Kanwar Yatra 2022

फोटो: Zee News

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के मद्देनज़र CCTV और ड्रोन से की जा रही है निगरानी

उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ियों का आगमन शुरु हो गया है। कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस फ़ोर्स तैनात की गई है। हरिद्वार के एसपी सिटी एस.के. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा मेला क्षेत्र में ड्रोन द्वारा भी नज़र… read-more

शनि, 16 जुलाई 2022 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: kanwar yatra 2022, tight security, Police Force, alert

Courtesy: Latestly News

Heavy Rainfall

फोटो: News 18

महाराष्ट्र के कई इलाकों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की संभावना जताई है। IMD ने जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, बीड, लातूर, जालना, परभणी और महाराष्ट्र के कई अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन जगहों पर ऑरेंज अलर्ट करते हुए एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। 

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Heavy Rain, alert, NDRF, Maharashtra

Courtesy: Latestly News

Kanpur Violence

फोटो: Patrika

कानपुर में जुम्मे की नमाज़ से पहले छावनी में तब्दील हुआ हिंसा प्रभावित इलाका

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में जुम्मे की नमाज से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कानपुर में जून तीन को हुई हिंसा के बाद तनाव अभी कायम है। कानपुर हिंसा प्रभावित इलाकों के 3 किलोमीटर तक के क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया है। इसके अलावा पुलिस फ़ोर्स, पीएसी और आरएफ तैनात कर दिया गया है। बता दें कि पूरे देश में रेस्ट्रोरेंट की चेन चलाने वाले मुख्तार उर्फ़ बाबा बिरयानी को जून 23 को गिरफ्तार कर लिया है। 

शुक्र, 24 जून 2022 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, Kanpur, alert, juma namaz, security tightened

Courtesy: India TV News

Friday Prayer In UP

फोटो: News Nation

यूपी में जुमे की नमाज को लेकर जारी किया गया अलर्ट

पिछले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा के बाद इस बार यूपी में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र संवेदनशीन इलाकों में PAC की 130, RAF की 10 कंपनियां तैनात की गई हैं। उत्तर प्रदेश के 24 शहरों में जुमे की नमाज को लेकर के अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के नाम लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, आगरा, मऊ, संभल, मेरठ, आंबेडकर नगर, बहराइच, गोंडा और सहारनपुर हैं। 

गुरु, 16 जून 2022 - 04:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, friday prayer, raf and pac companies, alert

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Mansukh Mandviya

फोटो: Twitter

'कोविड -19 अभी खत्म नहीं हुआ, सतर्क रहना महत्वपूर्ण': मनसुख मंडाविया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने जून 13 को कहा, महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा, इस समय सतर्क रहना और कोविड-उपयुक्त व्यवहार जैसे “मास्क पहनना और शारीरिक दूरी बनाए रखना” आवश्यक है। मंडाविया की टिप्पणी तब आई जब उन्होंने टीकाकरण अभ्यास 'हर घर दस्तक 2.0 अभियान' की प्रगति की समीक्षा के लिए स्वास्थ्य मंत्रियों और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ… read-more

मंगल, 14 जून 2022 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, alert, Mansukh Mandaviya, increased

Courtesy: Latestly News

Yogi

फ़ोटो: NBT

मंकीपाक्स को लेकर योगी सरकार ने जारी की एडवाइजरी, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट

कई देशों में मंकी पॉक्स के केसों के मद्देनजर योगी सरकार ने इस संक्रमण को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में भले ही इस संक्रमण को लेकर अभी कोई भी मरीज नहीं है, लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य विभाग बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तरह से अलर्ट है। जिसके तहत पीएचसी-सीएचसी के प्रभारियों को सतर्कता बरतते हुए मरीज मिलने पर तुरंत ही सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेज में दस बेड का वार्ड बनाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

गुरु, 09 जून 2022 - 06:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Monkeypox, Health, Yogi, alert

Courtesy: Hindustan

Corona

फ़ोटो: India Today

तमिलनाडु में पांव पसार रहा है कोरोना, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

तमिलनाडु का स्वास्थ्य विभाग राज्य में बढ़ते कोविड -19 मामलों को लेकर हाई अलर्ट पर चल रहा है और अधिकारियों को सभी जिलों में प्रोटोकॉल पर जोर देने का निर्देश दिया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यन ने कहा कि तमिलनाडु ने कोविड संस्करण के नए वैरियेंट बीए.4 और बीए.5 की भी रिपोर्ट मिली है। संक्रमित लोग ठीक हैं और उनकी निगरानी की जा रही है। साथ ही जो लोग इन संक्रमित लोगों के संपर्क में आए हैं उन पर भी निगरानी रखी जा रही है।"

सोम, 06 जून 2022 - 06:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: covid 19, Infected, mask, alert, Health Ministry

Courtesy: Jagran

Kedarnath Temple

फोटो: Janta Se Rishta

केदारनाथ में भीड़ प्रबंधन के लिए अलर्ट हुई ITBP की आपदा प्रबंधन टीमें: उत्तराखंड

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने केदारनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आपदा प्रबंधन टीमों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। ITBP प्रवक्ता ने मई 13 को बताया, उनकी एक टीम केदारनाथ मंदिर में यात्रियों के आवागमन को कण्ट्रोल कर रही हैं। बता दें, मंदिर में हर दिन 20,000 से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। मई 6 को मंदिर के पट खुलने के बाद से लगभग एक लाख तीस हजार लोग दर्शन कर चुके हैं। 

शुक्र, 13 मई 2022 - 03:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttrakhand, ITBP, alert, Kedarnath

Courtesy: Punjab Kesari

North Korea Covid19 Cases

फोटो: India TV News

उत्तर कोरिया में हुई पहले कोरोना मामले की पुष्टि, जारी हुआ अलर्ट

महामारी फैलने के दो साल से अधिक समय के बाद उत्तर कोरिया ने मई 12 को को अपने पहले कोरोना वायरस मामले की घोषणा की। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार, राजधानी प्योंगयांग में अनिर्दिष्ट संख्या में लोगों के परीक्षण किये गए थे, जिसमे से एक व्यक्ति ओमीक्रोन संस्करण से संक्रमित पाया गया। पहले कोविड 19 मामले की पुष्टि होने के बाद पूरे उत्तर कोरिया में उच्च स्तर के सुरक्षा उपायों को लागू कर दिया गया है। 

गुरु, 12 मई 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: North Korea, first covid-19 case, alert

Courtesy: India.Com

Heavy Rainfall and snowfall

फोटोः Skymet Weather

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश के साथ बर्फबारी की आशंका

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में अक्टूबर 22 से 24 तक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। साथ ही उन्होंने बारिश और बर्फबारी से प्रभावित होने वाले इलाकों में आपदा प्रबंधन मजबूत बनाने की सलाह  दी है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य हाईवे इसके कारण प्रभावित होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।वहीं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी आशंका है… read-more

गुरु, 21 अक्टूबर 2021 - 03:15 PM / by Surbhi Shaw

Tags: alert, warning, Heavy Rain, snowfall, Jammu and Kashmir, Ladakh

Courtesy: newsnationtv