Afganistan

फोटो: India TV News

अफगानिस्तान की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए भीषण विस्फोट में 33 की मौत, 43 से अधिक घायल

उत्तरी अफगानिस्तान में एक अफगान मस्जिद में अप्रैल 22 को एक भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 33 लोग मारे गए और 43 से अधिक घायल हो गए। यह घटना अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ। तालिबान के प्रवक्ता ने बताया कि मरने वालों में एक धार्मिक स्कूल के कुछ छात्र भी शामिल हैं। बता दें कि अफगानिस्तान में दो दिन में यह तीसरा ब्लास्ट हुआ है। 

शनि, 23 अप्रैल 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Afganistan, blast, Mosque

Courtesy: ABP Live

Blast In Mazar E Sharif

फोटो: India TV News

मजार-ए-शरीफ में एक मस्जिद में विस्फोट में 10 की मौत, 40 से अधिक घायल: अफगानिस्तान

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक स्थानीय तालिबानी कमांडर के हवाले से बताया, अप्रैल 21 की दोपहर अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में मस्जिद में विस्फोट के बाद 10 लोगों के मारे जाने और लगभग 40 के घायल होने की आशंका है। उत्तरी मजार-ए-शरीफ में साईं डोकेन मस्जिद में विस्फोट के समय लोग रमजान की नमाज अदा कर रहे थे। मजार-ए-शरीफ के मुख्य अस्पताल के प्रमुख डॉ घौसुद्दीन अनवारी ने बताया, एम्बुलेंस और निजी कारों में मृतकों और घायलों को अस्पताल लाया गया था।

गुरु, 21 अप्रैल 2022 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: mazar e sharif, Afganistan, blast, Mosque

Courtesy: Prabha Sakshi

Heavy Snowfall In Afganistan

फोटो: DT Next

अफगानिस्तान में भारी हिमपात से हुई 42 लोगों की मौत

अधिकारियों ने बताया कि, पिछले 20 दिनों में अफगानिस्तान के 15 प्रांतों में बर्फबारी के कारण 42 लोगों की मौत हो गई और 118 अन्य घायल हो गए। बर्फबारी के कारण 2,000 से अधिक घर नष्ट हो गए हैं। मंत्रालय के उप-इनायतुल्ला शुजा ने कहा कि, कुछ राजमार्गों पर फंसे लोगों को बचा लिया गया है, आगे का अभियान जारी है। उन्होंने कहा, वे सहायता एजेंसियों की मदद से प्रभावित लोगों को आपातकालीन सहायता पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।

मंगल, 25 जनवरी 2022 - 01:05 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Afganistan, Heavy Snowfall, 42 people dead

Courtesy: News Nation

Afghanistan Two Earthquakes

फोटो: Canadian Under Writer

बडघिस प्रांत में दो भूकंप के झटके; सैकड़ों घर तबाह, 26 मरे: अफ़ग़ानिस्तान

अफगानिस्तान के बड़घिस प्रांतीय प्रशासन के सूचना और संस्कृति निदेशक बाज मोहम्मद सरवरी ने बताया, पश्चिमी बडघिस प्रांत में तुर्कमेनिस्तान से लगी सीमा पर जनवरी 18 को आए दो भूकंप में कादिस जिले में घरों की छत गिरने से 26 लोगों की मौत हो गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक पहला भूकंप दोपहर 2 बजे, 5.3 तीव्रता का और दूसरा शाम 4 बजे दर्ज आया। भूकंप प्रांतीय राजधानी काला-ए-नौ के पूर्व में 41… read-more

मंगल, 18 जनवरी 2022 - 11:45 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Afganistan, homes destroyed

Courtesy: Amar Ujala News

Earthquake In Afganistan

फोटो: County News Center

भूकंप ने अफगानिस्तान को दिया झटका, जानिए क्या थी इसकी तीव्रता

अफगानिस्तान में दिसंबर 11 को भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गयी। भूकंप सुबह 10.17 बजे आया। भूकंप का केंद्र युद्धग्रस्त देश फैजाबाद से पूर्व में 145 किमी की दूरी पर महसूस किया गया है। अफगानिस्तान में भूकंप के कारण अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

रवि, 12 दिसम्बर 2021 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Afganistan, Earthquake, Richter Scale

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

India Dispatches Consignment Of Medical Supplies To Afghanistan

फोटो: Zawya

भारत से चिकित्सा आपूर्ति प्राप्त करेगा अफगानिस्तान

विदेश मंत्रालय ने दिसंबर 11 को कहा कि भारत द्वारा काबुल के लिए चिकित्सा आपूर्ति की एक खेप वापसी की उड़ान से भेजी गई। यह दवाइयां उसी विमान से भेजी गयी हैं जिससे दिसंबर 10 को 94 अफगानिस्तानी और 10 भारतीयों को दिल्ली लाया गया था। कथित तौर पर, इन चिकित्सा सामग्रियों को विश्व स्वास्थ्य संगठन काबुल में प्राप्त करेगा, और इसे यहां इंदिरा गांधी चिल्ड्रन हॉस्पिटल में दिया जायेगा। 

शनि, 11 दिसम्बर 2021 - 01:55 PM / by सपना सिन्हा

Tags: India, Medical Supplies, Afganistan

Courtesy: Panjab Kesari

Kabul education minister

फोटो: Insider

अफगान की तालिबान हुकूमत 20 साल के दौरान ली गई डिग्रियों को नहीं देगी मान्यता

अफगानिस्तान के तालिबान हुकूमत ने शिक्षा के लिए नया फरमान जारी किया है। तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्री अब्दुल बाकी हक्कानी ने इस फरमान के तहत पिछले 20 वर्षों में ली गई डिग्रियों की मान्यता रद्द करते हुए मजहबी तालीम को ज्यादा तवज्जो देने की बात कही है। हक्कानी ने काबुल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर उसके साथ मीटिंग के दौरान यह फैसला लिया है। हक्कानी ने मदरसों की तालीम को  पीएचडी किए हुए टीचर्स की तालीम से कहीं बेहतर बताया है।

बुध, 06 अक्टूबर 2021 - 04:15 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Afganistan, Education, Kabul University, Kabul

Indian Army

फोटो: DNA India

कश्मीर को अफगानिस्तान जैसा बनने से केवल भारतीय सेना ने ही रोका है: यूके सांसद

ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने हाउस ऑफ कॉमन्स में एक चर्चा के दौरान जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना की मौजूदगी के समर्थन में बात की। ब्लैकमैन ने कहा, "यह केवल भारतीय सेना और भारतीय सैन्य लोकतंत्र की मजबूत नींव है जिसने जम्मू-कश्मीर के क्षेत्र को तालिबान के कब्जे वाले अफगानिस्तान जैसा दिखने से रोक दिया है।" उन्होंने कहा कि अगर सेना वापस ले ली जाती है तो इस्लामी ताकतें "जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र को खत्म कर देंगी"।

शनि, 25 सितंबर 2021 - 10:50 AM / by सपना सिन्हा

Tags: भारतीय सेना, bob blackman, uk parliament mp, Afganistan

Courtesy: Jansatta News

Afganistan

फोटो: Sky News

आईएमएफ ने रोका अफगानिस्तान का फंड, दिया राजनीतिक अनिश्चितता का हवाला

इस्लामिक राष्ट्र में चल रही उथल-पुथल और राजनीतिक अनिश्चितता के कारण अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अफगानिस्तान के लिए फंड को रोक दिया है। वैश्विक निकाय ने हाल ही में अपने सदस्य देशों के लिए $650 बिलियन के विशेष आहरण अधिकार आवंटन की घोषणा की थी। आईएमएफ के प्रवक्ता गेरी राइस ने कहा, "हम अफगानिस्तान में सरकार की मान्यता के संदर्भ में अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा निर्देशित हैं, और हमारे पास ऐसा नहीं है।"

मंगल, 21 सितंबर 2021 - 11:50 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Afganistan, IMF, Funds

Courtesy: Global Prabhat

Afganistan

फोटो: Newstrack

तालिबान के डर से संगीत उद्योग के कलाकार छोड़ रहे हैं अफगानिस्तान

अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के साथ, संगीत कलाकार जान बचाने के लिए देश से भाग रहे हैं या अपने वाद्य यंत्रों को छुपा रहे हैं। तालिबान द्वारा देश में सत्ता पर कब्जा करने के बाद कलाकार डरकर अपने कार्यालय बंद कर रहे हैं। कुछ ने अपने उपकरणों को स्टोररूम में छिपा दिया है। जान बचाकर कुछ कलाकार और गायक पाकिस्तान पहुंचने लगे हैं। तालिबान ने पिछले महीने अगस्त 15 को राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया था। 

सोम, 13 सितंबर 2021 - 04:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Afganistan, Music industry, fear

Courtesy: ZEE News