फोटो : Indian Express
आयरन की कमी से हो सकती हैं ये परेशानियां
शरीर में आयरन की कमी होने पर हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाती है। शरीर में पर्याप्त मात्रा में हीमोग्लोबिन ना होने पर मसल्स को कम मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है, जिससे शरीर में एनिमिया की समस्या हो जाती है। शरीर में आयरन न होने से कमजोरी महसूस होती है और साथ ही ये इम्यूनिटी पर भी असर डालता है। शरीर में इसकी कमी से कई बीमारियां हो सकती है। इसकी कमी से थकान, सिरदर्द, चक्कर आना जैसे लक्षण दिखते है।
Tags: health care, iron, Anemia, Iron deficiency
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Helmi
वर्ल्ड थैलेसीमिया डे 2021: शरीर में खून को कम करता है ये वंशानुगत रोग
वर्ल्ड थैलेसीमिया डे हर साल मई 8 को मनाया जाता है। थैलेसीमिया एक तरह की ब्लड डिसऑर्डर के साथ एक जेनेटिक बीमारी होती है, जो माता और पिता के क्रोमोजोम खराब हो जाने पर बच्चे को जन्म से ही हो जाती है। इस रोग में बच्चे के अंदर रेड ब्लड सेल्स जल्दी ब्रेक हो जाते हैं और शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है। मेजर थैलेसीमिया की स्थिति में बच्चे को हर महीने खून चढ़वाने की जरूरत पड़ती है।
Tags: world thalassaemia day, blood disorder, Anemia
Courtesy: Ndtv Hindi News