Animal cruelty

फोटो: Peta Australia

पशुओं के खिलाफ क्रूरता करने वालों के खिलाफ सरकार जल्द बढ़ाएगी जुर्माना

सरकार द्वारा पशुओं के खिलाफ क्रूरता पर अब ज्यादा जुर्माना लगाने और जेल की सजा का प्रावधान करने की दिशा में योजना बनाई जा रही है। केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य पालन, और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने अक्टूबर चार को विश्व पशु दिवस मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में, सरकार द्वारा मौजूदा कानून में संशोधन के साथ पशुओं के खिलाफ क्रूरता को देखते हुए संसद के अगले सत्र में विधेयक पेश करने की बात कही है।

मंगल, 05 अक्टूबर 2021 - 08:05 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Animal Cruelty Act, PCA, Animal Welfare Board of India, Department of Animal Husbandry and Dairy

Courtesy: Jagran News

Animal Cruelty

फोटो: DogTime

मुंबई: बुजुर्ग शख्स ने 30 कुत्तों के साथ कुकर्म की वारदात को दिया अंजाम

मुंबई के अंधेरी इलाके में रहने वाले एक बुजुर्ग शख्स का वीडियो सामने आया है जिसने 30 कुत्तों के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी अहमद शाह के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 और 429 के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। ख़बरों के मुताबिक आरोपी अहमद को अपने द्वारा किये गहन कृत्य का कोई अफ़सोस नहीं है। वहीं इस मामले पर सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर यूजर्स द्वारा पीड़ित कुत्तों के इंसाफ के लिए लगातार #SorrySheru ट्रेंड किया जा रहा… read-more

गुरु, 18 मार्च 2021 - 10:32 AM / by Shruti

Tags: Animal Cruelty Act, stray dogs, trending, Mumbai

Courtesy: TV9 HINDI

Cruelty With Animal

फोटो: Pinterest

महिला ने जिराफ़ का शिकार कर दिल हाथ में लेकर सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

वैलेंटाइन डे के दिन Merelize Van Der Merwe नाम की महिला ने मरे हुए जिराफ का दिल अपने हाथ में थामे एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। बीते दिनों इस महिला ने दक्षिण अफ्रीका के गेम पार्क में 2000 डॉलर (1 लाख 44 हजार रुपये) के आसपास खर्च करके एक जिराफ़ का गोली मारकर शिकार किया, फिर उसका दिल अपनी हथेली पर रखकर उसने फोटो खिंचवाई है। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार अभी तक इस महिला ने 500 से ज्यादा जानवरों का शिकार किया है, जिसमें शेर, हाथी, तेंदुआ भी… read-more

गुरु, 25 फ़रवरी 2021 - 07:30 PM / by Shruti

Tags: Viral Photo, Giraffe, Animal Cruelty Act, animal activists

Cow

फ़ोटो: Aajtak

राजस्थान- जहरीले चारे के कारण चुरू की गौशाला में अब तक हो चुकी है 80 गायों की मौत

राजस्थान के चुरू जिले के बिल्युबास रामपुरा की श्रीराम गौशाला में 80 गाय मृत पाई गई है और इन सभी गाय के मौत की वजह जहरीला चारा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार चारा खाने के बाद अचानक गायों की तबियत बिगड़ने लगी ,जिसके बाद स्थानीय पशुपालन विभाग के डॉक्टरों को सूचना दी गई। डॉक्टरों के मुताबिक हालत बिगड़ने से अभी तक 80 गाय अपनी जान गंवा चुकी है और सिलसिला अब भी जारी है। सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी रीना भी घटनास्थल पर पहुँच गई है। 

 

सोम, 23 नवंबर 2020 - 09:33 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Gaushala, Rajasthan, Animal Cruelty Act

Courtesy: Aajtak news