Bhola Trailer

फोटो: Jansatta

रिलीज हुआ अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'भोला' का ट्रेलर

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म भोला का ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है। बता दें कि, इस एक्शन थ्रिलर फिल्म भोला को खुद अजय देवगन ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म दक्षिण भारतीय फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक है। फिल्म में अदय देवगन के साथ  तब्बू, संजय मिश्रा और दीपक डोबरियाल जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिका निभाते दिखाई देंगे। फिल्म को मार्च 30 को सिनेमाघरों में 3डी में रिलीज किया जायेगा।

सोम, 06 मार्च 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Ajay Devgn, Tabu, bholaa trailer out, releasing

Courtesy: Latestly News

Bhola

फोटो: Twitter

अजय देवगन ने जारी किया फिल्म भोला का नया पोस्टर

अजय देवगन ने आज फिल्म भोला का नया पोस्टर जारी कर दिया है। फिल्म भोला में अजय देवगन देवराज सुब्रमण्यम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में, निर्माताओं ने निथर के रूप में विनीत कुमार का पहला लुक जारी किया था। टी-सीरीज, अजय देवगन एफफिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट और ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म मार्च 30 को सिनेमाघरों में उतरेगी। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू भी मुख्य भूमिका… read-more

शुक्र, 03 फ़रवरी 2023 - 07:55 PM / by सपना सिन्हा

Tags: New Poster, Ajay Devgn, film bholaa, release

Courtesy: Raj Express

Drishyam 2

फोटो: ABP News

रिलीज हुआ अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 का टीज़र

अजय देवगन स्टारर मिस्ट्री-थ्रिलर साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक फिल्म दृश्यम 2 का टीज़र आज जारी कर दिया गया है। फिल्म में अजय के साथ तब्बू, श्रिया सरन, मृणाल जाधव, रजत कपूर और इशिता दत्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे। दृश्यम 2 को नवंबर 18 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा। बता दें कि दृश्यम 2 फिल्म इसी नाम से बनी मलयालम फिल्म की हिंदी रीमेक है। 

गुरु, 29 सितंबर 2022 - 04:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Drishyam 2, teaser out, Ajay Devgn, tabbu

Courtesy: Aajtak News

Drishyam 2

फोटो: Navbhartat times

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 के टीजर की रिलीज डेट आई सामने

बॉलीवुड फिल्म दृश्यम 2 का टीजर रिलीज होने की डेट सामने आ गई है। फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। फिल्म का फर्स्ट लुक एक पोस्टर के तौर पर शेयर किया गया है लेकिन पोस्टर में किसी का चेहरा नहीं दिख रहा है। कयास लगाए जा रहे ही कि फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होने वाली है। जानकारी के मुताबिक फिल्म का टीजर सितंबर 29 को शेयर किया जाएगा।

बुध, 28 सितंबर 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Ajay Devgn, ajay devgan, Drishyam, Drishyam 2

Courtesy: ABP News

Manike

फोटो: By Newstrack

फिल्म 'थैंक गॉड' का सॉन्ग माणिके में अप्सरा बनकर नाचती दिखी नोरा फातेही

बॉलीवुड फिल्म थैंक गॉड का धमाकेदार नया गाना माणिके रिलीज हो गया है। अभिनेत्री नोरा फतेही इस गाने में अप्सरा के भेष में सिद्धार्थ मल्होत्रा को रिझाती दिख रही है। गाने में नोरा और सिद्धार्थ की शानदार कैमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। नोरा का डांस इस गाने में और बेहतरीन बना रहा है। बता दें कि ‘माणिके’ को जुबिन नौटियाल और सूर्य रगुन्नाथन के अलावा श्रीलंकाई… read-more

शुक्र, 16 सितंबर 2022 - 08:45 PM / by रितिका

Tags: Ajay Devgn, siddharth malhotra, Nora Fatehi

Courtesy: News 18 Hindi

Rohit Shetty

फोटो: Deccen Chronicles

अजय देवगन के साथ डायरेक्टर रोहित शेट्टी जल्द करेंगे सिंघम 3 की शूटिंग शुरू

बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी अजय देवगन के संग आने वाली फिल्म ‘सिंघम 3’ की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे। डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने कहा, “हमने पहले ही सिंघम 3 पर काम करना शुरू कर दिया है। मुझे सिंघम फिल्म बनाये काफी समय हो गया है। हम अगले साल अप्रैल में शूटिंग शुरू कर देंगे। अजय देवगन अभी अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के कमिटमेंट्स की वजह से बिजी हैं और मैं फिल्म ‘सर्कस’ को लेकर व्यस्त हूं।

सोम, 01 अगस्त 2022 - 05:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ajay Devgn, Rohit Shetty, Singham 3, Shooting

Courtesy: News18

Drishyam-2

फोटो: You Tube

नवंबर में रिलीज होगा अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम-2' का सीक्वल

बॉलीवुड के जानेमाने सुपरस्टार अजय देवगन बहुत जल्द अपनी फिल्म 'दृश्यम' का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। इस बात की घोषणा आज अजय देवगन ने ट्विटर अकाउंट पर की। अजय देवगन ने 'दृश्यम 2' के सीक्वल की घोषणा करते हुए कहा कि, फिल्म नवंबर 18 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'दृश्यम 2' अजय देवगन के साथ तब्बू अक्षय खन्ना और इशिता दत्ता भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। 

मंगल, 21 जून 2022 - 01:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Bollywood, Ajay Devgn, drishyam-2, releasing, tabbu

Courtesy: Latestly News

Runway 34

फोटो: The Times of India

बॉक्स ऑफिस पर सुस्ती से चल रही "रनवे 34"

बॉलीवुड से शहंशाह अमिताभ बच्चन और अजय देवगन की रनवे 34 बॉक्स ऑफिस पर काफी कम दर्शकों को खींच सकी है। सिनेमाघरों में फिल्म की ऑक्यूपेंसी मात्र 15% रही है। माना जा रहा था कि फिल्म 6 से 7 करोड़ की ओपनिंग करेगी मगर ये सिर्फ 3.5 करोड़ तक सिमट कर रह गई। फिल्म की धीमी शुरुआत के लिए केजीएफ चैप्टर 2 को भी अहम कारण माना जा रहा था। 

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Ajay Devgn, Amitabh Bachchan, runway 34

Courtesy: NDTV

Ajay Devgan

फ़ोटो: Tv9bharatvarsh

विमल पान मसाले के एड को लेकर अजय देवगन ने दिया बयान

अभिनेता अजय देवगन ने विमल पान मसाले के विज्ञापन को लेकर उठ रहे फैंस के सवालों पर बयान दिया है। उन्होंने कहा-जब आप कोई विज्ञापन करते हैं तो ये आपकी व्यक्तिगत चॉइस है। मैं मानता हूं कि दिक्कत ऐड में नहीं है। अगर कोई चीज इतनी गलत है तो फिर वो बिकनी नहीं चाहिए ना। लोग उसे खरीद ही क्यों रहे हैं। बता दें एड को लेकर अजय देवगन टिप्पणी पर हो रही थी के वो गुटखे को बढ़ावा देते है।

बुध, 20 अप्रैल 2022 - 03:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Ajay Devgn, Vimal, Advertisements, Bollywood

Courtesy: Live hindustan

अजय देवगन की डेब्यू वेबसीरीज "रूद्र-द एज ऑफ डार्कनेस" का ट्रेलर लॉन्च

फिल्म अभिनेता अजय देवगन की डेब्यू वेबसीरीज "रूद्र-द एज ऑफ डार्कनेस" का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें अजय देवगन एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते दिखेंगे। सीरीज का निर्देशन राजेश मापुस्कर ने किया है। साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा सीरीज में कुल छह एपिसोड होंगे। राशि खन्ना, ईशा देओल, अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा भी अहम किरदार निभा रहे है। बता… read-more

शनि, 29 जनवरी 2022 - 06:50 PM / by रितिका

Tags: Ajay Devgn, web series, rudra

Courtesy: NDTV