Allahabad High Court

फोटो: One India

इलाहाबाद HC ने अमेठी में लगाई संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित करने के आदेश पर रोक

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने 4 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश सरकार के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें अमेठी के संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था। न्यायमूर्ति विवेक चौधरी और न्यायमूर्ति मनीष कुमार की खंडपीठ ने कहा कि अस्पताल के खिलाफ जांच जारी रहेगी। पीठ ने राज्य को अपना जवाबी हलफनामा दाखिल करने को भी कहा। एक ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत के बाद अस्पताल का… read-more

गुरु, 05 अक्टूबर 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Allahabad High Court, government order, suspending licence, sanjay gandhi hospital, amethi

Courtesy: Enavabharat

Up police

फ़ोटो: Tv9bharatvarsh

अमेठी में भाजपा नेता को मिली "सर तन से जुदा" की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

उत्तरप्रदेश के अमेठी में भाजपा नेता संतोष द्विवेदी को "सर तन से जुदा" करने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार यह धमकी उन्हें पत्र के माध्यम से मिली है। इसमें लिखा है कि द्विवेदी का सर कलम करने वाले को 4 लाख रुपए इनाम भी दिया जाएगा। मंडल अध्यक्ष द्विवेदी ने धमकी भरे पत्र की शिकायत गौरीगंज कोतवाली में दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मंगल, 11 अक्टूबर 2022 - 02:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: BJP Leader, uttarpradesh, death threat, amethi

Courtesy: News18hindi

Smriti Irani

फोटो: Bebak Manch

आज से दो दिवसीय अमेठी दौरे पर रहेंगी स्मृति ईरानी

सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज से अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी की दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान स्मृति वेट लैंड सर्वेक्षण पार्क के अलावा करोड़ों की जन कल्याणकारी योजनाओं का शुभारम्भ करेंगी। अपने दौरे के दूसरे दिन स्मृति अगस्त 28 को दिशा की बैठक के लिए रायबरेली के लिए रवाना हो जाएंगी। स्मृति यहाँ कादू नाला वेटलैंड सर्वेक्षण पार्क का उद्घाटन भी करेंगी। इस पार्क को आम लोगों के लिए बनाया गया है।

शनि, 27 अगस्त 2022 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: smriti irani, Visit, amethi, inaugurates

Courtesy: ABP Live

Rahul Gandhi

फोटो: BBC News

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: आज अमेठी का दौरा करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिसंबर 18 को यूपी के अमेठी में एक दिवसीय दौरा करेंगे। वह पार्टी के देशव्यापी अभियान 'जन जागरण अभियान' के तहत शहर में 'भाजपा भगाओ, महंगाई'  रैली में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन को "उजागर" करने के लिए नवंबर 14 को अपना राष्ट्रव्यापी आंदोलन - जन जागरण अभियान शुरू किया था। गांधी के आज अमेठी में स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ जगदीशपुर से हरिमऊ तक 'पदयात्रा' में भाग लेने की उम्मीद… read-more

शनि, 18 दिसम्बर 2021 - 11:10 AM / by सपना सिन्हा

Tags: uttar pradesh assembly elections 2022, Rahul Gandhi, amethi

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Tripal talaq

फ़ोटो: Shepeopletv

फोन पर दे दिया ट्रिपल तलाक, पीड़ित महिला ने दर्ज कराई शिकायत

उत्तरप्रदेश के अमेठी में ट्रिपल तलाक का एक मामला सामने आया है जहां पीड़ित महिला को उसके पति ने फ़ोन पर ही तलाक दे दिया। आरोपी मोहम्मद आलम की शिकायत वारिसगंज थाने में दर्ज करवाने के बाद पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति उसे पैसों को लेकर परेशान करता व मारपीट भी करता था। वहीं, आरोपी के परिवारजन भी पीड़ित महिला से 5 लाख रुपये की मांग करते थे। संबंधित पुलिस अधिकारी ने कहा है कि वे जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करेंगे।

मंगल, 23 फ़रवरी 2021 - 07:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Tripal talaq, uttarpradesh, amethi, Islam

Courtesy: Navbharat Times