COW DEATH

फोटो: google

राजस्थान- चूरू की गोशाला में हुई एक साथ 78 गायों की मौत

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में नवंबर 21 को एक गोशाला में 78 गायों की एक साथ मौत हो गई। इसके साथ ही बड़ी संख्या में गायों की हालत गंभीर है। बीमार गायों का उपचार चल रहा है। गायों की मौत का कारण पता नहीं चला है। बताया जा रहा है की फूड प्वाइजनिंग के कारण गायों की मौत हो सकती है। सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग की टीम फौरन मौके पर पहुंच गयी। गायों को नवंबर 20 को शाम के समय बाजरे का चारा खिलाया गया था।

शनि, 21 नवंबर 2020 - 02:10 PM / by सुषमा चौधरी

Tags: Rajasthan, Rajasthan Government, cow protection, Animal right activist

Courtesy: dainik bhaskar