फोटो: One India
इंडिगो ने जून 19 को की मंगलुरु-मुंबई उड़ान की शुरुआत
निजी एयरलाइन इंडिगो ने जून 19 को अपनी मुंबई-मंगलुरु-मुंबई सेक्टर में उड़ान के नियमित संचालन की शुरुआत कर दी है। दैनिक उड़ान सुबह 8.50 बजे मुंबई से रवाना होकर सुबह 10.20 बजे मंगलुरु पहुंचेगी। फ्लाइट मेंगलुरु से सुबह 11 बजे रवाना होकर दोपहर 12.40 बजे मुंबई पहुंचेगी। फ्लाइट के ट्रायल की शुरुआत शुक्रवार को की गयी थी। जून 17 को ट्रायल उड़ान में दो शिशु, 88 यात्रियों ने मंगलुरु में उड़ान भरी, जबकि 99 यात्रियों ने मुंबई के लिए उड़ान भरी।
Tags: IndiGo, launches, mangaluru Mumbai flight, Airbus
Courtesy: Zaroorat News
फोटो: Hindustan
मेक इंडिया के तहत अब टाटा कंपनी बनाएगी सैन्य विमान, उत्तर प्रदेश में लगेगा एयरबस प्लांट
टाटा ग्रुप मेक इन इंडिया के तहत सैन्य विमान बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में एयरबस का प्लांट लगाएगा। योजना के तहत एयरफोर्स को 56 एयरबस मिलेंगे। वहीं राज्य के लगभग छह हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। बता दें कि सैन्य विमानों को बनाने के लिए टाटा ग्रुप और केंद्र सरकार के बीच 22 हजार करोड़ रुपये की डील हुई है। टाटा कंपनी ऐसा करने वाली पहली निजी कंपनी है।
Tags: Tata groups, Airbus, aircraft, make in india
Courtesy: Zee Business
फोटोः The Economic Times
टाटा-एयरबस को मिला एयरफोर्स के लिए एयरक्राफ्ट बनाने का आर्डर
भारत में आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया की पहल के तहत रक्षा क्षेत्र में टाटा और एयरबस भारतीय एयरफोर्स के लिए साथ मिलकर ट्रांसपोर्ट एयरबस-C-295 का निर्माण करेंगे। यह डील 15 हज़ार करोड़ रूपए की है, जिसके अंतर्गत 56 एयरक्राफ्ट तैयार किये जायेंगे, हालाँकि अभी इस डील को कैबिनेट कमेटी ऑफ़ सिक्योरिटी (CSS) की मंज़ूरी मिलना बाकी है। यह पहला ऐसा मौका है जब इतने बड़े मिलिट्री एयरक्राफ्ट का निंर्माण भारत में किया जायेगा, जिससे आने वाले पांच वर्ष में 2500… read-more
Tags: Tata, Airbus, Airforce, Defence
Courtesy: Dainik Bhaskar