Spray machine

फोटो: NCR News

किसान के इंजीनियर बेटे ने बनाई मशीन, फसलों में आसानी से होगा कीटनाशक का छिड़काव

महाराष्ट्र के औरंगाबाद के रहने वाले इंजीनियरिंग के छात्र योगेश गावंडे ने कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए एक स्प्रे मशीन बनाई थी जो आज किसानों के लिए उपयोगी सिद्ध हो रही है। इस स्वचालित छिड़काव मशीन की कीमत केवल 3,800 रुपये थी, जिसका सफल परीक्षण होने के बाद इसे बेचने पर विचार किया गया। बीते चार वर्षों में वो 400 मशीने बना कर बेच चुके है, जिससे उन्हें अबतक 20 लाख रुपये का कारोबार हुआ है। 

बुध, 19 जनवरी 2022 - 03:01 PM / by रितिका

Tags: Startups, Agriculture, Agriculture sector

Courtesy: TV 9 Hindi

Suicide

फोटोः Oneindia Hindi

भारत में वर्ष 2020 में दर्ज हुए आत्महत्या के 1,53,052 मामले

केंद्र सरकार द्वारा भारत में वर्ष 2020 में आत्महत्या के कुल 1,53,052 मामले दर्ज किए गए हैं। इन कुल मामलों में से कृषि क्षेत्र से जुड़े 10,677 मामले हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019 की तुलना में वर्ष 2020 में आत्महत्या के मामले बढ़े हैं। भारत में वर्ष 2019 में आत्महत्या के 1,39,123 मामले दर्ज किए गए थे। कृषि क्षेत्र से जुड़े 10,677 मामलों में से 5,579 किसान एवं 5,098 कृषि मजदूर हैं। 

शनि, 30 अक्टूबर 2021 - 04:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: suicide cases, india news, Agriculture sector, farmer suicide

Courtesy: ndtv

Farming Tourist

फोटो: Agro tourism Vishwa

विश्व कृषि-पर्यटन दिवस पर महाराष्ट्र सरकार कर रही है अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

कृषि पर्यटन को बढ़ावा देने और इसके महत्व को समझाने के लिए महाराष्ट्र सरकार मई 15-16, 2021 को कृषि पर्यटन पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रही है। मई 16 को विश्व कृषि-पर्यटन दिवस के 14वें संस्करण के अवसर पर यह आयोजन किया जा रहा है। बता दें, महाराष्ट्र के 29 जिलों में 328 कृषि केंद्र हैं। इन केंद्रों से राज्य के किसानों को 55.79 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।

रवि, 16 मई 2021 - 12:45 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Farmers, Agriculture sector, International Tourists, Maharashtra

Courtesy: News Today

जेपी नड्डा

फोटोः DNA India

जेपी नड्डा: किसान-हित बिल पर कांग्रेस ने किया था सर्मथन पर अब राजनीति कर रही है

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि संसद में सरकार के द्वारा किसान हित में लाये गए तीन बिल (विधेयक) पर पहले कांग्रेस समर्थन में थी पंरतु अब राजनीति कर रही है। आगे जेपी नड्डा ने बिल के बारे बताते हुए कहा कि यह बिल किसान के व्यापार और वाणिज्य अध्यादेश के जरिये किसानों को उत्पाद बेचने के लिए सुविधा प्रदान करेगी और यह बिल किसान समझौता विधेयक कॉन्ट्रैक्ट फॉर्मिंग पर आधारित है।

बुध, 16 सितंबर 2020 - 02:45 PM / by vikas prakash

Tags: JP Nadda, Congress Party, Agriculture sector

Courtesy: NDTV Hindi