Arindam Bagchi

फोटो: Twitter

काबुल में भारतीय का अपहरण के बाद संबंधित पक्ष से संपर्क में है विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने सितंबर 14 को काबुुल में किडनैप हुए भारतीय मूल के नागरिक बंसरीलाल आरंदेह के विषय सितंबर 16 को एक महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम संबंधित पक्षों से संपर्क में हैं।स्थानीय प्रशासन इस विषय पर कार्रवाई कर रहा है। बंसरीलाल आरंदेह का परिवार हरियाणा के फरीदाबाद में रहता है। वो एक व्यवसयी हैं जो कि पिछले 20 वर्षोंं से काबुल में व्यापार कर रहे हैंं।

गुरु, 16 सितंबर 2021 - 08:35 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Ministry of External Affairs, Kabul, Kidnapped, Afgainsthan

Courtesy: India.Com

United Nations Organization

फोटो: Wikipedia

अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति पर सितंबर 13 को बैठक करेगा यूएनओ

संयुक्त राष्ट्र संघ ने सितंबर 3 को अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति पर एक आधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि सितंबर 13 को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में यूएनओ की एक उच्चस्तरीय मंत्री परिषद की बैठक का आयोजन होगा। यूएनओ की इस बैठक का मुख्य बिंदु अफगानिस्तान के लोगों की सहायता व उनकी जरूरतों के विषय पर रहेगा। यूएनओ प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इसके लिए जिनेवा जाएंगे।

शनि, 04 सितंबर 2021 - 12:20 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: United Nations, Afgainsthan, Switzerland, conference

Courtesy: UNI

Afghanistan People

फोटो: Mint

ई वीजा के जरिए ही भारत की यात्रा कर सकेंगे अफगानी नागरिक

भारत सरकार ने अफगानिस्तान से भारत आने अफगान नागरिकों के लिए ई-आपातकालीन वीजा की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। अब से सभी अफगान नागरिक ई-वीजा पर ही भारत की यात्रा कर सकेंगे। कुछ रिपोर्ट्स के अनुुसार अफ़गान नागरिकों के पासपोर्ट गुम होने की रिपोर्टों को ध्‍यान में रखते हुए जिन सभी अफगानिस्तान नागरिकों को पहले वीजा जारी किए गए थे, लेकिन जो अब भारत में नहीं हैं, उनके वीजा भी अब तत्‍काल प्रभाव से अमान्‍य हैं।

बुध, 25 अगस्त 2021 - 09:00 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: E-Visa, Afgainsthan, Government of India, travel guidelines

Courtesy: NBT News