Tajmahal

फोटो: Patrika News

उर्स की हुई शुरुआत, अब ताजमहल में मिलेगी फ्री एंट्री

मुगल बादशाह शाहजगां का तीन दिवसीय 367वां उर्स फरवरी 27 से शुरु हो गया है, जिसके चलते ताजमहल में पर्यटकों को निशुल्क एंट्री दी जा रही है। ताजमहल के मुख्य गुम्बद के नीचे बने तहखाने में मुमताज और शाहजहां की कब्र में भी लोग जा सकते है। उर्स के दौरान उम्मीद है कि ताजमहल में काफी भीड़ आ सकती है। उर्स को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग आगरा ने उर्स को लेकर गाइडलाइन भी जारी की है।

सोम, 28 फ़रवरी 2022 - 09:25 AM / by रितिका

Tags: Taj Mahal, Agra, Uttar Pradesh

Courtesy: Zee News

Taj Mahal

फोटो: Wikipedia

उर्स के मद्देनजर ताजमहल में मिलेगी मुफ्त एंट्री, ये है तारीखें

मुगल बादशाह शाहजहां का तीन दिवसीय 367वां उर्स फरवरी 27 से मार्च एक तक आयोजित किया जाएगा। उर्स के आयोजन को लेकर सभी जरूरी दिशा निर्देश जारी किए जा चुके है। उर्स के आयोजन के दौरान कोविड 19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। इस दौरान पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। इस दौरान मुख्य गुम्बद के नीचे बना तहखाना भी खुलेगा। इसी तहखाने में मुमताज और शाहजहां की कब्र है।

गुरु, 17 फ़रवरी 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Taj Mahal, Agra, historical sites

Courtesy: ABP Live

Akhilesh Yadav

फोटो: Amar Uajala

अखिलेश यादव ने आगरा प्रशासन पर वोटिंग में धांधली के लगाए गंभीर आरोप

यूपी विधानसभा चुनाव में सियासत और गरमा गई है। अखिलेश यादव ने आगरा प्रशासन पर आरोप लगाए हैं कि प्रशासन ने एक दिव्यांग बुजुर्ग जो सपा को वोट देना चाहता था, लेकिन प्रशासन ने उसका वोट भाजपा पर डलवा दिया। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वहीं आगरा के एसडीएम का कहना हैM यह सिर्फ एक ही आदमी का आरोप है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा चुनाव आयोग इस मामले की जल्द सुनवाई करे।

सोम, 07 फ़रवरी 2022 - 05:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Akhilesh Yadav, BJP, Agra, sdm

Courtesy: ABP News

Agra Ticket Window Of Tajmahal Closed Due To Increasing Cases Of Coronavirus

फोटो: Hindustan Times

कोविड-19 के मद्देनजर ताजमहल और आगरा किले का मैनुअल टिकट काउंटर बंद

कोविड -19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए, उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल और आगरा किले ने जनवरी 3 को अपने मैनुअल टिकट काउंटर बंद कर दिए। नए साल के समय पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया। अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राज कुमार पटेल ने कहा, "टिकट खिड़की के बाहर एक बड़ी भीड़ थी। हालांकि, स्मारक पूरी तरह से बंद नहीं हैं।" उन्होंने कहा, स्थिति सामान्य होने पर विंडो को दोबारा पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। 

मंगल, 04 जनवरी 2022 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Agra, ticket window of taj-mahal, Coronavirus

Courtesy: ABP Live

agra metro

फोटो: The Financial Express

आगरा मेट्रो का काम 2024 तक होगा पुरा, छब स्टेशनों पर होगा ट्रायल

आगरा में अप्रैल 2024 तक मेट्रो का काम पूरा हो जाएगा। यहां ट्रायल के लिए छह स्टेशन बनाए गए है। छह में से तीन स्टेशनों का निर्माण हुआ है। यहां छह किलोमीटर का कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है, जिसपर मेट्रो का ट्रायल होगा। मेट्रो का कलर भी फाइनल हो चुका है। अप्रैल 2024 तक आगरा में तीन एलिवेटेड और तीन भूमिगत स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा शुरु होगी। आगरा मेट्रो का शिलान्यास पीएम मोदी ने 2020 में किया था।

मंगल, 28 दिसम्बर 2021 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: Agra, Uttar Pradesh, Metro

Courtesy: News 18 Hindi

Taj Mahal

फोटो: The Conversation

ताजमहल में रोमांटिक वीडियो शूट करने को लेकर मस्जिद कमेटी ने सौंपा एएसपी को ज्ञापन

ताजमहल दुनियाभर में प्यार की निशानी के तौर जाना जाता है। लोग यहां आकर बहुत सारे रोमांटिक वीडियो शूट करते हैं। अब इन्ही वीडियो बनाने को लेकर ताजमहल की मस्जिद कमेटी ने एएसपी को ज्ञापन दिया है। कमेटी की ओर से कहा गया है कि मकबरे और मस्जिद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है, और वह ताजमहल परिसर का वीडियोग्राफी प्रतिबन्धित क्षेत्र है। किसी भी धार्मिक स्थल पर फिल्मी नाच-गानों के वीडियो नहीं बनाये जा सकते।

बुध, 27 अक्टूबर 2021 - 11:59 AM / by अजहर फारूक

Tags: Taj Mahal, Agra, ASP, Masjid

Courtesy: Aaj Tak

Central Jail Agra

फोटो: Swarajya

जम्मू कश्मीर की जेलों से दूसरे राज्यो में शिफ्ट किये जा रहे हैं कुख्यात आतंकवादी

बीते कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले अपने चरम पर हैं। इसी के मद्देनजर जम्मू कश्मीर की जेलों में बंद ए और बी कैटेगरी के कुख्यात आतंकवादियों को दूसरे राज्यो की जेलों में भेजना शुरू कर दिया गया है। ऐसे 100 आतंकियों की एक लिस्ट तैयार की गई है, जिनमे से 26 आतंकियों को चार्टर्ड प्लेन के ज़रिये अक्टूबर 22 को कश्मीर से उत्तर प्रदेश की आगरा सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

शनि, 23 अक्टूबर 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Jammu and Kashmir, Terrorists, Agra, Chartered plane

Courtesy: Dainik Bhaskar

Taj Mahal

फोटो: Britannica

ताजमहल के प्रतिबंधित हिस्से में उड़ता नज़र आया ड्रोन, सुरक्षाबल सतर्क

आगरा स्थित ताजमहल की सुरक्षा में उस समय बड़ी चूक हो गई जब सितंबर 29 को इसके प्रतिबंधित एरिया में ड्रोन उड़ता दिखाई दिया। हालांकि ताजमहल की सुरक्षा टीम ने इस ड्रोन को तत्काल नीचे उतारा और इसका निरीक्षण किया। टीम ने ड्रोन उड़ाने वालों को भी हिरासत में लिया है। ड्रोन उड़ाने वालों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा कर्मियों ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस को भी जानकारी दी है।

गुरु, 30 सितंबर 2021 - 12:10 PM / by रितिका

Tags: Drone, Taj Mahal, Agra

Courtesy: Aajtak news

road accident

फोटोः Amar Ujala

आगरा-कानपुर नेशल हाइवे पर हुई बस और ट्राला की टक्कर

आगरा-कानपुर नेशलन हाइवे पर अगस्त 26 की देर रात को एक रोडवेज बस और ट्राला की टक्कर हो गई। यह बस 50 सवारियों को लेकर कानपुर से आगरा जा रही थी। इटावा तक पहुंचते ही बस 22 चक्का ट्राला से पीछे से तेजी से टकरा गई। इस भयानक दुर्घटना में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 30 लोग गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल भिजवाया। 

शुक्र, 27 अगस्त 2021 - 01:40 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Kanpur, Agra, Road accident, India

Taj Mahal night view

फोटो: Tajmahal.gov.in

रात में हो सकेगा ताजमहल का दीदार, एएसआई ने दी इजाजत

चांदनी रात में ताजमहल का दीदार करने वालों की इच्छा अगस्त 21 से ही पूरी हो सकेगी। जिला प्रशासन ने रात में ताजमहल खोलने की इजाजत दे दी है। अब पर्यटक अगस्त 21, 23, 24 को रात में इसका दीदार कर सकेंगे। हालांकि रविवार अगस्त 22 को ताजमहल जाना संभव नहीं होगा क्योंकि यहां रविवार का लॉकडाउन लगा हुआ है। पर्यटकों को इसके लिए एक दिन पहले एएसआई ऑफिस से टिकट बुक कराना पड़ेगा।

शुक्र, 20 अगस्त 2021 - 03:40 PM / by रितिका

Tags: Taj Mahal, ASI, Archeological Survey Of India, Agra