नगर निकाय ने पारित किया अलीगढ़ के नाम परिवर्तन का प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश के एक और शहर अलीगढ़ का नाम जल्द ही बदला जा सकता है। अलीगढ़ के मेयर प्रशांत सिंघल ने नवंबर 7 को कहा कि अलीगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव अलीगढ़ नगर निगम द्वारा पारित कर दिया गया है और अब इसे यूपी सरकार को भेजा जाएगा। अलीगढ़ के मेयर ने कहा, “कल एक बैठक में, अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने का प्रस्ताव पेश किया गया। सभी पार्षदों ने एक स्वर से इसका समर्थन किया"
Tags: Proposal, change name, Aligarh, passed, municipal corporation
Courtesy: Udaipur Kiran
भारी बारिश के चलते 12 अक्टूबर तक बंद हुए अलीगढ़ के स्कूल
उत्तरप्रदेश में अलीगढ़ जिले में भारी बारिश के मद्देनजर सभी स्कूलों को अक्टूबर 12 तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी इंद्र वीर सिंह ने एक बयान के माध्यम से निर्णय की घोषणा की, जिसमें एएमयू से संबद्ध सभी स्कूल शामिल हैं। उत्तरप्रदेश में बारिश के कारण कई घरों, दुकानों में पानी भर गया है। बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में जलजमाव का सामना करना पड़ा और किसानों को भी फसलों को नुकसान… read-more
Tags: Aligarh, all schools, closed, Heavy Rain, UP
Courtesy: ABP News
अलीगढ़: पहले की थी गणेश स्थापना, अब "रूबी खान" ने की देवी दुर्गा की स्थापना
गणेश चतुर्थी में गणेश प्रतिमा स्थापित करने वाली रूबी खान एक बार फिर चर्चा में है। भारतीय जनता पार्टी की जय गंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान ने इस नवरात्रि अपने घर में देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की है। इस दौरान रूबी ने कहा की मैंने माता रानी से प्रार्थना की है कि इस देश में चैन, सुकून, अमन शांति इसी तरीके से रहे और सारे भेदभाव खत्म हो जाए।
Tags: Rubi Khan, Aligarh, BJP Leader, Navratri
Courtesy: News18hindi
अलीगढ़ में मुस्लिम महिला ने घर में स्थापित की भगवान गणेश की मूर्ति, जारी हुआ फतवा
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मुस्लिम परिवार के खिलाफ फतवा जारी किया गया है क्योंकि महिला ने अपने घर में गणेश जी की मूर्ति स्थापित की थी। इसके बाद महिला मौलानाओं के निशाने पर आ गई है। महिला का कहना है कि वो हर हिंदू पर्व को भी मनाती है और आगे भी मनाएगी। वहीं फतवा जारी करने वालों का कहना है कि इस्लाम में सिर्फ अल्लाह की इबादत करने की अनुमति है।
Tags: Uttar Pradesh, Aligarh, muslim family, Ganesh idol
Courtesy: Zee News
अलीगढ़ में मुस्लिम परिवार मना रहा गणेश उत्सव, घर में की स्थापित की लंबोदर की प्रतिमा
उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के शाहजमाल स्थित एडीए कॉलोनी से भाईचारे की मिसाल पेश की गई है। दरअसल मुस्लिम समुदाय से आने वाली बीजेपी की महिला मोर्चा की जयगंज मंडल उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान ने अपने पति आसिफ खान के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा घर में स्थापित की है। इस मौके पर रूबी ने कहा कि मैं किसी जाति धर्म में कोई भेदभाव नहीं मानती हूं और सभी धर्म के त्यौहार मनाती हूं।
Tags: Rubi Ashraf, Aligarh, Ganesh idol, BJP, MUSLIM
Courtesy: News18hindi
अलीगढ़ नगर निगम ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अंतर्गत किया तिरंगा रैली का आयोजन
पूरे देश में मनाये जा रहे आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अलीगढ के जवाँ से लेकर कैनाल सुमेरा झाल तक ऐतिहासिक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का उद्घाटन राज्य के शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और एमएलए ठाकुर जयवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस रैली में 700 मोटरसाइकिल और कारों के काफिले के अलावा हजारों लोग शामिल हुए। रैली में लोगों के हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय के नारों से चारों… read-more
Tags: Uttar Pradesh, Aligarh, historic, tricolor yatra
Courtesy: Jagran News
अलीगढ़ के एक कॉलेज में नमाज़ पढ़ने वाले शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही
अलीगढ़ के श्री वार्ष्णेय कॉलेज का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कॉलेज का एक शिक्षक परिसर में नमाज़ पढ़ते दिखाई दे रहा है। अब इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने एतराज जताते हुए कार्यवाही की मांग की है। वहीं, कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार गुप्ता ने समिति का गठन कर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसा नहीं होना दिया जाएगा।
Tags: Aligarh, namaz, Hindu community
Courtesy: News18hindi
बिना अनुमति पाकिस्तान घूमने गए AMU के प्रोफेसर पर आतंकी कनेक्शन का आरोप
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अरेबिक विभाग के प्रोफेसर अबू यूफियान वीसी से अनुमति लिए बिना पाकिस्तान घूमकर आए है। मामले की जानकारी मिलने के बाद वीसी ऑफिस के क्लर्क को सस्पेंड किया गया है। अब प्रोफेसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अब उनके खिलाफ भी जांच की जाएगी। इसी बीच भाजपा नेता रघुराद सिंह ने भी प्रोफेसर के आतंकवादियों के साथ कनेक्शन होने का आरोप लगाया है।
Tags: Aligarh Muslim University, Aligarh, Uttar Pradesh
Courtesy: AajTak News
अलीगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह यूपी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। चंद्रचूड़ सिंह समाजवादी पार्टी के सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल से अलीगढ़ की बरौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। हालांकि पार्टी ने अभी इसकी कोई घोषणा नही की है। चंद्रचूड़ सिंह मूलरूप से अलीगढ़ के ही रहने वाले हैं और उनके पिता कैप्टन बलदेव सिंह भी 1985 में अलीगढ़ से विधायक रह चुके हैं।
Tags: Uttar Pradesh, Aligarh, chandrachur singh, rld
Courtesy: Dainik Bhaskar
पीएम मोदी आज करेंगे राजा महेन्द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर 14 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहेंगी। इस दौरान पीएम मोदी डिफेंस कॉरिडोर का भी शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी का दौरा आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भी काफी अहम है। बीजेपी ने इसके लिए काफी तैयारियां की हैं।
Tags: PM Narendra Modi, Raja Mahendra Pratap Singh State University, Aligarh, Uttar Pradesh
Courtesy: Hindustan News Hindi