Pushpa 2

फोटो: The Sentinel Assam

फिल्म पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन और रश्मिका की फीस के बारे में आई जानकारी

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा द राइज' की सफलता के बाद इसके दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू होने वाली है। हाल ही में इसकी शूटिंग से पहले पूजा का आयोजन किया गया था। ये जानकारी भी सामने आई है कि फिल्म अगले वर्ष जनवरी में रिलीज होगी। वहीं ये जानकारी सामने आई है कि अल्लू अर्जुन इस फिल्म के लिए 125 करोड़ रुपये, सुकुमार 50 करोड़ रुपये और रश्मिका 5 करोड़ रुपये चार्ज कर रही है। 

रवि, 28 अगस्त 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: ALLU ARJUN, Pushpa Movie, Pushpa, Rashmika Mandhana

Courtesy: NDTV News

Pushpa

फ़ोटो: TOI

Pushpa: The Rule की कहानी हुई लीक, छोटा होगा श्रीवल्ली का किरदार

Pushpa: The Rule की कहानी हुई लीक होने की जानकारी सामने आ रही है। फैंस के बीच फ़िल्म को लेकर बहुत ज्यादा बेसब्री देखने को मिल रही है। लेकिन शूटिंग से पहले फिल्म की कहानी लीक हो गई है। बता दें फिल्म में रश्मिका मंदाना का किरदार काफी छोटा होगा। रश्मिका के किरदार श्रीवल्ली की मौत हो जाएगी। कहा जा रहा है कि फिल्म में विलेन बने फहाद रश्मिका के किरदार श्रीवल्ली को जान से मार देगा।

सोम, 20 जून 2022 - 06:25 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Pushpa, ALLU ARJUN, Rashmika Mandhana, Srivalli

Courtesy: News18

pushpa 2

फोटो: YouTube

"पुष्पा 2" के मेकर्स को मिली 400 करोड़ की डील

फिल्म "पुष्पा द राइज" की सक्सेस के बाद पुष्पा 2 को लेकर नॉर्थ बेस्ड एक प्रोडक्शन हाउस ने मेकर्स को 400 करोड़ रुपयों का ऑफर देकर राइट्स खरीदने की बात कही है। DNA की रिपोर्ट में सामने आया कि नॉर्थ बेस्ड एक प्रोडक्शन हाउस ने हर भाषा में थियेट्रिकल राइट्स लेने के लिए ये राशि मेकर्स को ऑफर की है। हालांकि माना जा रहा है कि मेकर्स इस ऑफर को ठुकरा देंगे। 

गुरु, 17 मार्च 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Pushpa, Pushpa Movie, ALLU ARJUN

Courtesy: AajTak News

Pushpa The Rise

फोटो: Koimoi

"पुष्पा: द राइज" हुई 100 करोड़ क्लब में शामिल

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म "पुष्पा: द राइज" ने बॉक्स ऑफिस में 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल मिला कर 350 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म के डायलोग से लेकर गानें भी लोगों को पसंद आ रहे है। फिल्म के किरदारों को न सिर्फ फैंस बल्कि कई बड़ी हस्तियों द्वारा पसंद किया गया है। तेलुगु में बनी पुष्पा के हिंदी, कन्नड, मलयालम और तमिल वर्जन भी है।

सोम, 31 जनवरी 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: ALLU ARJUN, Pushpa The Rise, Pushpa Movie

Courtesy: NDTV News

Ala vaikunthapurramuloo

फोटो: KoiMoi

फरवरी 6 को टीवी पर रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म अला वैकुंठापुरमुलु

फिल्म पुष्पा से अलग पहचान बना चुके साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की अब एक और फिल्म "अला वैकुंठापुरमुलु" फरवरी 6 को टीवी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ कर दिया गया है। अल्लू अर्जुन के साथ इस फिल्म में पूजा हेगड़े लीड रोल में नज़र आएंगी। इस फिल्म को 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। उस दौरान फिल्म ने करीब 160 करोड़ रुपये का… read-more

शनि, 29 जनवरी 2022 - 12:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: ALLU ARJUN, Pooja Hegde, south film indrustry, ala vaikunthapurramuloo

Courtesy: NDTV

Allu Arjuns Ala Vaikunthapurramuloo To Release In Theatres

फोटो: Twitter

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगा अल्लू अर्जुन की फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलु' का हिंदी डब संस्करण

'पुष्पा: द राइज' के पूरी दुनिया में सुपरहिट होने के बाद अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े-स्टारर 'अला वैकुंठपुरमुलु'' के निर्माताओं ने फिल्म को हिंदी में डब करने का फैसला किया है। सुपरहिट फिल्म का हिंदी संस्करण जनवरी 26, 2022 को भारत में प्रदर्शित होगा। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसकी पुष्टि के लिए ट्विटर पर की। फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलु' का तमिल वर्जन फरवरी 2020 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म के… read-more

सोम, 17 जनवरी 2022 - 03:55 PM / by सपना सिन्हा

Tags: ala vaikunthapurramuloo, ALLU ARJUN, hindi dubbed version, release in theatres-

Courtesy: Nagarik Sanjal

Pushpa: The Rise Part 1

फोटो: The Indian Express

'पुष्पा: द राइज- पार्ट 1' अब 14 जनवरी को हिंदी में होगी रिलीज

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'पुष्पा: द राइज- पार्ट 1' फिल्म फिल्म तेलुगू तमिल, मलयालम और कन्नड़ में उपलब्ध थी। मगर अब इस फिल्म का हिंदी वर्जन भी आएगा। सुकुमार द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म हिंदी में दर्शकों के लिए जनवरी 14 से अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी। प्राइम वीडियो ने खुद इंस्टाग्राम पर ये जानकारी साझा की है। फिल्म के हिंदी में रिलीज होने से फैंस में काफी खुशी है। 

सोम, 10 जनवरी 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: ALLU ARJUN, Pushpa Movie, Pushpa: the rise

Courtesy: NDTV News

Pushpa: The Rise

फोटो: Udayavani

जनवरी 7 को अमेज़न प्राइम पर रिलीज होगी "पुष्पा: द राइज"

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा: द राइज पार्ट-1 बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म जनवरी 7 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। हिंदी और तमिल के अलावा यह फिल्म मलयालम और कन्नड़ में भी उपलब्ध होगी। इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है। मलयालम फिल्मों के एक्टर फहद फासिल की यह पहली तेलगु फिल्म है।

गुरु, 06 जनवरी 2022 - 06:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: ALLU ARJUN, Pushpa: the rise, Amazon Prime, rashmika mandanna

Courtesy: NDTV News

Pushpa: The Rise

फोटो: Republic World

'पुष्पा: द राइज' ने रिलीज़ के पहले ही दिन कमाये इतने करोड़

अल्लु अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का पहला पार्ट दिसंबर 17 को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म ने पहले ही दिन दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की है। इस फिल्म ने तेलंगाना में पहले ही दिन 11.44 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो तेलंगाना के इतिहास में दर्ज हो गई है। इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है। इसके पार्ट 2 को अगले साल रिलीज किया जाएगा।

रवि, 19 दिसम्बर 2021 - 02:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Pushpa: the rise, ALLU ARJUN, rashmika mandanna, south indians movie

Courtesy: Aaj Tak

Allu Arjun

फोटो: Times Now News

अल्लू अर्जुन ने आंध्र प्रदेश बाढ़ राहत के लिए 25 लाख रुपये का दान दिया, अन्य सेलेब्स ने भी दी आर्थिक मदद

साउथ फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन ने आंध्र प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का दान दिया है। अर्जुन ने ट्वीट किया, "मेरा दिल आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए है जो हाल ही में बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। मैं पुनर्वास प्रयासों) में सहायता के लिए @AndhraPradeshCM राहत कोष में 25 लाख रुपये का योगदान दे रहा हूं।" अन्य सेलेब्स ने भी बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक मदद की है। 

गुरु, 02 दिसम्बर 2021 - 02:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: ALLU ARJUN, andhra pradesh flood relief, donates

Courtesy: India Ahead News