national award

फोटो: Amar Ujala

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का हुआ ऐलान, अजय देवन बने बेस्ट एक्टर

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला है। फिल्म तान्हाजी के लिए उन्हें अवॉर्ड मिला है और यही फिल्म बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है। अजय के अलावा बेस्ट एक्टर के तौर पर साउथ सुपरस्टार सूर्या को फिल्म सोरारई पोटरु के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया है। म्यूजिक कंप्जोर और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज को डॉक्यूमेंट्री 1232 km के गाने मारेंगे तो वहीं जाकर के लिए म्यूजिक डायरेक्टर का पुरस्कार मिलेगा… read-more

शनि, 01 अक्टूबर 2022 - 12:20 PM / by रितिका

Tags: ajay devgan, Vishal Bhardwaj, National Film Awards, Surya

Courtesy: ABP Live

Drishyam 2

फोटो: Navbhartat times

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 के टीजर की रिलीज डेट आई सामने

बॉलीवुड फिल्म दृश्यम 2 का टीजर रिलीज होने की डेट सामने आ गई है। फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। फिल्म का फर्स्ट लुक एक पोस्टर के तौर पर शेयर किया गया है लेकिन पोस्टर में किसी का चेहरा नहीं दिख रहा है। कयास लगाए जा रहे ही कि फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होने वाली है। जानकारी के मुताबिक फिल्म का टीजर सितंबर 29 को शेयर किया जाएगा।

बुध, 28 सितंबर 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Ajay Devgn, ajay devgan, Drishyam, Drishyam 2

Courtesy: ABP News

Thank God

फ़ोटो: Indiatv.in

अजय देवगन की आगामी फिल्म "थैंक गॉड" को बैन करने की हो रही मांग

अजय देवगन की आगामी फिल्म "थैंक गॉड" के बॉयकॉट की मांग उठ रही है। कर्नाटक की हिंदू जनजागृति समिति ने ट्रेलर पर आपत्ति जताते हुए फिल्म बैन करने की मांग करते हुए प्रदर्शन की चेतावनी दी है। हिंदू जनजागृति समिति के प्रवक्ता मोहन गौड़ा ने कहा है कि ट्रेलर में कलाकार हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाते नजर आए और हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर चित्रगुप्त और हिंदू धर्म के भगवान यम का मजाक कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

शनि, 17 सितंबर 2022 - 04:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: ajay devgan, Thank God, Ban, hindu organization

Courtesy: Live hindustan

Tanhaji

फोटो: India.com

साउथ स्टार सूर्या और अजय देवगन को मिला सर्वश्रेष्ठ एक्टर का नेशनल अवार्ड

कोलकाता में आज राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। सर्वश्रेष्ठ एक्टर का पुरस्कार अजय देवगन को ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’के लिए और सूर्या को ‘सोरारई पोटरु’ के लिए मिला। सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म तुलसीदास को, शोभा थरूर श्रीनिवासन को फ़िल्म ‘रैप्सोडी ऑफ रेन- मॉनसून ऑफ केरल’ के लिए मिला बेस्ट नरेशन ‘वॉयस ओवर’ का अवॉर्ड साथ ही सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म- अविजत्रिक को मिला

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 05:51 PM / by Pranjal Pandey

Tags: ajay devgan, Soorya, Tanhaji, Soorarai Pottru

Courtesy: Amar ujala

Rohit Shetty

फ़ोटो: The Indian Express

रोहित शेट्टी ने बताया जल्द शुरू होगी सिंघम 3 की शूटिंग

अजय देवगन के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जल्द ही 'सिंघम 3' अनाउंस हो सकती है। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने मीडिया के साथ एक साक्षात्कार में पुष्टि की कि पुलिस ड्रामा अपनी तीसरी किस्त शुरू करने के लिए तैयार हैं। रोहित शेट्टी ने बताया कि वह सिंघम के नेक्स्ट चैप्टर पर फोकस कर रहे हैं। हम सर्कस रिलीज होने के बाद अप्रैल में फिल्म शुरू करेंगे। फिल्म का पहला पार्ट 2011 और दूसरा 2014 में आया था। 

शुक्र, 17 जून 2022 - 02:49 PM / by Pranjal Pandey

Tags: ajay devgan, Singham 3, Rohit Shetty, Police Drama

Courtesy: Hindustan

Akshay Kumar

फोटो: News18

अक्षय कुमार साउथ बनाम बॉलीवुड के मुद्दे पर भड़के

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हिंदी और साउथ सिनेमा के मुद्दे पर जमकर प्रहार किया है। हिंदी सिनेमा को खरी खोटी सुनाने वालों को अक्षय कुमार ने कहा कि मुझे देखकर अफसोस होता है कि लोग चीजों को ऐसे बांटने में लगे हुए हैं। ट्विटर पर लोग क्रिटित बने फिरते हैं। अगर किसी दूसरी भाषा की फिल्म का रिमेक बनाते हैं तो इसमें हमारी काबिलियत पर सवाल खड़ा करना वाजिब नहीं है।

रवि, 22 मई 2022 - 04:40 PM / by रितिका

Tags: Akshay Kumar, Actor Akshay Kumar, Kiccha Sudeep, ajay devgan

Courtesy: amarujala

ranveer singh shahrukh amitabh and ajay devgan

फोटो: Hindustan Times

पान मसाले का ऐड करने पर अमिताभ, रणवीर, अजय और शाहरुख के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, शाहरुख खान, रणवीर सिंह के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले सोशल एक्टिविस्ट तमन्ना हशमी ने एफआईआर दर्ज कराई है। पान मसाला ऐड को लेकर सेक्शन 467, 468, 439 और 120बी ये एफआईआर दर्ज हुई है। बता दें कि इस मामले पर मई 27 को सुनवाई की जाएगी। तमन्नना ने एक्टर्स पर पैसों के लालच में स्टारडम का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

शनि, 21 मई 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Amitabh Bachchan, ajay devgan, Ranveer Singh, Shahrukh Khan

Courtesy: ABP Live

Shahrukh and ajay devgan

फ़ोटो: Koimoi

अजय देवगन ने शाहरुख खान के साथ अनबन को लेकर कहा- हमारा बांड बहुत स्ट्रांग

अजय देवगन और शाहरुख खान के बीच अनबन को लेकर अजय ने जवाब दिया है। अजय ने कहा कि हम 6 से 7 एक्टर हैं, जिन्होंने 90 के दशक में लगभग साथ में काम शुरू किया था। हम एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। जो भी मीडिया हमारे बारे में लिखती है, मेरे और शाहरुख खान को लेकर वैसा कुछ नहीं है। हम फोन पर बात करते हैं। हमारा बॉन्ड बहुत स्ट्रांग है।

शुक्र, 06 मई 2022 - 01:56 PM / by Pranjal Pandey

Tags: ajay devgan, Shahrukh Khan, Bollywood

Courtesy: News18

Runway 34

फ़ोटो: Koimoi

बॉक्स ऑफिस पर बुरी फ्लॉप हुई अजय देवगन की "रनवे 34"

अभिनेता अजय देवगन की अप्रैल 29 के दिन रिलीज हुई फिल्म "रनवे 34" बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है। फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के होने के बावजूद फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 3.5 करोड़ की ही कमाई की। फिल्म फ्लॉप होने का मुख्य कारण उसका हॉलीवुड की एक फिल्म "सली" से प्रेरित होना बताया जा रहा है। बता दें कि हाल ही में अजय देवगन "आरआरआर" फिल्म में कैमियो रोल में नजर आए थे।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 04:56 AM / by आकाश तिवारी

Tags: ajay devgan, runway 34, release

Courtesy: Amar ujala

Runway 34

फोटो: Global Tribune

"रनवे 34" का पोस्टर हुआ जारी, रिलीज डेट भी आई सामने

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन, अजय देवगन स्टारर फिल्म "रनवे 34" सिनेमाघरों में अप्रैल 29 को दस्तक देगी। खुद अमिताभ बच्चन ने मार्च 12 को इंस्टाग्राम पर मोशन पोस्टर के साथ रिलीज डेट की जानकारी दी है। इस फिल्म का पहले नाम मेडे रखा गया था, जिसे बाद में रनवे किया गया। फिल्म में रकुलप्रीत सिंह भी अहम भूमिका निभा रही है। इस फिल्म को खुद अजय देवगन ने डायरेक्ट किया है। 

रवि, 13 मार्च 2022 - 02:20 PM / by रितिका

Tags: Amitabh Bachchan, Bollywood, ajay devgan, Runway, Rakul Preet Singh

Courtesy: ABP Live