Alia Bhatt

फोटो: India TV News

आलिया भट्ट ने की अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा, शेयर की तस्वीरें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अस्पताल से एक प्यारी सी तस्वीर के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। दोनों ने इसी साल अप्रैल 14 को शादी की थी और अब वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "हमारा बच्चा... जल्द आ रहा है।" आलिया की इस पोस्ट के बाद फैंस ने बधाई देना शुरू कर दिया है।

सोम, 27 जून 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, announce, pregnancy

Courtesy: Navbharat Times

Brahmastra

फ़ोटो: Hindustan Times

ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर में रणबीर कपूर का मंदिर में जूते के साथ प्रवेश पर फ़िल्म को बायकॉट करने की मांग

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को बायकाट करने की मांग शुरू हो गई है। फिल्म के ट्रेलर के छोटे से सीन में रणबीर, मंदिर में जूता पहनाकर एंट्री ले रहे है जिसे देखने के बाद फैंस में नाराजगी दिख रही है। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ये जूते लेकर मंदिर में क्यों प्रवेश कर रहा है।’ मंदिर में प्रवेश जूते के साथ बॉलीवुड सनातन धर्म की भावनाओं को आहत करने का कोई मौका नहीं चूकता। 

गुरु, 16 जून 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Brahmastra, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Bollywood, Boycott

Courtesy: Hindustan

Alia Bhatt Brahmastra

फोटो: The Quint

जारी हुआ ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर, रणबीर आलिया के रोमांस ने लगाया तड़का

फिल्म "ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा" का ट्रेलर जारी हो गया है। अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ट्रेलर में बुरी शक्तियों से लड़ते दिख रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम किरदार में है। आलिया भट्ट ने फिल्म का ट्रेलर अपने ट्वीटर अकाटउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि, हमारे दिल का एक हिस्सा ब्रह्मास्त्र। नौ सितंबर को मिलते हैं। बता दें कि ये… read-more

बुध, 15 जून 2022 - 01:10 PM / by रितिका

Tags: Brahmastra, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Movie

Courtesy: ABP Live

Alia Bhatt

फोटो: Mint

आलिया भट्ट ने फिल्म ब्रह्मास्त्र के केसरिया गाने का तेलुगू वर्जन किया शेयर

बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र का नया गाना रिलीज हो गया है। इस फिल्म का दर्शकों का बेसब्री से इंतजार है। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर तेलुगू भाषा में फिल्म का गाना "केसरिया" का टीजर शेयर किया है। फैंस को ये गाना काफी पसंद आया है। आलिया ने लिखा 'केसरिया बन जाता है #कुमकुमाला. तेलुगू में, प्यार और गर्व के साथ, उस टीज़र का आनंद लें जिसे आपने बहुत पसंद किया है. 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में  आएगी'।

शुक्र, 27 मई 2022 - 05:15 PM / by रितिका

Tags: Alia Bhatt, Brahmastra, Bollywood

Courtesy: NDTV

Darling

फ़ोटो: The Indian Express

आलिया भट्ट की फ़िल्म 'डार्लिंग' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आगामी फिल्म डार्लिंग को लेकर एक वीडियो क्लिप साझा किया है। जिसमें फिल्म के सारे स्टारकास्ट भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आलिया फोन पर बात करती नजर आ रही हैं। क्लिप में आलिया और बाकी स्टार्स नेटफ्लिक्स पर फिल्म की रिलीज को लेकर हिंट्स देते दिख रहे हैं। आलिया की ये फिल्म एक डार्क कॉमेडी पर मूवी है। ये फिल्म 80 करोड़ रुपये में बिकी है।

मंगल, 24 मई 2022 - 05:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Alia Bhatt, Insta, Darling, OTT

Courtesy: Hindustan

Alia Bhat

फोटो: Deccan Herald

ग्लोबल स्टार बनने वाली इकलौती स्टार बनीं आलिया भट्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट टॉप 5 इंस्टाग्राम सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल हुई है। आलिया ने जेनिफर लोपेज को पछाड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में शामिल होने वाली आलिया इकलौती भारतीय अभिनेत्री हैं। लिस्ट में शीर्ष पर अमेरिकन अभिनेत्री और सिंगर Zendaya का कब्जा है। वहीं दूसरे पर टॉम हॉलैंड और तीसरे नंबर पर विल स्मिथ का नाम है। आलिया ने हॉलीवुड के दिग्गजों के साथ टॉप में जगह बनाई है।

बुध, 27 अप्रैल 2022 - 07:43 AM / by रितिका

Tags: Alia Bhatt, jeniffer lopez, Entertainment, Instagram

Courtesy: News 18 Hindi

alia bhat and ranbir kapoor

फोटो: India TV News

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुंबई के ताज पैलेस में देंगे रिसेप्शन

बॉलीवुड में इन दिनों अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर की अप्रैल 14 को होने वाली शादी की चर्चा जोरों पर है। दोनों मुंबई के ताज महल पैलेस होटल में अप्रैल 17 को रिसेप्शन पार्टी देंगे, जो बेहद आलीशान होने वाली है। इसमें बॉलीवुड के सितारे शिरकत करेंगे। इसमें अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, ऋतिक रोशन, कटरीना कैफ, रानी मुखर्जी समेत तमाम बॉलीवुड स्टार्स होने की संभावना है। शादी के बाद दोनों अपने काम में व्यस्त हो जाएंगे।

रवि, 10 अप्रैल 2022 - 06:05 PM / by रितिका

Tags: Alia Bhatt, Alia Bhat, Ranbir Kapoor, Marriage

Courtesy: AajTak News

alia bhat ranbir kapoor

फोटो: The Indian Express

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लेंगे पंजाबी रीति रिवाज में फेरे

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्टे से जल्द ही शादी करने वाले है। दोनों की शादी पंजाबी रीति रिवाज से होगी। शादी बेहद ग्रैंड होगी, जिसके लिए तैयारियां जोर शोर से जारी है। दोनों एक्टर्स कपूर खानदान के पुश्तैनी घर आरके हाउस में शादी के बंधन में बंधेंगे। इसी आरके हाउस में रणीबर के पिता और उनकी मां ऋषि कपूर और नीतू कपूर की भी शादी हुई थी।

बुध, 06 अप्रैल 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Alia Bhat

Courtesy: Times Now Hindi

Alia Bhat

फोटो: Mint

आलिया भट्ट बनीं बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस

सिलेब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट देश की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शामिल हो गई है। वर्ष 2021 में आलिया सबसे महंगी अभिनेत्री रही है। दमदार एक्टिंग, बढ़ती पॉपुलैरिटी, ब्रांड एंडोर्समेंट के कारण ये उपलब्धि मिली है। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में आलिया की अदाकारी को क्रिटिक्स और फैंस से काफी प्रशंसा मिली है। फैंस आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र… read-more

गुरु, 31 मार्च 2022 - 02:15 PM / by रितिका

Tags: Alia Bhatt, Alia Bhat, Bollywood, Bollywood Actress

Courtesy: ABP Live

Brahmastra team at Kashi

फोटो: Cinema Express

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग हुई पूरी, टीम ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म की शूटिंग वर्ष 2018 में शुरू हुई थी। फिल्म का अंतिम शूटिंग शेड्यूल उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पूरा किया गया है। फिल्म शूटिंग पूरी होने की जानकारी डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर दी है। काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद आलिया, रणबीर और अयान की ये फोटो शेयर हुई है।

मंगल, 29 मार्च 2022 - 03:50 PM / by रितिका

Tags: Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Bollywood, Brahmastra

Courtesy: News 18 Hindi