Parameswaran Iyer

फोटो: Jansatta

नीति आयोग के सीईओ नियुक्त हुए परमेश्वरन अय्यर

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने आज घोषणा करते हुए कहा कि परमेश्वरन अय्यर को नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। अय्यर को दो साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है। अय्यर का कार्यकाल मौजूदा सीईओ अमिताभ कांत का कार्यकाल 30 जून 2022 को पूरा होने पर शुरू होगा। परमेश्वरन अय्यर उत्तर प्रदेश कैडर के 1981 बैच के IAS अधिकारी रह चुके हैं।

शुक्र, 24 जून 2022 - 05:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: ib chief, parameswaran iyer, Niti Ayog, Amitabh kant

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Sea Port

फोटो: Amarujala

नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2021में गुजरात सबसे आगे

नीति आयोग ने निर्यात तैयारी सूचकांक 2021 का दूसरा संस्करण जारी किया है। इस सूचकांक में गुजरात पहले नंबर पर है। सूचकांक को मुख्य रूप से व्यापार नीति और निर्यात में राज्यों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। लगातार दूसरी बार गुजरात ने सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है और उसे कुल 78.86 अंक मिले हैं। वहीं महाराष्ट्र और कर्नाटक 77.14 और 61.72 अंक के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर है… read-more

शुक्र, 25 मार्च 2022 - 03:45 PM / by Anand Mishra

Tags: Niti Aayog, Amitabh kant, Gujrat, West Bengal

Courtesy: Brifly News

Amitabh Kant

फोटो: Indian Express

तीसरी बार बढ़ाया गया नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत का कार्यकाल

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत का कार्यकाल एक वर्ष और बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने एक्सटेंशन लेटर के जरिए उनके कार्यकाल को एक साल बढ़ाने की मंजूरी दी है। 2016 में दो वर्ष के लिए इस पद पर नियुक्त किए गए अमिताभ कांत का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाया गया है। अब अमिताभ कांत जून 2022 तक इस पद पर बने रहेंगे। 

बुध, 30 जून 2021 - 04:25 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Niti Aayog, Amitabh kant, Central Government, National

Courtesy: Live Hindustan