Amarnath Yatra 2022

फोटो: Latestly

अमरनाथ यात्रा 2022: घाटी में अब तक 1.28 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने की यात्रा

अब तक 1.28 लाख से अधिक यात्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। आज सुबह और 6,415 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि,"अब तक 1.28 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने यात्रा की है, जो पिछले शुक्रवार (8 जुलाई) को गुफा मंदिर के पास अचानक बाढ़ के कारण दो दिनों के लिए स्थगित कर दी गई थी।"

बुध, 13 जुलाई 2022 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: amarnath yatra 2022, Pilgrims, Valley, Jammu and Kashmir

Courtesy: News World Web

Amarnath

फोटो: Divya Himachal

अमरनाथ यात्रा की फिर हुई शुरुआत, दर्शन के लिए जत्था हुआ रवाना

बाढ़ के कारण रोकी गई अमरनाथ यात्रा जुलाई 11 को फिर से बहाल हो गई है। जम्मू कश्मीर में बीते दिनों बादल फटने के कारण 15 लोगों की जान गई थी, जिसके बाद यात्रा को रोक दिया गया था। बता दें कि बादल फटने की घटना के बाद जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कि नदी के शुष्क तट पर टेंट लगाने को लेकर सवाल भी किया था।

मंगल, 12 जुलाई 2022 - 04:40 PM / by रितिका

Tags: Amarnath Yatra, amarnath yatra 2022, Amarnath Temple

Courtesy: news 18

amarnath yatra rescue

फोटो: Tribune India

अमरनाथ में जारी है लापता श्रद्धालुओं की तलाश, हुई 16 की मौत

अमरनाथ गुफा के पास हुए हादसे के बाद रेस्क्यू टीम द्वारा राहत और बचाव कार्य करते हुए टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई कर लापता लोगों को निकालने की मशक्कत की जा रही है। इस हादसे में कुल 16 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है और 40 लोग गायब है। लापता लोगों को खोजने के लिए बालटाल से गुफा तक राहत और बचाव कार्य जारी है। 

रवि, 10 जुलाई 2022 - 04:00 PM / by रितिका

Tags: Amarnath Yatra, Amarnath Temple, amarnath yatra 2022, Rescue Team

Courtesy: NDTV News

Amarnath Yatra 2022

फोटो: News On Air

घातक त्रासदी के बाद यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित; बढ़कर 15 हुई मरने वालों की संख्या

दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर के पास बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 13 से बढ़कर 15 हो गयी है। लापता लोगों की संख्या बढ़कर 60 हो गयी है। अमरनाथ में बादल फटने के कारण अमरनाथ यात्रा कोअस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। बचाव अभियान पूर्ण होने के बाद यात्रा को दोबारा बहाल करने का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल यात्रा को दोनों रास्तों बालटाल और पहलगाम से बंद कर दिया… read-more

शनि, 09 जुलाई 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: amarnath yatra 2022, Cloudburst, died, missing people

Courtesy: ABP Live

Amarnath Yatra 2022

फोटो: ABP live

अमरनाथ यात्रा 2022: जम्मू में तीर्थयात्रियों के लिए प्रमुख स्थानों पर सक्रिय हुए सार्वजनिक 'वाईफाई जोन'

अपने परिवार वालों के सम्पर्क में रहने के लिए जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड (जेएससीएल) ने अमरनाथ तीर्थयात्रियों को के लिए जम्मू में आधार शिविर भगवती नगर सहित तीन महत्वपूर्ण स्थानों पर वाईफाई जोन स्थापित किए। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दो अन्य स्थान जम्मू रेलवे स्टेशन और मुख्य बस स्टैंड पर वाईफाई जोन स्थापित किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कई जगहों पर वाईफाई… read-more

रवि, 03 जुलाई 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: amarnath yatra 2022, public wifi zones, activated, visiting pilgrims, jammu

amarnath yatra

फोटो: Hindustan Times

अमरनाथ यात्रा के लिए तत्काल पंजीकरण की होगी शुरुआत

अमरनाथ यात्रा के लिए जून 28 से तत्काल पंजीकरण किया जाएगा। इस यात्रा के लिए जून 27 से जम्मू में टोकन मिलेंगे जिसमें तिथि और रूट शामिल होगा। पहला जत्था जून 29 को रवाना किया जाएगा। पंजीकरण केंद्रों पर श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा जांच की सुविधा होगी। तत्काल पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं के पास स्वास्थ्य प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। अमरनाथ यात्रा के लिए श्रीराम मंदर पुरानी मंडी जम्मू में 400 साधु संत पहुंच चुके है। 

रवि, 26 जून 2022 - 11:55 AM / by रितिका

Tags: Amarnath Yatra, Shri Amarnath Shrine Board, Amarnath Temple, amarnath yatra 2022

Courtesy: AmarUjala

Amarnath Yatra 2022

फोटो: India TV News

अमरनाथ यात्रा 2022: पहली बार सुरक्षाबल करेंगे हाई-टेक गैजेट्स का उपयोग; बढ़ाई जाएगी ड्रोन निगरानी

आगामी अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर, जम्मू-कश्मीर में तैनात सुरक्षा कर्मियों, विशेष रूप से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में तैनात सुरक्षा कर्मियों को हाई-टेक गैजेट्स से लैस किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा "चुंबक बम" के इस्तेमाल के संबंध में विशेष चिंता के बीच हिंदुओं की वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान पहली बार इन गैजेट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा, तीर्थयात्रा… read-more

गुरु, 09 जून 2022 - 05:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: amarnath yatra 2022, hightech gadgets, security arrangements, sticky bombs

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Amarnath Yatra 2022

फोटो: Economic Times

अमरनाथ यात्रा 2022: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए जारी किया 'क्या करें और क्या न करें'

43 दिवसीय वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा की शुरुआत से पहले, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए क्या करें और क्या न करें जारी किया है। जम्मू-कश्मीर के प्रधान सचिव उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एहतियाती उपाय बताते हुए कहा कि भक्तों को सुबह की सैर पर जाना चाहिए, सांस लेने के व्यायाम करने चाहिए, अपने गर्म कपड़े, खाने की चीजें रखनी चाहिए और खुद को हाइड्रेटेड रखना चाहिए। अमरनाथ यात्रा के लिए… read-more

रवि, 05 जून 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: amarnath yatra 2022, Jammu and Kashmir, Administration, dos and donts

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

baba barfani

फोटो: News24

बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच होगी अमरनाथ यात्रा, तैयारियां हुई पूरी

केंद्र सरकार ने धारा 370 हटाने के बाद से पहली बार अमरनाथ यात्रा शुरू की है। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा जून 30 से जारी होने वाली है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कई तैयारियां की गई है। माना जा रहा है कि इस बार यात्रा में आठ लाख श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। श्रद्धालुओं के कैंप के लिए कई तैयारियां की जा रही है। सड़कों की मरम्मत का काम भी जारी है।

शनि, 07 मई 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: jammu kashmir, devotees, amarnath yatra 2022

Courtesy: ABP Live

amarnath yatra 2022

फोटो: NewsroomPost

अमरनाथ यात्रा की शुरुआत से पूर्व प्रशासन ने दी खास सुविधाएं

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने दो वर्ष बाद जून 30 से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा के लिए खास तैयारियां की है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड का दावा है कि 43 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में यात्रियों को सुरक्षित पेयजल, नए यात्री निवास, स्वच्छता, स्काईवॉक, आध्यात्मिक थीम पार्क जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी। श्रद्धालुओं को माइक्रो चिप वाला रिस्टबैंड मिलेगा जिससे अनहोनी होने पर लोकेशन ट्रेस की जा सकेगी।

बुध, 04 मई 2022 - 07:16 PM / by रितिका

Tags: Amarnath Yatra, amarnath yatra 2022

Courtesy: Zee News