Akhilesh Yadav

फोटो: Jagran

अखिलेश यादव ने किया नीतीश कुमार का समर्थन, बोला बीजेपी को भगाया गया

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार में नीतीश कुमार के कदम का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए से गठबंधन टूटना अच्छी शुरूआत है। बिहार से भाजपा को भगाने का फरमान आया है। आने वाले समय में भाजपा के साथ ऐसा ही होगा। अखिलेश यादव ने कहा कि नीतीश कुमार अनुभवी नेता है और उनके द्वारा लिया गया निर्णय सोच समझकर ही लिया जाएगा।

बुध, 10 अगस्त 2022 - 12:00 PM / by रितिका

Tags: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Nitish Kumar

Courtesy: AajTak

Shivpal

फोटो: News18

शिवपाल यादव और ओपी राजभर को सपा का लेटर जारी, लिखा- कहीं भी जाने को स्वतंत्र

यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद से ही समाजवादी पार्टी में कुछ सही नहीं चल रहा। समाजवादी पार्टी की ओर से शिवपाल यादव और ओपी राजभर को लेटर जारी कर कहा गया है कि जहां ज्यादा सम्मान मिले, वहां चले जाइए। सपा की ओर से शिवपाल यादन को भेजे पत्र में साफ लिखा है कि, "शिवपाल यादव जी, आपको अगर लगता है कि कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा, वो आप वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं।"

शनि, 23 जुलाई 2022 - 03:57 PM / by Pranjal Pandey

Tags: SP, PSP, SBSB, shivpal yadav, Akhilesh Yadav

Courtesy: Jagran

Op Rajbhar

फोटो: Aajtak

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा- जल्द होगा तलाक

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने आखिरकार गठबंधन तोड़ने को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। ओपी राजभर ने कहा कि तलाक होगा और उसके बाद नए निकाह की सोची जाएगी। पत्रकारों से बात करते हुए ओपी राजभर ने फिर कहा कि अखिलेश यादव के नवरत्न कभी उन्हें अखिलेश यादव से मिलने नहीं देते। वो एसी कमरों में बैठकर फोन पर आजमगढ़ और रामपुर में वोट दिलवा रहे थे जबकि वो जमीन पर संघर्ष कर रहे थे।

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 06:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: SBSP, Op Rajbhar, Akhilesh Yadav, SP

Courtesy: Jagran

Akhilesh Yadav

फोटो: India Today

अखिलेश यादव ने शिवपाल व ओपी राजभर पर बोला हमला, कहा- जिनको जाना है जा सकते हैं

अखिलेश यादव ने सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर और अपने चाचा शिवपाल यादव पर खुलकर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि जाने वाले को कोई रोक नही सकता। दिल्ली से चिट्ठी पॉलिटिक्स की गई। चाचा से चिट्ठी लिखवाई गईं।सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के गठबंधन तोडऩे पर अखिलेश ने कहा कि जिन पार्टी को जो फैसला लेना है वो ले सकते हैं। बता दें राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की एकता तार-तार हो गई है।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 07:05 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Akhilesh Yadav, shivpal yadav, Op Rajbhar, president election

Courtesy: Hindustan

Akhilesh Yadav

फोटो: Zee News

अखिलेश यादव के चाचा और सहयोगी द्रौपदी मूर्मु के पक्ष में करेंगे मतदान

उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव और गठबंधन के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मु को समर्थन देने का फैसला किया है। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव जुलाई 18 को होना है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुलाए गए डिनर में दोनों नेताओं के हिस्सा लेने के बाद ये जानकारी सामने आई है।

शनि, 09 जुलाई 2022 - 06:23 PM / by रितिका

Tags: Akhilesh Yadav, shivpal yadav, draupadi murmu

Courtesy: ndtv.in

Akhilesh Yadav

फोटो: Hindustan Times

अखिलेश यादव ने भंग किए पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समेत संगठन और प्रकोष्ठ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी, राज्य कार्यकारिणी, युवा संगठनों, महिला सभा और अन्य प्रकोष्ठों को भंग कर दिया है। इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के ट्वीटर अकाउंट से साझा की गई है। ट्वीट में लिखा गया कि यूपी इकाई के अध्यक्ष के अलावा अन्य सभी संगठनों को अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तत्काल प्रभाव से भंग किया है। माना जा रहा है कि नई कार्यकारिणी का गठन सितंबर में किया जाएगा।

रवि, 03 जुलाई 2022 - 02:50 PM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, SP Akhilesh Yadav

Courtesy: News 18 Hindi

Ajam khan

फ़ोटो: BBC

आजम खान से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में अखिलेश यादव ने की मुलाक़ात

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में जाकर आजम खान से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच लंबे समय तक बातचीत हुई। आजम खान पिछले चार दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। 2 साल से अधिक समय तक सीतापुर जेल में बंद रहे आजम खान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज बताए जा रहे हैं। आजम खान के करीबियों ने अखिलेश पर आरोप लगाया था कि बुरे वक्त में उन्होंने साथ नहीं निभाया।

बुध, 01 जून 2022 - 05:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: SP, Ajam Khan, Akhilesh Yadav, Delhi

Courtesy: News18

Yogi adityanath

फ़ोटो: Newstrack

योगी ने अखिलेश की राहुल से की तुलना,कहा - दोनों में ज्यादा फर्क नहीं

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र के दौरान मई 31 को अपने भाषण में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की तुलना कांग्रेस नेता राहुल गांधी से की है। अखिलेश को भाषण में चिन्हित करते हुए उन्होंने कहा -"दोनों में ज्यादा फर्क नहीं है। फर्क केवल यही है कि राहुल गांधी देश के बाहर प्रदेश की बुराई करते हैं और आप उत्तर प्रदेश के बाहर राज्य की बुराई करते हैं।"

मंगल, 31 मई 2022 - 05:35 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Yogi Adityanath, Akhilesh Yadav, Rahul Gandhi

Courtesy: Indiatv

Akhilesh yadav and jayant chaudhary

फ़ोटो: Indiatv.in

मैं अखिलेश यादव का शुक्रगुजार हूं की उन्होंने मुझे राज्यसभा भेजकर बड़ा दिल दिखाया - जयंत चौधरी

राष्ट्रीय लोक दल नेता जयंत चौधरी को समाजवादी पार्टी ने नामित कर राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है जिसके बाद चौधरी ने अखिलेश यादव का धन्यवाद दिया है। एक इंटरव्यू में चौधरी ने कहा -"मैं अखिलेश यादव का बहुत शुक्रगुज़ार हूं की उन्होंने अखिलेश यादव ने मुझे राज्यसभा भेज कर बड़ा दिल दिखाया है।" चौधरी ने यह भी कहा कि उन्होंने राज्यसभा जाने की जिद नहीं की, बल्कि अखिलेश ने उन्हें नामित करवाया है।

शनि, 28 मई 2022 - 05:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Jayant chaudhary, Rajyasabha, Akhilesh Yadav

Keshav Maurya

फ़ोटो: Prabhat Khabar

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- अखिलेश यादव द्वारा सदन में मेरे पिता पर टिप्पणी करना ओबीसी का अपमान

यूपी विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन यानी मई 25 को सदन में डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के बीच तू-तड़ाक की भाषा में तीखी बहस हो गई थी। गुरुवार को इस पर डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने भावुक होकर कहा कि मेरे पिता नहीं हैं। अखिलेश यादव के इस बयान से मैं काफी आहत हूं। उन्‍होंने मेरे दिवंगत पिता पर टिप्‍पणी कर पिछड़ा वर्ग का अपमान किया है।

गुरु, 26 मई 2022 - 09:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Akhilesh Yadav, Keshav prasad maurya, UP

Courtesy: Zee News