Nitish Kumar and sudhakar Singh

फ़ोटो: Indian express

नीतीश ने किया सुधाकर सिंह के इस्तीफे को मंजूर, अब सर्वजीत संभालेंगे कृषि मंत्रालय

अक्टूबर 2 की सुबह बिहार कैबिनेट में कृषि मंत्री व राजद नेता सुधाकर सिंह ने अचानक अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वीकार कर लिया है। अब कृषि मंत्रालय का कार्यभार कुमार सर्वजीत को सौंपा गया है और उनसे पर्यटन मंत्रालय लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सौंप दिया गया है। जानकारी है कि नीतीश और सुधाकर के बीच पहले से ही तकरार चल रही थी।

सोम, 03 अक्टूबर 2022 - 01:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, sudhakar singh, Bihar, Agriculture Minister

Courtesy: Aajtak

Madhgram Scheme

फोटो: jantaserishta

मसूरी में शुरू हुई मधुग्राम योजना, कृषि मंत्री ने बांटे मौनबॉक्स

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मधु ग्राम योजना की शुरुआत करने के साथ ही किसानों को 50 मौनबॉक्स वितरित किए। इस दौरान मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में शहद उत्पादन की अपार संभावनाएं है, जिसके मद्देनजर सरकरा ने मौनपालन को स्वरोजगार से जोड़ा है। इस योजना से बेरोजगार युवाओं को लाभ होगा। राज्य की धामी सरकार किसानों के कल्याण के लिए लाभप्रद योजनाएं लाकर कार्य कर रही है।

रवि, 24 जुलाई 2022 - 04:00 PM / by रितिका

Tags: Uttarakhand, Agriculture Minister, Madhgram Scheme

Courtesy: ABP Live

Kailash chaudhary

फ़ोटो: Getty images

बातचीत से किसानों की समस्या का निकलेगा हल- केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री

किसानों के प्रदर्शन की समाप्ति को लेकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने उम्मीद जताई है व कहा है कि बातचीत से ही किसान व सरकार के बीच बनी समस्या का हल निकल सकता है। चौधरी ने कहा-"हमें उम्मीद है कि बातचीत में कोई न कोई हल निकलेगा और किसान सरकार की बात समझेंगे कि किसानों के हित में यह कानून बनाया गया है और सभी किसानों के लिए है। वैसे भी अब कृषि सुधारों की शुरुआत हुई है और आगे भी कृषि सुधार होते रहेंगे।

शुक्र, 08 जनवरी 2021 - 12:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Kailash chaudhary, Agriculture Minister, farmer bills, Farmers' Protest, Modi Government, Kisan Andolan

Courtesy: Aajtak news

Badal patrlekh

फ़ोटो: DNA India

झारखंड के कृषिमंत्री पहुंचे सिंधु बॉर्डर, कहा- सरकार को किसानों की मांग समझनी चाहिए

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून के खिलाफ चल रहे आंदोलन की आग देश विदेश में तेज़ी से फैल रही है व प्रदर्शनकारियों का साथ देने कई लोग पहुंच रहे हैं। झारखंड के कृषिमंत्री बादल पत्रलेख ने भी सिंधु बॉर्डर का दौरा कर प्रदर्शनकारी किसानों से मुलाकात की है। पत्रलेख ने कहा- "किसान सर्दी में ठिठुर रहे हैं और सरकार चैन से सो रही है। जिस परिस्थितियों से आंदोलन गुजर रहा है, सरकार को संवेदनशील होना चाहिए। क्या मजबूरियां हैं ऐसी, कि लोगों पर कानून थोपी… read-more

शनि, 02 जनवरी 2021 - 10:28 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Badal patrlekh, Jharkhand, Agriculture Minister

Courtesy: Aajtak news

Bc patil

फ़ोटो: News karnataka

कर्नाटक के कृषि मंत्री के विवादित बोल,आत्महत्या करने वाले किसानों को बताया कायर

एक ओर देश भर के किसान केंद्र द्वारा पारित किसान बिल का भरी सर्दी में विरोध कर है, दूसरी ओर कर्नाटक के कृषि मंत्री बीसी पाटिल ने किसानों को कायर बता दिया है। पाटिल ने कहा-"जो किसान आत्महत्या करते है वो कायर होते है।" हालांकि कृषि मंत्री के इस बयान पर जब विवाद खड़ा हुआ तब उन्होंने इस बयान की सफाई पेश की और कहा कि मैंने किसान को डरपोक नहीं कहा है।

शुक्र, 04 दिसम्बर 2020 - 05:54 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Karnataka, Agriculture Minister, Farmers' Protest

Courtesy: Aajtak news