Go Air

फोटो: DNA India

गणतंत्र दिवस पर एयरलाइन्स दे रही खास ऑफर, देशभर में यात्रा करने का मौका

गणतंत्र दिवस के मौके पर गो फर्स्ट एयरलाइंस ने रिपब्लिक डे ऑफर "राइट टू फ्लाई" शुरु किया है। इस ऑफर के जरिए यात्रियों को 926 रुपये में देशभर में हवाई यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इसके तहत यात्रियों को 22 जनवरी से 26 जनवरी के बीच फ्लाइट बुक करनी होगी। यात्री की फ्लाइट फरवरी 11 से मार्च 31 तक की होनी चाहिए। इस ऑफर का लाभ सिर्फ एक तरफ की फ्लाइट पर मिलेगा।

सोम, 24 जनवरी 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Airplane, Republic Day 2022, Travel, Festive offers

Courtesy: India.com

airplane library

फोटो: AajTak

शिक्षा को उड़ान देने के लिए बनाई गई हवाई जहाज लाइब्रेरी: बिहार

बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिवैसिंहपुर में बनी जहाजनुमा लाइब्रेरी-कम-स्मार्ट क्लास "शिक्षा उड़ान" आकर्षण का केंद्र बनी है। स्कूल की छत पर बनी हवाई जहाज की तरह दिखने वाली लाइब्रेरी में छात्र पुस्तकें पढ़ने के साथ स्मार्ट क्लास ले सकते है। स्कूल के हेडमास्‍टर मेघन सहनी ने बताया कि सरकारी स्तर पर कुछ करने की व्यवस्था नहीं थी  तो इसे निजी कोष से दो लाख रुपये की राशि में बनवाया है।

गुरु, 13 जनवरी 2022 - 12:30 PM / by रितिका

Tags: Airplane, Library, Smart Classroom, Education

Courtesy: News 18 Hindi

pushback truck

फोटो: Free Press Journal

मुंबई एयरपोर्ट पर पुशबैक वाहन में लगी आग, टला बड़ा हादसा

मुंबई एयरपोर्ट पर जनवरी 10 को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि यहां रनवे पर एक पुशबैक वाहन में आग लग गई। मगर समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा नहीं हो सका। ये पुशबैक वाहन एयरइंडिया का प्लेन खिंचने के लिए आया था। ये प्लेन मुंबई से जामनगर के लिए उड़ान भरने वाला था, जिसमें 85 यात्री सवार थे।… read-more

सोम, 10 जनवरी 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Airplane, Fire, Airport

Courtesy: ABP Live