Ian cyclone

फ़ोटो: The weekly mail

फ्लोरिडा तट से टकराया "इयान" तूफान, 240 किलो प्रति घंटे थी रफ्तार: अमेरिका

इयान तूफान सितंबर 29 की सुबह 240 किलो प्रति घंटे की रफ्तार से अमेरिका के फ्लोरिडा दक्षिण पश्चिमी तट से टकराया। विनाशकारी प्रवृत्ति का यह तूफान इतना भयानक है कि फ्लोरिडा में भारी नुकसान हुआ है। तूफ़ान के कारण कई कारें बह गई। वहीं, अमेरिका में नेशनल वेदर सर्विस के निदेशक केन ग्राहम ने कहा कि यह तूफान विशालकाय बनने जा रहा है, जिसके बारे में हम आने वाले कई सालों तक बात करेंगे।

गुरु, 29 सितंबर 2022 - 07:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Ian cyclone, America, Disaster, wheather

Courtesy: NDTV

Polio

फोटो: Latest News

अपशिष्ट जल में पोलियो वायरस पाए जाने के बाद न्यूयॉर्क ने की आपातकाल की घोषणा

अमेरिका के न्यूयॉर्क में अपशिष्ट जल के नमूनों में पाए जाने पर पोलियो वायरस के नमूने मिलने के बाद और वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए न्यूयॉर्क ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है। स्वास्थ्य आयुक्त मैरी बैसेट ने जानकारी देते हुए बताया कि, "पोलियो को लेकर हम कोई मौका नहीं ले सकते। अगर आप या आपके बच्चे का वैक्सीनेशन नहीं हुआ है या टीकाकरण की तारीख तक नहीं है, तो इस पैरालाइटिक रोग का खतरा… read-more

सोम, 12 सितंबर 2022 - 09:45 AM / by सपना सिन्हा

Tags: America, polio virus, found, wastewater, newyork, emergency

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

whipped cream

फोटो: My baking Addiction

इस देश में व्हिप्ड क्रीम खाने के लिए सरकार ने तय की न्यूनतम उम्र, जानें कारण

अमेरिका के न्यूयॉर्क में अब 21 वर्ष से कम उम्र के किशोरों को व्हिप्ड क्रीम बेचने पर मनाही है। वैसे तो ये कानून वर्ष 2021 से प्रभावी है मगर इसे हाल ही में कई स्टोर्स में लागू किया गया है। सरकार का कहना है कि इस क्रीम में नाइट्रस ऑक्साइड होता है जिसका युवा अगर अधिक सेवन करनें तो ये नशे की तरह काम करता है। ये शरीर के लिए भी काफी घातक होती है।

गुरु, 01 सितंबर 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Whipped cream, America, Intoxication

Courtesy: AajTak News

John ossoff

फ़ोटो: Bloomberg.com

अगस्त 30 को 8 दिन के लिए भारत आएगा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल अगस्त 30 के दिन 8 दिन की द्विपक्षीय वार्ता हेतु भारत आएगा। इस यात्रा का नेतृत्व अमेरिकी सीनेटर जॉन ओसॉफ करेंगे। इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय आर्थिक, वैज्ञानिक और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर बातचीत की जाएगी। बता दें कि ओसॉफ ने भारत के 75वे स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय लोगों के लिए संदेश भेजा था जिसमें दोनों देशों के संबंधों की बात कही थी।

शुक्र, 19 अगस्त 2022 - 09:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: America, House Of Representatives, India, India visit

Courtesy: Punjab kesari

Taiwan

फोटो: Independent

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा- 68 चीनी विमानों, 13 युद्धपोतों ने मध्य रेखा को पार किया

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे ने चीन की बौखलाहट को बढ़ा दिया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि 68 चीनी विमानों, 13 युद्धपोतों ने मध्य रेखा को पार किया। चीन ने सैन्य जहाजों और लड़ाकू विमानों को ताइवान जलडमरूमध्य क्षेत्र के बीचोंबीच भेजा। इसी के साथ उसने चीन और ताइवान के बीच वर्षों से मौजूद आधिकारिक ‘बफर जोन’ को लांघ दिया।

शुक्र, 05 अगस्त 2022 - 06:46 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, nancy pelosi, Taiwan, China, Buffer Zone

Courtesy: News18

Taiwan

फोटो: TOI

अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान से दक्षिण कोरिया के लिए रवाना

अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान से दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हो चुकी हैं। लेकिन, इसके बाद भी चीन का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। ड्रैगन ने अमेरिका पर हमला करते हुए कहा कि वॉशिंगटन आग से खेल रहा है। इस बीच, चीन की सेना ताइवान के चारो तरफ युद्धाभ्यास की तैयारी में लग गई है। पेलोसी ने ताइवान संसद में अपने भाषण में कोविड से अच्छे तरीके निपटने के लिए ताइवान की तारीफ की है।

बुध, 03 अगस्त 2022 - 08:33 PM / by Pranjal Pandey

Tags: nancy pelosi, Taiwan, America, China

Courtesy: Amar ujala

Nancy Pelosi

फोटो: BBC

अमेरिका की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने चीन को चेताया, कहा- ताइवान की रक्षा के लिए अमेरिका अडिग

अमेरिका की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने कहा कि ताइवान की यात्रा पर पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल यह संदेश दे रहा है कि अमेरिका, स्वशासी द्वीप के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं से पीछे नहीं हटेगा। ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन के साथ मुलाकात के बाद एक संक्षिप्त बयान में उन्होंने कहा, ‘‘आज विश्व के सामने लोकतंत्र और निरंकुशता के बीच एक को चुनने की चुनौती है। ताइवान और दुनियाभर में सभी जगह लोकतंत्र की रक्षा करने को लेकर अमेरिका की प्रतिबद्धता अडिग है… read-more

बुध, 03 अगस्त 2022 - 04:41 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, nancy pelosi, Taiwan, China

Courtesy: Jagran

Rupee

फोटो: The Financial Express

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 41 पैसे हुआ मजबूत

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 41 पैसे की तेजी के साथ 78.65 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट तथा पूंजी बाजार में विदेशी कोषों के सतत निवेश से रुपया मजबूत हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) भारतीय बाजार में फिर से पूंजी लगाने लगे हैं। विदेशी निवेशकों ने शुद्ध रूप से 2,320.61 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

मंगल, 02 अगस्त 2022 - 08:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, Dollar, Rupee, Growth, FII

Courtesy: Jagran

China

फोटो: Hindustan Times

अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनाव चरम पर

अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनाव चरम पर है। चीन ने अमेरिका से चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि यदि नैंसी ताइवान जाती हैं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। वहीं, अमेरिका की ओर से कहा गया है कि नैंसी के विमान को 8 लड़ाकू मिराज एस्कॉर्ट करेंगे। नैंसी की यात्रा को देखते हुए चीन ने 2 युद्धपोत ताइवान की तरफ भेज दिए हैं। 

मंगल, 02 अगस्त 2022 - 07:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, China, Taiwan, nancy pelosi

Courtesy: Hindustan

Al Zawahiri

फोटो: Mega Daily News

अमेरिका ने किया अल कायदा चीफ अल जवाहिरी को मार गिराने का दावा

अमेरिका ने 71 वर्षीय अल कायदा चीफ अयमान अल जवाहिरी को मार गिराया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसकी घोषणा करते हुए ये दावा किया है। काबुल में अमेरिका ने जुलाई 31 को किए गए हवाई हमले में जवाहिरी को मारा। अमेरिका द्वारा ओसामा बिन लादेन को मारने के 11 वर्षों बाद जवाहिरी का खातमा हुआ है। जानकारी के मुताबिक जवाहिरी 9/11 हवाई हमले में शामिल था। इस हमले में 2977 लोग मारे गए थे।

मंगल, 02 अगस्त 2022 - 10:07 AM / by रितिका

Tags: Al Qaeda, Al Qaeda Chief, Al Zawahiri, America, Joe BIden

Courtesy: Zee News