फोटो: India TV News
जुलाई एक से शुरू होगी वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा
अमरनाथ यात्रा की वार्षिक तीर्थयात्रा इस साल 1 जुलाई को शुरू होकर 31 अगस्त को समाप्त होने की संभावना है। इसके अलावा, यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड के माध्यम से पंजीकरण 17 अप्रैल, 2023 से शुरू होगा। पवित्र तीर्थ यात्रा की तारीखों की घोषणा करते हुए, लेफ्टिनेंट-गवर्नर (एल-जी) मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रशासन एक सुचारू और परेशानी मुक्त तीर्थ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Tags: Amarnath Yatra, july 1, online registration, annual pilgrimage
Courtesy: Jagran News
फोटो: India Today
पवित्र अमरनाथ गुफा के समीप मूसलाधार वर्षा के कारण श्रद्धालु पंचतरणी स्थित कैंप की ओर लौटे
पवित्र अमरनाथ गुफा के समीप आज दोपहर मूसलाधार वर्षा के कारण आसपास के जलाशयों और झरनों में पानी भरने से बाढ़ की स्थिति आ गई। मौके पर मौजूद सेना के जवानों, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने गुफा के निचले इलाके में मौजूद 4000 के करीब श्रद्धालुओं को पंचतरणी स्थित कैंप की ओर लौटा दिया गया है। अभी तक किसी भी जान-माल की हानि नहीं हुई है और सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं।
Tags: Amarnath Yatra, rain, Military, cave
Courtesy: Jagran
फोटो: Lokmat Times
पिछले 24 दिनों से 2.44 लाख से अधिक लोगों ने की अमरनाथ यात्रा
जम्मू कश्मीर से आज सुबह बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए 7,009 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ था। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, जून 30 को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 2,44,751 लोगों ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किये हैं। आज सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से दो सुरक्षा काफिले में तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना… read-more
Tags: Amarnath Yatra, Pilgrims, Jammu and Kashmir
Courtesy: Khas Khabar
फोटो: Latestly
Amarnaath Yatra: जम्मू से रवाना हुआ 7,053 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था
आज सुबह 7,053 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ। पिछले 23 दिनों में 2.37 लाख से अधिक लोग बाबा अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जून 30 से यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 2,37,480 लोग बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।
Tags: Amarnath Yatra, another batch, Pilgrims, jammu
Courtesy: The Quint
फोटो: Hindustan Times
अमरनाथ यात्रा के दौरान होने वाले हादसों पर लगेगी रोक, सरकार ने उठाया कदम
जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाली अमरनाथ यात्रा को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए स्थानीय सरकार काम कर रही है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि नई योजना के तहत गुफा को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए डिजिटल मैपिंग का काम इंजीनियर्स की मदद से किया जा रहा है। इसके जरिए मानव नुकसान को रोकने में मदद मिलेगी। इसके लिए सर्वेक्षण किया जाएगा जो तीर्थयात्रियों के यात्रा को सुविधाजनक बनाएगी।
Tags: Amarnath, Amarnath Yatra, Manoj Sinha, jammu kashmir
Courtesy: Zee News
फोटो: Latestly
भारी बारिश के बाद अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित
अमरनाथ यात्रा आज सुबह खराब मौसम के कारण अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई। पहलगाम और बालटाल दोनों शिविरों से किसी भी तीर्थयात्री को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं है। इससे पहले, जुलाई 5 को भारी बारिश और जुलाई 8 को बादल फटने के बाद यात्रा रोक दी गई थी। प्रशासन के मुताबिक खराब मौसम और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनज़र दोनों मार्गों पर अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
Tags: Amarnath Yatra, temporarily suspended, HEAVY RAINFALL
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फोटो: Zee News
अमरनाथ यात्रा: जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ 5,449 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था
जम्मू से आज सुबह बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 5,449 श्रद्धालुओं का एक और जत्था रवाना हुआ। अभी तक 1.44 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैं। अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, अब तक 1,44,457 तीर्थयात्रियों ने यात्रा की है, जबकि इनमें से 16,457 ने जुलाई 13 को दर्शन किए। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 5,449 तीर्थयात्रियों का एक और… read-more
Tags: Pilgrim, Amarnath Yatra, Ganderbal, Valley, jammu
Courtesy: News Nation
फोटो: Divya Himachal
अमरनाथ यात्रा की फिर हुई शुरुआत, दर्शन के लिए जत्था हुआ रवाना
बाढ़ के कारण रोकी गई अमरनाथ यात्रा जुलाई 11 को फिर से बहाल हो गई है। जम्मू कश्मीर में बीते दिनों बादल फटने के कारण 15 लोगों की जान गई थी, जिसके बाद यात्रा को रोक दिया गया था। बता दें कि बादल फटने की घटना के बाद जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कि नदी के शुष्क तट पर टेंट लगाने को लेकर सवाल भी किया था।
Tags: Amarnath Yatra, amarnath yatra 2022, Amarnath Temple
Courtesy: news 18
फोटो: India TV News
आंशिक निलंबन के बाद नुनवान पहलगाम की ओर से अमरनाथ यात्रा शुरू: जम्मू-कश्मीर
श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने सूचना देते हुए बताया कि बादल फटने की घटना के कारण आंशिक रूप से निलंबित रहने के बाद अमरनाथ यात्रा आज तड़के नुनवान पहलगाम की ओर से फिर से शुरू हो गयी है। आज सुबह तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था बालटाल आधार शिविर से रवाना हुआ। बालटाल और नुनवान दोनों तरफ से हेलिकॉप्टर उपलब्ध थे। बता दें कि जम्मू से अभी भी यात्रा स्थगित रहेगी।
Tags: Amarnath Yatra, resumes, baltal base camp, nunwan
Courtesy: Live Hindustan
फोटो: Tribune India
अमरनाथ में जारी है लापता श्रद्धालुओं की तलाश, हुई 16 की मौत
अमरनाथ गुफा के पास हुए हादसे के बाद रेस्क्यू टीम द्वारा राहत और बचाव कार्य करते हुए टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई कर लापता लोगों को निकालने की मशक्कत की जा रही है। इस हादसे में कुल 16 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है और 40 लोग गायब है। लापता लोगों को खोजने के लिए बालटाल से गुफा तक राहत और बचाव कार्य जारी है।
Tags: Amarnath Yatra, Amarnath Temple, amarnath yatra 2022, Rescue Team
Courtesy: NDTV News