Black pepper and almonds

फोटो: Times Bull

ब्लड प्रेशर को काबू में करने के लिए खाने चाहिए बादाम और काली मिर्च

बादाम और काली मिर्च का साथ में सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके सेवन से शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल बाहर निकलता है। ये हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मददगार होता है। इसके अलावा इसका सेवन करने से सर्दी खांसी की समस्या से भी छूटकारा मिलता है। इसे खाने से अधिक बलगम बनने की प्रक्रिया भी रूकती है। ये दिमाग तेज करने के साथ तनाव भी दूर करता है।

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 08:45 PM / by रितिका

Tags: Blood Pressure, high blood pressure, Black Pepper, almonds

Courtesy: Zee News

Almond

फ़ोटो: TOI

बादाम के छिलकों से हो सकते हैं उपयोगी, जानें उपाय

बादाम के छिलके को उतारकर अक्सर लोग फेंक देते हैं, लेकिन उनके कई  फायदे भी हैं। इसे कुकीज़, कपकेक पकाने में उपयोग कर सकते हैं या आप इसे सुखा भी सकते हैं, पीस सकते हैं और फिर दही या गाढ़ा दूध या आइसक्रीम में मिला सकते हैं। बादाम के छिलके का क्रश पौधों की एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-वायरल, फोटोप्रोटेक्टिव और प्रीबायोटिक एक्टिविटी का एक अच्छा स्रोत है। यह पौधे के शरीर को विटामिन-ई प्रदान करता है।

मंगल, 17 मई 2022 - 08:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: almonds, Peel, Health, antibacterial

Courtesy: Herzindgi

Side Effects Of Almonds

फोटो: Amezone

इन बीमारियों में भूल कर भी ना करें बादाम का सेवन

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो भूलकर भी बादाम का सेवन ना करें। हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी में रोज़ाना दवाओं का सेवन करना पड़ता है। ऐसे में बादाम खाने से सेहत को नुकसान पहुँच सकता है। पथरी की समस्या होने पर बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। बादाम में ऑक्सलेट की भरपूर मात्रा पायी जाती है जो पथरी की समस्या को बढ़ा सकती है। पाचन सम्बन्धी समस्या होने पर भी बादाम का सेवन करने से बचना चाहिए। 

गुरु, 03 फ़रवरी 2022 - 08:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: almonds, high blood pressure, side effects

Courtesy: Newstrack

Almond With Raisins

फोटो: Amezon.In

स्वस्थ रहने के लिए एक साथ करें बादाम और किशमिश का सेवन

अगर आप बादाम और किशमिश का सेवन एक साथ करते हैं तो इससे शरीर की एनर्जी बूस्ट होती है, जिससे पाचन क्रिया स्वस्थ रहने के साथ-साथ पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। बादाम और किशमिश का सेवन एक साथ करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव होता है। बादाम और किशमिश मांस पेशियों के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाने में मदद करती हैं।

गुरु, 18 मार्च 2021 - 01:59 PM / by सपना सिन्हा

Tags: almonds, Benifits of eating Raisins, heart

Courtesy: Panjab Kesari

Eating almonds reducing belly fat

फोटो: NPR

बेली फैट को कम करने में मददगार है बादाम: अध्ययन

जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार रोजाना 40 ग्राम बादाम का सेवन करने से शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जिससे पेट की चर्बी कम होती है। पेट की चर्बी, फैट का एक खतरनाक रूप है जिसकी वजह से उम्र से पहले ही हृदय रोग होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। प्रोटीन से भरपूर बादाम में गुड और हेल्दी फैट होता है, जो बॉडी मास इंडेक्स को बनाए रखता है जिससे पेट के आसपास मौजूद चर्बी कम होती है।

शुक्र, 12 मार्च 2021 - 08:28 PM / by Shruti

Tags: Health & Lifestyles, almonds, Research Report, Heart attack, BELLY FAT

Courtesy: Zee News

women health

फोटो: dailymail

महिलाओं में 40 की उम्र के बाद शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है ये चीजे

महिलाओं को 40 की उम्र के बाद अपने नियमित खानपान में चिया सीड्स को शामिल करना चाहिए। इसमें फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो हड्डियों को मजबूत करने के साथ इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करती है। उम्र बढ़ने के साथ हर महिला के लिए बादाम और अखरोट का सेवन फायदेमंद होता है। इनमे भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर पाए जाते है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ वजन को भी कंट्रोल में रखते हैं।

रवि, 03 जनवरी 2021 - 06:32 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Women, Immunity, almonds

Courtesy: Aajtak news