Gandhi, TMC

Courtesy: News 18

Adhir Ranjan Chaudhary

फ़ोटो: Getty Images

भाजपा सांसद ने थमाया अधीर रंजन चौधरी को विशेषाधिकार हनन का नोटिस

लोकसभा में भाजपा के सांसद पीपी चौधरी ने सदन के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी को विशेषाधिकार हनन का नोटिस थमा दिया है। भाजपा सांसद ने यह नोटिस पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को पर्सोना-नॉन ग्रेटा बताने से जुड़ी टिप्पणी को लेकर दिया है। सदन अध्यक्ष ओम बिड़ला से कार्यवाही की गुहार लगाते हुए चौधरी ने कहा कि स्वीडन के साथ हमारा रिश्ता अच्छा है और कांग्रेस नेता का बयान संबंधों को खराब करने वाला है, इसलिए मेरा… read-more

बुध, 10 फ़रवरी 2021 - 10:05 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Adhir Ranjan Chowdhury, loksabha, Om Birla

Courtesy: Live Hindustan

Adhir ranjan chaudhary

फ़ोटो: Indian express

लोकसभा में गरज़े अधीर रंजन चौधरी, लालकिले वाली हिंसा के लिए भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी ने फरवरी 8 के अपने संबोधन में जमकर हुंकार भरी है। किसान आंदोलन व लालकिले वाली हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए चौधरी ने कहा- "लालकिले वाले उपद्रव से किसान आंदोलन को तोड़ने की साजिश की गई थी और इस पूरे प्रकरण की संयुक्त संसदीय समिति से जांच करवाई जानी चाहिए।" वहीं, उन्होंने गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए लगी बैरिकेडिंग व कटीले तारों को लेकर भी सरकार… read-more

मंगल, 09 फ़रवरी 2021 - 10:00 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Adhir Ranjan Chowdhury, Indian National Congress, Kisan Andolan, Republic Day

Courtesy: Live hindustan

Adhir ranjan chaudhary

फ़ोटो: Getty Images

कांग्रेस नेता अधीर रंजन का बड़ा बयान, बंगाल में ध्रुवीकरण कर रही बीजेपी

कांग्रेस पार्टी से सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। भारतीय जनता पार्टी पर बंगाल में ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाते हुए चौधरी ने कहा कि मोदी सिर्फ हिंदुओं के नेता हैं।वहीं, यूपी चुनाव का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा- "मोदी सबके नेता नहीं बन पाए हैं, वो हिंदुओं का नेता बनकर राज करना चाहते हैं। यूपी में चुनाव देखिए, कितने मुस्लिम जीतकर आएं।" इसके साथ ही चौधरी ने तीनों कृषि कानूनों… read-more

रवि, 31 जनवरी 2021 - 09:48 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Adhir Ranjan Chowdhury, PM Modi, West Bengal, BJP, polarisation

Courtesy: Aajtak

Kalyan banerjee

फ़ोटो: Getty images

टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने अधीर रंजन चौधरी को कहा बंगाल में बीजेपी का सबसे बड़ा एजेंट

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता कल्याण बनर्जी ने इस बार कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी को लेकर विवादित बयान दिया है। बनर्जी ने चौधरी पर बीजेपी से मिले होने का आरोप लगाया है व कहा है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी का सबसे बड़ा एजेंट ही चौधरी है। वहीं, बनर्जी ने इस बयान से वामपंथी दलों पर भी निशाना साधा है और कांग्रेस व वाम दलों के गठबंधन को नाकाम करने की बात कही है।

रवि, 17 जनवरी 2021 - 02:42 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Adhir Ranjan Chowdhury, TMC, BJP, kalyan banerjee

Courtesy: Aajtak news