Arvind Kejriwal

फोटो: Amrit Vichar

आप सरकार करेगी अग्निपथ योजना का पूरा समर्थन: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सितंबर 14 को बताया कि, आप सरकार अब पंजाब में अग्निपथ योजना का 'पूरा समर्थन' करेगी। केजरीवाल का यह फैसला उन खबरों के बाद आया है कि पंजाब सरकार भर्ती अभियान का समर्थन नहीं कर रही है। आप पहले अग्निपथ योजना के खिलाफ थी और उसने केंद्र सरकार से यह अपील की थी कि वह रक्षा नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को सिर्फ चार साल नहीं बल्कि जीवन भर देश की सेवा करने का मौका दे।

गुरु, 15 सितंबर 2022 - 08:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Aam Aadmi Party, Arvind Kejriwal, fully support, agneepath scheme

Courtesy: Navbharat Times

Agnipath Protest

फोटो: Quick Joins

राजस्थान के जयपुर में किसानों ने केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

किसानों के एक समूह ने आज राजस्थान के जयपुर में केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शनकारी किसानों ने शहर में जिला कलेक्टर कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला। एक बयान के अनुसार, संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों और इसका समर्थन करने वाले संगठनों ने वहां के अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा। केंद्र ने पिछले हफ्ते इस योजना की शुरुआत की थी, जिसका पूरे देश में… read-more

शुक्र, 24 जून 2022 - 05:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajasthan, Jaipur, kisan morcha, protested, agneepath scheme

Courtesy: Navbharat Times

Jharkhand School Closed

फोटो: Patrika

झारखंड में भारत बंद के कारण बंद हुए राज्य के सभी स्कूल

अग्निपथ योजना के ख़िलाफ़ आज पूरे देश में कई संगठनों द्वारा भारत बंद का आवाह्न किया गया है। इसी के मद्देनज़र आज झारखंड में सभी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की गयी है। झारखंड के शिक्षा विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, 'कुछ संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद के मद्देनजर, झारखंड में सभी स्कूल कल, 20 जून को बंद रहेंगे। एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है।'

सोम, 20 जून 2022 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jharkhand, announced, Bharat Bandh, agneepath scheme, Schools

Courtesy: Live Hindustan

agneepath scheme

फोटो: Jagran Images

अग्निपथ के विरोध में आज बिहार बंद का आह्वान

अग्निपथ स्कीम के विरोध में आज बिहार बंद का आवाहन किया गया है। इस बंद का आह्वान लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी की ओर से किया गया है। बिहार बंद के आह्वान का मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी और जीतनराम मांझी के दल 'हम' ने भी अपना समर्थन दिया है। इस बीच अफवाहों को रोकने के लिए और सुरक्षा के मद्देनज़र बिहार के अधिकतर जिलों में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है। 

शनि, 18 जून 2022 - 09:35 AM / by सपना सिन्हा

Tags: agneepath scheme, protest, bihar bandh

Courtesy: Live Hindustan