फोटो: India Today
सिएरा लियोन में तेल का टैंकर फटने से 92 लोगो की मौत
सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन में तेल का टैंकर फटने से बहुत बड़ा हादसा हुआ है। इसमें अब तक 92 लोगो के मारे जाने की खबर है। इसके साथ ही बहुत सारे लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा तेल के टैंकर के किसी दूसरी गाड़ी में टकराने की वजह से हुआ है। दमकल कर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा गया है। सिएरा लियोन एक अफ्रीकी देश है।
Tags: Fuel Tanker Blast, Africa, Deaths
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फोटो: Kaptmedia
अफ्रीकी देश माली में सैन्य विद्रोह, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को किया गिरफ्तार
अफ्रीकी देश माली में सैनिकों ने विद्रोह कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इन्हें काती सैन्य मुख्यालय में रखा गया है। पिछले वर्ष सितंबर में ही वर्तमान राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पदभार संभाला था। अफ्रीकी यूनियन और संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने विद्रोही सैनिकों से प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को जल्द से जल्द… read-more
Tags: Africa, Mali, President, Prime Minister
Courtesy: news 18 hindi
फोटो: Enterate24
अफ्रीकी मछुआरों को मिली 40 करोड़ साल पुरानी प्रजाति की मछली
हिंद महासागर के मेडागास्कर में अफ़्रीकी मछुआरों को 40 करोड़ साल पुरानी एक मछली की प्रजाति मिली है। सीउलैकैंथ के नाम की इस मछली के चार पैर और चार पंख हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसी मछली का दोबारा मिलना बेहद मुश्किल है। खबरों के मुताबिक मछुआरों ने शार्क पकड़ने के लिए जाल बिछाया था, जिसमे यह दुर्लभ मछली फंस गयी। बता दें, 1938 से इस मछली को विलुप्त माना जा रहा था।
Tags: 40 crore years, Endangered Species, rare species, Africa
Courtesy: Oneindia
अफ्रीकी देश कांगों के दक्षिणी प्रांत में मिला सोने के पहाड़
अफ्रीकी देश कांगों के दक्षिणी प्रांत में सोने का पहाड़ मिलने की खबर से वहां के लोगों में सोना लूटने की होड़ मच गयी है। कांगो के मंत्री वेनंत बुरुमे ने बताया कि लुहिहि गांव में फरवरी महीने के अंतिम हफ्ते में सोने से भरपूर अयस्क की खोज हुई थी। फिलहाल खुदाई करने वालों के बड़े पैमाने पर भीड़ की वजह से वहां जाने पर रोक लगा दी गयी है, जिससे अधिकारियों को खनिजों की पहचान और पंजीकरण का मौका मिलेगा।
Tags: Africa, Kango, gold mountain, Mining sector
Courtesy: Amarujala News
फोटो: Deccan Herald
गिनी के मिलिट्री कैम्प में विस्फोट से 20 की मौत, 500 घायल
भूमध्यरेखीय अफ्रीकी देश गिनी में बाटा के Nkoa Ntoma मिलिट्री कैम्प में लगातार चार धमाकों की वजह से 20 लोगों की मौत हो गयी है, 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। TVGE चैनल द्वारा प्रसारित वीडियो में जलती हुई इमारतें, बच्चे और बड़ों को मलबे से निकलते हुए देखा जा सकता है। राष्ट्रपति ने बयान में कहा, "विस्फोट इतना जोरदार था कि इससे बाटा में लगभग सभी मकानों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है."
Tags: Guinea, bomb blast, blast in military camp, Africa
Courtesy: Ndtv Hindi News
फोटो: E Times
अफ्रीकी देशों को नोवेल कोरोना वायरस की मिली सिर्फ 25 खुराक
डब्ल्यूएचओ प्रमुख ग्रेब्रेयेसस ने जनवरी में संगठन के कार्यकारी बोर्ड की मीटिंग में यह जानकारी दी थी कि बहुत कम आय वाले एक अफ्रीकी देश के लिए नोवेल कोरोना वायरस की केवल 25 खुराक भेजी गई हैं। अफ्रीकी देशों को अपने वैक्सीन की खुराक का इंतजाम खुद करने के लिए कहा जा रहा है, इसके साथ ही उन्हें महंगे रेट पर वैक्सीन के लिए करार करने पड़ रहे हैं। एस्ट्राजेनेका अफ्रीकी देशों को यूरोपीय यूनियन के देशों से तीन गुना ज्यादा के रेट पर मिल रही हैं।
Tags: Africa, Communicable Disease, Covid-19, World Health Organisation
Courtesy: Downtoearth News