Liger

फोटो: India TV News

अब डिज़्नी + हॉटस्टार पर देख सकते हैं विजय देवरकोंडा-अनन्या पांडे स्टारर लाइगर

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म लाइगर ने आज अपना ओटीटी डेब्यू किया है। पैन-इंडिया रिलीज़, जो 25 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, अब डिज़्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग हो रही है। फिल्म लाइगर तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में एचडी में ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। रिलीज होने के समय जो प्रशंसक लाइगर को सिनेमाघरों में नहीं देख सके थे, वे अब अपने घरों में आराम से… read-more

गुरु, 22 सितंबर 2022 - 06:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: OTT, liger, disney plus hotstar, Vijay Deverakonda, Ananya Panday

Courtesy: Jagran News

LIGER

फोटो: The Indian Express

विजय देवरकोंडा की लाइगर बॉक्स ऑफिस पर हुई फुस्स

दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर बॉक्स ऑफिस पर किसी तरह का धमाल नहीं मचा सकी है। फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा था मगर रिलीज के बाद ये कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। तीन दिन में फिल्म को मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि इसे नेगेटिव रिस्पॉन्स देने वालों की संख्या अधिक है, जिस कारण फिल्म अधिक कमाई करने में सफलता हासिल नहीं कर सकी है।

रवि, 28 अगस्त 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: Ananya Panday, liger, Movie, Bollywood

Courtesy: AajTak

Coka 2.0

फोटो: 123Telugu.com

रिलीज हुआ लाइगर का नया गाना, Coka 2.0 ने जीता फैंस का दिल

फिल्म लाइगर का नया गाना कोका 2.0 मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। गाने में अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा का लुक बेहद शानदार दिख रहा है। गाने में पंजाबी फ्लेवर है, जिसके चलते विजय पंजाबी लुक में पगड़ी के साथ काफी अच्छे लग रहे है। फैंस को गाना बेहद पसंद आ रहा है। लाइगर के गाने की रिलीज की जानकारी विजय देवरकोंडा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। 

शनि, 13 अगस्त 2022 - 10:00 AM / by रितिका

Tags: liger, Vijay Devarakonda, Ananya Panday, song

Courtesy: TV 9 Hindi

Gehraiyaan

फोटो: Bollywood Bubble

जारी हुआ फिल्म गहराइयां का टीजर, जनवरी 25 को होगी रिलीज

दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म "गहराइयां" का टीजर रिलीज कर दिया गया है। गहराइयां को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर जनवरी 25 को रिलीज किया जाएगा। इसका टीज़र खुद दीपिका ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस रोमांटिक फिल्म में लव ट्राइएंगल देखने को मिलेगा। इस फिल्म को शकुन बत्रा ने निर्देशित किया है… read-more

सोम, 20 दिसम्बर 2021 - 03:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Siddhant chaturvedi, dipika padukon, Ananya Panday, film gehraaiyan

Courtesy: NDTV

Liger

फोटो: The Hindu

विजय देवरकोंडा की फिल्म "लाइगर" में नजर आएंगे मुक्केबाज माइक टायसन

अर्जुन रेड्डी फेम विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म "लाइगर" लंबे अर्से से सुर्खियों में है। इस फिल्म से जुड़ी एक जानकारी सामने आई है। दुनिया के बेहतरीन मुक्केबाज माइक टायसन लाइगर में नजर आएंगे। फिल्म का एक टीज़र धर्मा प्रोडक्शंस ने जारी किया है, जिसमें माइक टायसन को देखा जा सकता है। गोवा में शूट हो रही फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी।… read-more

मंगल, 28 सितंबर 2021 - 09:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Vijay Devarakonda, Ananya Panday, liger, Dharma Productions

Courtesy: Dainik Bhaskar

Ananya Panday

फोटो: Bollywood actress

‘कहो ना प्यार है’ का सीन रीक्रिएट करती दिखी अनन्‍या पांडे

चंकी पांडे की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर किसी न किसी वजह से लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी मज़ेदार फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बीच से अपनी कुछ फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। अनन्या इन फोटोज़ मेंऋतिक रोशन और अमिशा पटेल की सुपरहिट… read-more

सोम, 05 जुलाई 2021 - 06:45 PM / by ज्योति मांझी

Tags: Ananya Panday, Hritik Roshan, amisha patel

Courtesy: Brifly Exclusive

South superstar rejected 200 crore deal

फ़ोटो: wikipedia

साउथ फ़िल्म सुपरस्टार ने ठुकराई 200 करोड़ की शानदार डील

साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म लाइगर को ओटीटी पर रिलीज़ होने की खबरों को ख़ुद विजय देवरकोंडा ने खारिज कर दिया है। एक मीडिया पोस्ट में फ़िल्म को 200 करोड़ में खरीदने की बात की गई थी। जिसके बाद विजय ने उस मीडिया पोस्ट को ट्वीट करते हुए लिखा कि, यह बहुत कम है। मैं इससे ज्यादा सिनेमा घर में कमाऊंगा। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन पुरी जगंनाथ कर रहे हैं।

मंगल, 22 जून 2021 - 06:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Vijay Devarakonda, south film indrustry, Ananya Panday, OTT

Courtesy: NDTV

Liger Release date Postpone

फोटो: Times Of India

आगे बढ़ी धर्मा प्रोडेक्शन की फिल्म 'लाइगर' के टीजर की रिलीज डेट

बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए फिल्म 'लाइगर' के टीजर की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। इस बात की जानकारी धर्मा प्रोडक्शन ने ट्वीट करके दी है। 'लाइगर' का पाॅवर पैक मई 9 को रिलीज होने वाला था। फिल्म में साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे के अलावा राम्या कृष्णन, रोनित रॉय, विशु रेड्डी जैसे भी कलाकार शामिल हैं। इसे पैन इंडिया फिल्म पुरी जगन्नाथ ने निर्देशित किया है।

रवि, 09 मई 2021 - 08:50 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: film, teaser, Ananya Panday, Postponed

Courtesy: Dainik Jagran