Amarnath Yatra 2022

फोटो: JK24x7News

भारी बारिश के कारण नुनवान पहलगाम आधार शिविर से अस्थायी रूप से रोकी गई अमरनाथ यात्रा

कश्मीर घाटी में खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा को नुनवान पहलगाम आधार शिविर से अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। हालांकि, धुमैल की ओर से यात्रा जारी है, जिसमें 5982 तीर्थयात्री पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। भारी बारिश के कारण जुलाई 14 की तड़के नुनवान पहलगाम आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। धुमैल की ओर से यात्रा जारी है और 5982 तीर्थयात्री पवित्र गुफा के दर्शन के लिए… read-more

शुक्र, 15 जुलाई 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Amaranth yatra, temporarily halted, nunwan pahalgam base camp, Heavy Rain

Courtesy: Inext Live

Amarnath Yatra 2022

फोटो: News 18

जून 30 से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को आसान बनाने के लिए हो रही है 3 लेयर सिक्योरिटी की व्यवस्था

जून 30 से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए थ्री लेयर सिक्योरिटी की व्यवस्था की जा रही है। हिमालय की गोद में बसे इस पवित्र तीर्थ स्थल की 43 दिनों तक चलने वाली यात्रा दो मार्गों पर शुरू होने वाली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार 7 से 8 लाख श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए पहुँच सकते हैं। पिछले काफी समय से अधिकारियों ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर कई बैठके की हैं। 

बुध, 29 जून 2022 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Amaranth yatra, three level security, smooth pilgrimage

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Amarnath Yatra 2022

फोटो: News 18

अब ड्रोन द्वारा की जाएगी अमरनाथ यात्रा की निगरानी

कोरोना महामारी के कारण 2 साल बाद शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए मई 13 को केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सुरक्षा सम्बन्धी तैयारियों की समीक्षा की। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस के 12000 जवानों और ड्रोन कैमरों को तैनात किया जाएगा। बैठक में CRPF के महानिदेशक और सीमा सुक्षा बल (BSF) के महा निदेशक पंकज सिंह और अन्य आधिकारियों ने भी  व्यक्तिगत रूप से हिस्सा लिया।

शनि, 14 मई 2022 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Amaranth yatra, drone cameras, troops to guard

Courtesy: ABP Live