Drone

फोटो: The Wire

पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से पहले रक्षा मंत्रालय ने दी अमेरिका के साथ 'प्रीडेटर ड्रोन' डील को मंजूरी

प्रधानमंत्री मोदी की संयुक्त राज्य अमेरिका की निर्धारित यात्रा से कुछ दिन पहले, रक्षा मंत्रालय ने आज अमेरिका से 'प्रीडेटर ड्रोन प्राप्त करने के सौदे को मंजूरी दे दी। इस पर आखिरी फैसला कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) लेगी। रक्षा सूत्रों के मुताबिक "प्रीडेटर ड्रोन के सौदे को आज रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में मंजूरी दे दी गई। अधिग्रहण प्रस्ताव को अब एक प्रक्रिया का पालन करना होगा, जिसके बाद इसे सुरक्षा पर कैबिनेट समिति द्वारा मंजूरी… read-more

गुरु, 15 जून 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Indian Defence Ministry, approves, predator drone deal, America

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

World Culture Festival

फोटो: Amrit Vichar

विश्व संस्कृति महोत्सव 2023 की मेजबानी करेगा वाशिंगटन डीसी

आयोजक आर्ट ऑफ लिविंग ने घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिकी राजधानी में चौथा विश्व सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। ऐतिहासिक नेशनल मॉल में सितंबर 29 से अक्टूबर 1 तक तीन दिवसीय मेगा इवेंट में कई विश्व नेताओं और दुनिया भर के सैकड़ों और हजारों लोग हिस्सा ले सकते है। विश्व संस्कृति महोत्सव के पिछले तीन संस्करण का आयोजन बेंगलुरु (2006), बर्लिन (2011) और नई दिल्ली (2016) में किया गया था।

शनि, 04 मार्च 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: America, host, world culture festival 2023

Courtesy: The Print

Joe Biden

फोटो: Google

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन पोलैंड में करेंगे नाटो सहयोगियों से मुलाक़ात

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन के लिए अमेरिकी और नाटो समर्थन को मजबूत करने के लिए पोलैंड में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सहयोगियों से मिलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के शुक्रवार को एक साल पूरा होने पर देश के साथ अपनी एकजुटता दिखाने के लिए उन्होंने यूक्रेन की अघोषित यात्रा करने के एक दिन बाद यह विकास किया है। 

बुध, 22 फ़रवरी 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: America, Joe BIden, Meet, eastern nato allies

Courtesy: Jagran News

Tulsi gabbard

फ़ोटो: Indiatoday

अमेरिका:पहली हिंदू महिला सांसद तुलसी गबार्ड ने बाइडेन की पार्टी से दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी से आने वाली अमेरिका की पहली हिंदू महिला सांसद तुलसी गबार्ड ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यहीं नहीं, उन्होंने पार्टी के आलाकमान पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए नस्लीय भेदभाव होने की बात कही है। तुलसी ने ट्वीट कर लिखा की मैं आज की डेमोक्रेटिक पार्टी में नहीं रह सकती क्योंकि… read-more

बुध, 12 अक्टूबर 2022 - 07:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Joe BIden, Tulsi gabbard, Democratic Party, America

Courtesy: Aajtak

Nitin Gadkari

फोटो: Punjab Kesari

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया '2024 से पहले यूपी की सड़कों को अमेरिका से भी अच्छा बनाने का दावा

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश को 8,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का उपहार देते हुए कहा कि राज्य की सड़कों को 2024 से पहले अमेरिका से बेहतर बनाया जाएगा। गडकरी ने कहा, "2024 से पहले उत्तर प्रदेश की सड़कों को अमेरिका से बेहतर बनाना है। इसके लिए मोदी सरकार आने वाले दिनों में यूपी के लिए पांच लाख करोड़ रुपए मंजूर करने जा रही है।"

रवि, 09 अक्टूबर 2022 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Nitin Gadkari, Government, Roads, America, Uttar Pradesh

Courtesy: ABP News

Hardip puri

फ़ोटो: Hindustan times

भारत जहां से तेल खरीदना चाहेगा, वहां से खरीदेगा - अमेरिका में बोले हरदीप सिंह पुरी

अमेरिका दौरे पर भारत के केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तेल खरीद के सवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, अपने नागरिकों की ईंधन जरूरतों को पूरा करना भारत सरकार का नैतिक कर्तव्य है। भारत जहां से भी तेल खरीदना चाहेगा, वहां से खरीदना जारी रखेगा। बता दें कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस बयान का इशारा रूस से तेल खरीद की तरफ है।

शनि, 08 अक्टूबर 2022 - 06:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: America, Russia, Hardip puri, Crude Oil

Courtesy: News18hindi

Joe Biden

फ़ोटो: the economic times

अब गांजा रखने वालों को नहीं जाना होगा जेल, राष्ट्रपति बाइडेन का फैसला: अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देश में नशीला पदार्थ "गांजा" मारीजुआना को लेकर बड़ी घोषणा की है, जिसके तहत अब गांजा को एक तरीके से कानूनी छूट दे दी गई है। एक सभा में बाइडेन ने घोषणा करते हुए कहा कि यह फैसला मेरी उस सोच को दर्शाता है कि गांजा का इस्तेमाल या उसे रखने पर किसी को जेल नहीं होनी चाहिए। यानी कि अब देश में गांजा रखने वालो को जेल नहीं होगी।

शनि, 08 अक्टूबर 2022 - 02:02 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Joe BIden, Marijuana, America, Legal

Courtesy: Indiatv

American president

फ़ोटो: Indiatoday

'पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करें...' यूएस ने यात्रियों के लिए जारी की ट्रेवल एडवाइज़री

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने विश्व भर में अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें पाकिस्तान की यात्रा सोच समझकर करने कहा गया है। वहीं, अमेरिका ने अपने नागरिकों से आग्रह किया है कि,  आतंकवाद और अपहरण की घटनाओं के कारण पाकिस्तान के बलूचिस्तान और पूर्व संघ शासित कबायली क्षेत्र समेत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की यात्रा नहीं की जाए। बता दें कि यह ट्रैवल एडवाइजरी स्तर-तीन की है जिसमें जान का जोखिम होने पर चेताया जाता है।

शुक्र, 07 अक्टूबर 2022 - 06:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: America, Pakistan, American Citizens, Travel Advisory

Courtesy: Zeenews

Indian family

फ़ोटो: Indiatimes

अमेरिका: भारतीय परिवार का अपहरण कर हत्या, आठ महीने की बच्ची समेत 4 शव बरामद

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक भारतीय परिवार के साथ अपहरण और हत्या का मामला सामने आया है। मर्सिड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने जानकारी दी है कि कुछ दिनों पहले जिस परिवार का अपहरण किया गया था अब उन सभी लोगों के शव ग्रामीण इलाके से बरामद किए गए है। मृतकों में 8 महीने की बच्ची आरोही, मां 27 वर्षीय जसलीन कौर, पिता 36 वर्षीय जसदीप सिंह और बच्चे के चाचा 39 वर्षीय अमनदीप सिंह शामिल हैं।

गुरु, 06 अक्टूबर 2022 - 08:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Indian family, America, murder, Kidnapped

Courtesy: News18hindi

Lakhwinder singh

फ़ोटो: Jagran

डेढ़ महीने में अमेरिका से कार चलाकर जालंधर पहुंचा शख्स, पाकिस्तान में मिला भरपूर प्यार

अमेरिका में रहने वाले लखविंदर सिंह ने कोरोना काल के दौरान बनी अपनी एक ख्वाइश को आखिरकार पूरा कर ही लिया है। उन्होंने अपनी कार से डेढ़ महीने में यूएसए से भारत के जालंधर की यात्रा पूरी की है। उनका कहना है कि, उन्हें पाकिस्तान में भरपूर प्यार मिला है। लखविंदर बताते है कि, उन्होंने लगभग 20000 किलोमीटर की यात्रा की है और वह पेरिस, जर्मनी, स्विटजरलैंड, ऑस्ट्रिया, हंगरी, तुर्की, ईरान और पाकिस्तान होते हुए भारत पहुंचे है।

गुरु, 06 अक्टूबर 2022 - 04:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: America, India, car tour, Jalandhar

Courtesy: Aajtak