फोटो: India TV News
पराक्रम दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने रखा अंडमान निकोबार के 21 द्वीपों का नाम
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पराक्रम दिवस के अवसर पर 21 परम वीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सबसे बड़े अनाम द्वीपों का नाम रखने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी की 126वीं जयंती मनाने के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को समर्पित एक प्रस्तावित स्मारक के एक मॉडल का उद्घाटन किया।
Tags: parakram diwas 2023, PM Modi, Islands, Andaman and Nicobar
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फोटो: News Track
चक्रवाती तूफान "आसनी" के कारण मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
चक्रवाती तूफान आसनी के कारण मार्च 20 से अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग और स्थानी प्रशासन ने अलर्ट घोषित करते हुए मछुआरों को समुद्र में ना जाने की हिदायत दी है। वहीं इलाके में कई जगहों पर एनडीआरएफ के 150 कर्मी तैनात है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए छह राहत शिविर बनाए गए है। तूफान के कारण… read-more
Tags: Andaman and Nicobar, andaman nicobar islands, cyclone
Courtesy: TV 9 Hindi
फोटो: Oneindia
आईएमडी ने चक्रवात आसनी के मद्देनजर मछुआरों को दी बंगाल की खाड़ी से दूर रहने की सलाह
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भारतीय मछुआरों को चक्रवात आसनी के मद्देनजर मार्च 19 से 22 के दौरान बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने के लिए कहा है। आईएमडी ने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र फरवरी 21 को चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। कथित तौर पर, चक्रवात आसनी बंगाल की खाड़ी में बनेगा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ेगा और अंततः बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार की ओर बढ़ेगा।
Tags: no fishing advisory, Andaman and Nicobar, cyclone asani
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: Ktul.Com
अंडमान और निकोबार के डिगलीपुर में 4.9 तीव्रता के भूकंप की सूचना
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NSC) ने जानकारी देते हुए बताया कि दिसंबर 19 को अंडमान और निकोबार के डिगलीपुर के उत्तर-उत्तर-पश्चिम में रिक्टर पैमाने पर 4.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप के झटके आने पर सभी लोग दहशत के कारण अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। एनएससी के अनुसार भूकंप सतह से 10 किमी की गहराई पर आया। अभी तक भूकंप के कारण किसी के मरने और संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
Tags: Earthquake, Andaman and Nicobar, Diglipur
Courtesy: Amar Ujala News
फोटो: The Economic Times
अंडमान निकोबार में हुआ 100 फीसदी टीकाकरण
केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार ने टीकाकरण के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अंडमान निकोबार के सभी पात्र लोगों को कोरोना टीके की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। इसी के साथ अंडमान निकोबार 100 फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। राज्यों में यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश के नाम है। अंडमान निकोबार में कोविडशील्ड वैक्सीन से लोगों का टीकाकरण किया गया है।
Tags: Andaman and Nicobar, Coronavirus, Vaccination, National
Courtesy: Amar Ujala News
फोटोः The Statesman
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में महसूस किया गया 4.4 रिक्टर तीव्रता का भूकंप
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कैम्पबेल में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। नेशनल सेण्टर फॉर सीस्मोलॉजी ने इस बात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर इसे 4.4 मापा गया है। यह भूकंप के झटके जनवरी 7 की सुबह 6.57 मिनट पर महसूस किये गए हैं। हालाँकि, अभी तक कोई जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है। रिक्टर स्केल पर 4 और 4.9 के बीच की तीव्रता के भूकंप सामान्य होते हैं।
Tags: Earthquake, Andaman and Nicobar, Union Territory
Courtesy: ANI TWITTER