Amazefit

फोटो: HT Tech

Amazfit Band 7 ऑफिशियली लॉन्च, 40 हजार रुपये कीमत

Amazfit Band 7 ऑफिशियली लॉन्च हो गया है।अमेजफिट का यह बैंड जेप ओएस के साथ आता है, साथ ही यह सिंगल चार्ज पर 28 दिन तक का बैकअप दे सकता है। इसमें यूजर्स को कई ट्रैकिंग मॉनिटरिंग फीचर्स दिये गए हैं। इस स्मार्ट बैंड में 1.47 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 198 x 368 पिक्सल है। Amazfit Band 7 को करीब 40 हजार रुपये में खरीदा जा सकेगा।

शनि, 23 जुलाई 2022 - 06:39 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Amazefit, Launch, Amoled, Zip Os

Courtesy: Amar ujala

Oneplus 10t

फोटो: Gsmarena

OnePlus 10T 5G अगस्त 3 को होगा ग्लोबली लॉन्च, दमदार फीचर्स से लैस

OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप फोन यानी OnePlus 10T 5G को ग्लोबली लॉन्च करेगी। ये फोन 3 अगस्त को लॉन्च होगा। OnePlus 10T को 49,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 6.7-इंच फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा मिल सकता है। OnePlus 10T में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4800mAh की बैटरी दी जा सकती है।

शनि, 23 जुलाई 2022 - 06:14 PM / by Pranjal Pandey

Tags: One Plus, 10T, Snapdragon, Amoled

Courtesy: Jagran

Vivo T1 Pro

फ़ोटो: Zee News

भारत में जल्द लॉन्च होगी Vivo T1 pro फोन, दमदार फीचर्स से लैस

Vivo मई 4 को भारत में अपने स्मार्टफोन Vivo T1 pro लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारत में वीवो टी1 प्रो की कीमत बेस मॉडल के लिए लगभग 25,000 रुपये की रेंज में बताई गई है। वीवो टी 1 प्रो 6.44-इंच एफएचडी + AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G 5G प्रोसेसर से लैस होगा जिसे ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 642L GPU के साथ जोड़ा जाएगा। यह 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ बाजार में आएगा।

सोम, 02 मई 2022 - 01:08 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Mobile, Launch, Amoled

Courtesy: Navbharat Times

Oneplus 9RT

फोटो: GSMArena.com

लॉन्च से पहले सामने आई OnePlus 9RT की कीमत और खासियत

OnePlus के नए स्मार्टफोन OnePlus 9RT के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले ही लीक हो गए हैं। लीक्स के अनुसार इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह फोन 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। यह 8GB+128GB और 8GB+256GB वैरिएंट में उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती कीमत 34,400 रुपये हो सकती है। इसमें 6.55-इंच का फुलHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को स्पोर्ट करेगा। OnePlus 9RT अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है।

गुरु, 26 अगस्त 2021 - 04:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: oneplus, fast charging, Amoled, 120 hz Refresh rate

Courtesy: NDTV NEWS

Samsung A22

फ़ोटो: Gadgets 360

दमदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ Samsung A22

Samsung Galaxy A22 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Samsung Galaxy A22 के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। यह वॉटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। भारत में इसकी कीमत 18,499 रुपये रखी गई है। इसमें 6GB रैम के साथ 128GB की मेमोरी दी गई है। इसमें 6.4-इंच HD+ Super AMOLED स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है। फोन में ओक्टा कोर प्रोसेसर भी दिया गया है।

गुरु, 01 जुलाई 2021 - 12:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Samsung, A22, Amoled, Smartphones

Courtesy: Amar ujala